फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Hug Day 2018: गले लगाने को क्यों कहते हैं 'जादू की झप्पी', जानें 5 बड़ी वजहें

Mon, 12 Feb 2018 09:18 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Feb 2018 09:18 AM IST
विज्ञापन
Happy Hug Day 2018 Benefits Of Cuddling And Hugging Girlfriend And Boyfriend
Shah Rukh Khan

जब किसी का दुख कम करना हो या प्यार जताना हो, हम उसे गले से लगा लेते हैं। साल के सबसे रोमांटिक हफ्ते के दौरान 'हग डे' मनाने का भी रिवाज है। लोग एक दूसरे को गले से लगाते हैं और प्यार जाहिर करते हैं। गले लगाने के तरीके से दिल के राज भी पता चल जाते हैं। 



अगर प्यार हमें मजबूत बनाता है, तो उसका एक जरिया किसी को गले लगाना भी है। नहीं समझे? 

दरअसल, जब हम किसी को गले से लगाते हैं तो इससे ना सिर्फ भावनात्मक रूप से बल्कि शारीरिक रूप से भी स्ट्रॉन्ग बनते हैं। यही वजह है कि वैलेंटाइन वीक में 'हग डे' को शामिल किया गया है।

आगे की स्लाइड्स में जानें वे 5 कारण जिनके चलते वैलेंटाइन वीक में मनाया जाता है 'हग डे'  

Happy Hug Day 2018 Benefits Of Cuddling And Hugging Girlfriend And Boyfriend
Hrirtik

1.हार्मोनल लोचा
कई रिसर्च में भी पाया गया है कि जब दो लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं तो दोनों के शरीर में ऑक्सिटोसिन रिलीज होता है। इस हार्मोन की वजह से हमारा तनाव कम होता है और हम रिलैक्स महसूस करते हैं। यही वजह है कि प्यार जताने के लिए हग करना एक कारगर तरीका माना गया है। 

2. मजबूत मेटाबॉलिज्म 
गले लगाने से शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है। जब दो लोग एक दूसरे को गले लगाते हैं तो उन दोनों के सोलर प्लेक्सस चक्र पर दबाव पड़ा है। यह थाइमस ग्लैंड को प्रोत्साहित करता है। यह वही ग्लैंड है जो शरीर में ब्लड सेल्स के निर्माण की क्रिया को संतुलित और नियंत्रित करता है। इसलिए गले लगाने से हम रोगों से दूर रहते हैं और स्वस्थ रहते हैं। 

Happy Hug Day 2018 Benefits Of Cuddling And Hugging Girlfriend And Boyfriend
Shah Rukh Khan

3. खुश होता है दिल
किसी को लंबे वक्त तक हग करने पर शरीर में सिरोटिन लेवल भी बढ़ता है। इससे हमारा खराब मूड भी ठीक हो जाता है और हमें खुशी मिलती है।

4. मजबूत होती है बॉन्डिंग
जब किसी को गले से लगाते हैं तो सामने वाला सुरक्षित महसूस करता है और उसके दिल में हमारे प्रति विश्वास मजबूत होता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Hug Day 2018 Benefits Of Cuddling And Hugging Girlfriend And Boyfriend
Kangana

5. इंवेस्टमेंट
जब दो लोग एक दूसरे को गले से लगाते हैं दोनों के बीच एनर्जी का भी आदान-प्रदान होता है। इसे रिश्तों में इंवेस्टमेंट के तौर पर भी देखा जाता है। यह एनर्जी दोनों के रिश्ते को मजबूत बनाती है और उनके बीच ताल-मेल बढ़ता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed