Happy Makar Sankranti: मकर संक्रांति का त्योहार पूरे देश में बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। सूर्य के मकर राशि में प्रवेश करने पर इस पर्व को मनाया जाता है। मकर संक्रांति के दिन सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में आते हैं। मान्यताओं के अनुसार मकर संक्रांति के दिन गंगा नदी का धरती पर अवतरण हुआ था। यही वजह है कि इस दिन 'गंगा' नदी में स्नान करने का बहुत बड़ा महत्व माना जाता है। मकर संक्रांति के दिन दान-पुण्य का बड़ा महत्व है। मकर संक्रांति के दिन लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और प्रियजनों को शुभकामनाएं और बधाई देते हैं। इस खास अवसर पर हम भी आपके लिए कुछ विशेष शुभकामना संदेश लाएं हैं, जिसे आप अपने प्रियजनों को भेज सकते हैं...
Happy Makar Sankranti: मकर संक्रांति पर अपने प्रियजनों को भेजें इन आकर्षक वॉलपेपर्स से शुभकामनाएं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड़ और तिल्ली की मिठास
आसमां में कुलांचें भरती पतंगों की आस
इस संक्रांति आपके जीवन में ऐसा ही हो उल्लास।
Happy Makar Sankranti 2020
उड़ी जो पतंग तो खिल गया दिल
गुड़ की मिठास में देखो मिल गया तिल
चलो आज उमंग-उल्लास में खो जाएं हम लोग
सजाएं थाली और लगाएं अपने भगवान को भोग।
Happy Makar Sankranti 2020
खुशी का है यह मौसम,
गुड और तिल का है यह मौसम,
पतंग उड़ाने का है यह मौसम,
शांति और समृद्धि का है यह मौसम
Happy Makar Sankranti 2020
सभी लोगों को मिले सन्मति,
आज है मकर संक्रांति,
मित्रों उठ गया है दिनकर,
चलो उड़ाए पतंग मिलकर
Happy Makar Sankranti 2020