फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Happy Holi 2021: इस बार होली मनाने के तरीके में करें कुछ इस तरह से बदलाव, कोरोनाकाल में सुरक्षा को न करें नजरअंदाज

Sun, 14 Mar 2021 06:42 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Sun, 14 Mar 2021 06:42 PM IST
विज्ञापन
Happy Holi 2021: in this pandemic play holi with this ways in hindi
घर पर ही अपने परिजनों के साथ होली खेलें - फोटो : Social Media

पूरे देशभर में कोरोना एकबार फिर बढ़ रहा है और होली का त्योहार करीब ही है। ऐसे में जब पिछले वर्ष लोग अधिकांश त्योहार नहीं मना पाए, इस बार लोग होली खेलने का मन बना चुके हैं। होली जरूरी खेली जा सकती है लेकिन अपनी और अपनों की सुरक्षा का पूरा ध्यान रखते हुए। बाहर किसी होली पार्टी में शरीक होने की बजाय इस साल घर पर ही अपने परिजनों के साथ होली खेलें। होली खेलते वक्त अपने तरीकों में थोड़ा बदलाव लाना बहुत जरूरी है ताकि हम सुरक्षित होली खेल सकें। अगली स्लाइड्स से जानिए किन नए तरीकों के साथ इस वर्ष आप होली खेल सकते हैं। 

Trending Videos
Happy Holi 2021: in this pandemic play holi with this ways in hindi
सभी लोग पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें - फोटो : Social media

ग्लव्स पहनकर रंग लगाएं
भले ही आप घर- घर के लोग ही होली खेल रहे हैं लेकिन सुरक्षा की जब बात आती है तो लापरवाही न बरतें। सभी लोग पहले हाथों में ग्लव्स पहन लें। उसके बाद ही रंग लगाएं। रंग लगाते वक्त मास्क भी पहनकर रखें। ऐसा करने से नाक या मुंह तक किसी का भी हाथ नहीं पहुंच पाएगा। कई बार नाक-मुंह में रंग पहुंचने से एलर्जी भी होने लगती है, आप उससे भी बच जाएंगे।

Happy Holi 2021: in this pandemic play holi with this ways in hindi
- फोटो : social media

बुजुर्गों को सिर्फ तिलक
कोरोनाकाल में बुजुर्गों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। कई बुजुर्ग ऐसे ही जिनका टीकाकरण चल रहा है, ऐसे में उन्हें एक ही डोज लगा है कुछ को तो अभी इसलिए उनका विशेष ध्यान रखें। यदि आपका अपने दादा-दादी, नाना- नानी आदि के साथ होली खेलने का बहुत मन है तो आप उन्हें होली के सूखे रंग से ग्लव्स पहनकर सिर्फ तिलक लगाएं। चरण स्पर्श करके आप कुछ रंग उनको पांव पर भी लगा सकते हैं लेकिन नाक- मुंह आदि तक हाथ न ही लगाएं तो बेहतर रहेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Happy Holi 2021: in this pandemic play holi with this ways in hindi
घर के सभी सदस्य एक-एक रंग तय कर लें - फोटो : instagram

रंग-बिरंगे कपड़े पहनें
हर बार होली पर सफेद कपड़े पहनकर रंग खेलना ट्रेंडिंग होता है लेकिन इस बार कोरोना को देखते हुए आप कुछ अलग कर सकते हैं। घर के सभी सदस्य एक-एक रंग तय कर लें और उसे होली पर पहनें। कोशिश करें कि होली के रंग जैसे ही लाल, पीले, हरे, नीले आदि रंगों के प्लेन कपड़े पहनें। फिर आप चाहें तो डांस आदि करके होली को यादगार बना सकते हैं। 

 

विज्ञापन
Happy Holi 2021: in this pandemic play holi with this ways in hindi
फाग गीत हमारी संस्कृति का हिस्सा है - फोटो : social media
फाग गीत तैयार करें
होली आने में अभी बहुत समय है। इस बार कुछ ऐसा करें जो आपने अबतक सिर्फ देखा ही है, कभी खुद से नहीं किया। फाग गीत हमारी संस्कृति का हिस्सा है। यू-ट्यूब आदि पर आपको एक से बढ़कर एक गीत मिल जाएंगे या फिर बड़े-बुजुर्ग ही कुछ गीत आपको बता देंगे। उन्हें सीखने का प्रयास करें और होली पर फिर ढोलक आदि लेकर इन गीतों को गाएं, परिवार के साथ इन पर झूमें और ठंडाई आदि का आनंद लें। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed