Happy Baisakhi 2023 Wishes: 14 अप्रैल को बैसाखी का पर्व मनाया जा रहा है। बैसाखी को सिख धर्म में नववर्ष के तौर पर मनाया जाता है। मान्यता है कि वैशाख महीने में रबी की फसल की कटाई होती है। वैशाख महीने में होने के कारण इस पर्व को बैसाखी कहते हैं। इस मौके पर भारत में धूमधाम से उत्सव मनाते हैं। हरियाणा और पंजाब में बैसाखी के पर्व को सबसे अधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है। बैसाखी के मौके पर लोग अपने रिश्तेदारों, दोस्तों और प्रियजनों से मिलते हैं और एक दूसरे को शुभकामनाएं देते हैं। बैसाखी के त्योहार पर कई तरह के मिष्ठान और पकवान बनाए जाते हैं। इस बैसाखी आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां कुछ आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।
Happy Baisakhi Wishes : बैसाखी की लख-लख बधाइयां, दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खूबसूरत शुभकामना संदेश
Happy Baisakhi Wishes 2023 in Hindi : इस बैसाखी आप भी अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और करीबियों को शुभकामना देना चाहते हैं तो यहां कुछ आकर्षक वाॅलपेपर और सुंदर शुभकामना संदेश दिए जा रहे हैं।
तुस्सी हंसदे ओ सानू हंसान वास्ते,
तुस्सी रोन्ने ओ सानू रुआण वास्ते,
इक वार रुस के ते विखाओ सोणेयो,
मर जावांगे तुहाणूं मनान वास्ते,
बैसाखी दा दिण है खुशियां मणान वास्ते।
बैसाखी की लख-लख बधाइयां
सुबह-सुबह उठ के हो जाओ फ्रेश,
पहन लो आज सबसे अच्छी कोई ड्रेस,
दोस्तों का साथ अब चलो घूमने,
बैसाखी की दो शुभकामनाएं जो आए सामने।
बैसाखी की लख-लख बधाइयां
सुबह से शाम तक वाहे गुरु की कृपा,
ऐसे ही गुजरे हर एक दिन,
न कभी हो किसी से गिला-शिकवा,
एक पल न गुजरे खुशियों बिन।
बैसाखी की लख-लख बधाइयां
बल्ले-बल्ले आया बैसाखी का त्यौहार
आओ सब मिलकर डालें भंगड़ा यार
अब कटेंगी फसलें हमारी
अब होंगी खुशियां न्यारी
बैसाखी की लख-लख बधाइयां