मकर संक्रांति की तरह ही सूर्य के उत्तरायण होने के उपलक्ष में दक्षिण भारत में पोंगल का त्योहार मनाया जाता है। यह त्योहार चार दिनो तक चलता है जिसमें इंद्र, सूर्य, नंदी, और कन्याओं की पूजा की जाती है। फसल की अच्छी उपज होने की खुशी में लोग इस पर्व को मनाकर भगवान सूर्य को शुक्रिया देते हैं। सुख समृद्धि के त्योहार पोंगल के खास अवसर पर लोग अपने प्रियजनों को बधाई संदेश देते हैं। ऐसे में हम आपके लिए आकर्षक वॉलपेपर्स लेकर आए हैं जिनके जरिए आप अपने मित्रों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं दे सकते हैं।
Happy Pongal 2020: पोंगल के खास अवसर पर अपने प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तन में मस्ती, मन में उमंग
चलो आकाश में डाले रंग
हो जाएं सब संग संग, उड़ाए पतंग
Happy Pongal
गुल ने गुलशन से गुलफाम भेजा है
सितारों ने गगन से सलाम भेजा है
मुबारक हो आपको ये पोंगल
हमने तहे दिल से यह पैगाम भेजा है।
Happy Pongal
भगवान करे कि आपके दिल में प्यार
और मोहब्बत हमेशा उसी तरह बनी रहे
जैसे कि पोंगल के मटके में चावल
पोंगल की हार्दिक शुभकामनाएं।
खुशी और उत्साह के साथ पोंगल
मनोरंजन और उल्लास के साथ पोंगल
पोंगल पर्व की ढेर सारी शुभकामनाएं।