नवरात्रि 2021 का ये आखिरी दिन है, जिसे हम महानवमी के रूप में जानते और मनाते हैं। इस साल ये दिन 14 अक्टूबर 2021 को आया है। इस दिन मा के नवम स्वरूप मा सिद्धदात्री की पूजा अर्चना पूरे विधि-विधान के साथ होती है। इस दिन लोग सुबह जल्दी उठकर, स्नान करके मां की पूजा करते हैं, मां के लिए भोग तैयार कर उन्हें भोग भी लगाते हैं। साथ ही इस दिन लोग नौ कन्याओं को अपने-अपने घर में खिलाते भी हैं, जिसे हम कन्या पूजन के रूप में जानते हैं। वहीं, इस दिन लोग अपनों को और अपने प्रियजनों को महानवमी के पावन दिन की शुभकामनाएं देते हैं। आज के दौर में लोग अपनों को खूबसूरत शुभकामना संदेश भेजते हैं। ऐसे में हम आपको महानवमी के कुछ शुभकामना संदेश के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप अपनों को भेज सकते हैं।
Happy Maha Navami 2021: इन खास संदेशों के जरिए इस महानवमी अपने प्रियजनों को भेजें शुभकामना संदेश
मैया की कृपा से बन रहे हैं सभी के बिगड़े काम
मैया ही पालनहार, रखना अपनी कृपा हम पर हर बार।
महानवमी की शुभकामनाएं!
देवी के कदम आपके घर में आएं
आप खुशहाली से नहाएं
और परेशानियां आपसे आंखें चुराएं।
महानवमी की शुभकामनाएं!
मां की ज्योति से प्रेम मिलता है
सबके दिलो को आनंद मिलता है
जो भी जाता है माता के द्वार
उसे कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
महानवमी की शुभकामनाएं!
खुशियों और आपका, जन्म-जन्म का साथ हो
सभी की जुबान पर आपकी हंसी की बात हो
जीवन में कभी कोई मुसीबत आए भी तो
सर पर आपके मां दुर्गा का सदा हाथ हो।
महानवमी की शुभकामनाएं!