फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेड हो या प्याज दोनों हो सकते हैं खराब, भूलकर भी फ्रिज में न रखें ये 5 चीजें

Thu, 16 Jan 2020 03:43 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 16 Jan 2020 03:43 PM IST
विज्ञापन
5 foods that should never refrigerate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

अक्सर हम खाने के चीजों को खराब होने से बचाने के लिए फ्रिज में रखते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं हर चीज के साथ ऐसा करना एकदम सही नहीं है। ऐसी कई चीजें हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से खराब हो सकती हैं। कुछ चीजें ऐसी हैं जिन्हें फ्रिज में रखने से सड़ सकती हैं तो वहीं कुछ चीजों का स्वाद बिगड़ सकता है। आइए जानते हैं किन-किन चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए...

5 foods that should never refrigerate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

ऑलिव ऑयल
ऑलिव ऑयल यानी जैतून का तेल खाना बनाने के लिए बहुत ही अच्छा होता है। इसका सेवन सेहत के लिए बेहद लाभदायक होता है। लेकिन जैतून के तेल को भूलकर भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए नहीं तो ये मक्खन की तरह जम जाएगा। ऑलिव ऑयल को फ्रिज में रखने से उसका गुणवत्ता और स्वाद दोनों खराब हो सकते हैं।

5 foods that should never refrigerate
प्रतीकीत्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

प्याज
अगर आप प्याज को फ्रिज में रखेंगे तो ना सिर्फ प्याज नर्म और बेकार होने लगेगा बल्कि उसकी महक फ्रिज में रखे दूध दही को भी खराब कर देगी। इसके अलावा आपने प्याज और आलू दोनों को साथ में फ्रिज में रख दिया तो दोनों के सड़ने का खतरा होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
5 foods that should never refrigerate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

शहद
शहद को फ्रिज में कभी नहीं रखना चाहिए नहीं तो उसका स्वाद खराब हो सकता है। बढ़िया होगा कि आप शहद को किसी एयर टाइट कंटेनर में बंद कमरे के सामान्य तापमान पर रखें। शहद को ऐसे रखने से महिनों दिन तक सुरक्षित रहेगा।

विज्ञापन
5 foods that should never refrigerate
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

तुलसी की पत्ती
तुलसी की पत्ती को फ्रिज में रखने से वो सूख जाती है। इतना ही नहीं इसका महक से दूसरे खाद्य पदार्थ भी प्रभावित हो सकते हैं। अगर पानी से भरे किसी कटोरे में तुलसी की पत्ती को भिगो कर रखा जाए तो वो लंबे समय तक ताजी रहती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed