फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गलती से भी न करें शहद के साथ इन 4 चीजों का सेवन, सेहत को पहुंचेगा नुकसान

Mon, 01 Jun 2020 10:54 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Mon, 01 Jun 2020 10:54 AM IST
विज्ञापन
5 health benefits of honey food combinations
शहद - फोटो : फाइल फोटो

शहद न सिर्फ खाने में ही स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी कई तरह से फायदेमंद होता है। विटामिन ए, बी, सी, कैल्शियम, आयरन और आयोडीन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर शहद के सेवन से शरीर में ऊर्जा और स्फूर्ति आती है। कई तरह के रोगों से लड़ने के लिए शहद शक्ति देता है। लेकिन कुछ चीजों के साथ मिलाकर शहद का सेवन सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज हम आपको इस लेख के माध्यम से उन चीजों के बारे में बताएंगे, जिनके साथ शहद का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।

5 health benefits of honey food combinations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : पेक्सेल्स

चाय या कॉफी के साथ
आपने बहुत बार लोगों को यह कहते हुए सुना होगा कि सर्दी जुकाम होने पर शहद को चाय या फिर कॉफी के साथ लें। अगर आप भी ऐसा करते हैं तो आज ही इस आदत को छोड़ दें। ऐसा करने से आपकी बॉडी का टेम्प्रेचर और बढ़ जाएगा, जिसकी वजह से घबराहट और तनाव हो सकता है।

5 health benefits of honey food combinations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media

तेज गर्म पानी के साथ न लें
अक्सर लोग वजन कम करने या फिर सर्दी जुकाम से बचने के लिए सुबह सबसे पहले गुनगुने पानी में शहद डालकर पीते हैं। अगर आप ऐसा ही करते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि पानी तेज गर्म न हो। तेज गर्म पानी के साथ शहद लेने से शरीर में गर्मी पैदा हो जाती है। जिस वजह से पेट संबंधी रोग होने की आशंका बढ़ जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 health benefits of honey food combinations
मूली - फोटो : फाइल फोटो

मूली के साथ
मूली के साथ भी शहद का सेवन जानलेवा हो सकता है। शहद के साथ मूली खाने से शरीर में टॉक्सिन्स बनने लगते हैं, जिसकी वजह से शरीर के कुछ पार्टस डेमेज होने का डर होता है। वहीं अगर आप इन दोनों चीजों का सेवन अलग-अलग करते हैं तो कम से कम 1 घंटे का अंतर होना चाहिए।

विज्ञापन
5 health benefits of honey food combinations
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

गर्म चीजों के साथ खाने से बचें
शहद की तासीर गर्म होती है। इसलिए इसे गर्म चीजों के साथ खाने से बचना चाहिए। गर्म खाने के साथ शहद के सेवन से पेट खराब हो सकता है। इसके अलावा आपको और भी कई तरह की सेहत संबंधी परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed