मकर संक्राति के ठीक एक दिन पहले लोहड़ी का पावन त्योहार मनाया जाता है। भारत में पंजाब, हरियाणा और जम्मू कश्मीर के कुछ हिस्सों में इस पर्व को बड़े ही धूम- धाम से मनाया जाता है। इस पावन दिन लकड़ियों और उपलों से आग जलाते हैं और उस आग के चारों तरफ परिक्रमा की जाती है। लोहड़ी के पावन दिन नई फसल को काटा जाता है और काटी हुई फसल का भोग सबसे पहले अग्नि को लगाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार अग्नि में भोग डालकर भगवान को भोग लगाया जाता है। लोहड़ी के पावन पर्व की शुभकामनाएं देने के लिए लोग अपनों को खूबसूरत संदेश भी भेजते हैं। आप इन खूबसूरत संदेशों के जरिए भी अपनों को शुभकामनाएं भेज सकते हैं।
Happy Lohri 2021: इन खूबसूरत संदेशों के जरिए दें लोहड़ी की शुभकामनाएं
जैसे जैसे लोहड़ी की आग तेज हो
वैसे वैसे हमारे दुखों का अंत हो
लोहड़ी का प्रकाश आपकी जिन्दगी को प्रकाशमय कर दे
हैप्पी लोहड़ी
सर्दी की थर्राहट में
मूंगफली, रेवड़ी और गुड़ की मिठास के साथ
लोहड़ी मुबारक हो आपको
दोस्ती और रिश्ते की गर्माहट के साथ
हैप्पी लोहड़ी
लोहड़ी की आग में दहन हो सारे गम
खुशियां आएं आप के जीवन में हरदम
हैप्पी लोहड़ी
पॉपकॉर्न की खुशबू, मूंगफली की बहार
लोहड़ी का त्योहार आने को तैयार
थोड़ी सी मस्ती, थोड़ा सा प्यार
मुबारक हो आपको लोहड़ी का त्योहार