फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World osteoporosis day: आप भी हो सकते हैं ऑस्टियोपोरोसिस के शिकार, ऐसी आदतें हैं तो अभी से हो जाएं अलर्ट

Fri, 20 Oct 2023 01:47 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 20 Oct 2023 01:47 PM IST
विज्ञापन
world osteoporosis day 2023 bad habits that causes osteoporosis and bone problems
हड्डियों में होने वाली समस्याएं - फोटो : istock

लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण हड्डियों की समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं, लिहाजा 30 से कम आयु के लोगों में आर्थराइटिस-ऑस्टियोपोरिसिस का जोखिम देखा जा रहा है। ऑस्टियोपोरिसिस जैसी गंभीर समस्या में हड्डियों का द्रव्यमान काफी कम होने लगता है जिससे इनके आसानी से टूटने का खतरा हो सकता है। इस रोग के बढ़ते मामलों को बारे में लोगों को जागरूक करने और बचाव को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 20 अक्तूबर को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हमारे जीवनशैली की कई गड़बड़ आदतों के कारण इस रोग का खतरा बढ़ रहा है। कई आदतें हड्डियों को भंगुर बना रही हैं, यही कारण है कि बड़ी संख्या में युवा आबादी में गठिया की दिक्कत का निदान किया जा रहा है।

आइए जानते हैं कि किन गड़बड़ आदतों को ऑस्टियोपोरोसिस के लिए जोखिम कारक माना जाता है, जिनसे तुंरत दूरी बना लेने की सलाह दी जाती है।

world osteoporosis day 2023 bad habits that causes osteoporosis and bone problems
हड्डियों की बढ़ती बीमारियां - फोटो : istock

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल बढ़ा रही है जोखिम

सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी कि दिन का अधिकतर समय बैठे-बैठे बिताना शारीरिक और मानसिक दोनों प्रकार की सेहत के लिए हानिकारक माना जाता है। इससे मोटापा, डायबिटीज, हार्ट की समस्याओं से लेकर कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जो लोग दिन का ज्यादातर समय बैठे-बैठे बिताते हैं उनमें ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा उन लोगों की तुलना में अधिक देखा जाता है जो अधिक सक्रिय होते हैं। इस तरह के जोखिमों को कम करने के लिए दिनचर्या में व्यायाम को शामिल करना लाभकारी हो सकता है। 

world osteoporosis day 2023 bad habits that causes osteoporosis and bone problems
शराब के कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याएं - फोटो : Pixabay

शराब और धूम्रपान तुंरत छोड़ दें

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि शराब और धूम्रपान दो ऐसी गड़बड़ आदतें हैं जो पूरी शरीर को गंभीर रूप से क्षति पहुंचा रही हैं। इससे लिवर, फेफड़ों से लेकर कैंसर तक की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। शोध में पाया गया कि शराब का सेवन ऑस्टियोपोरोसिस का भी खतरा बढ़ा देती है। इसी तरह तंबाकू और धूम्रपान के कारण हड्डियों के घनत्व पर नकारात्मक असर देखा जा रहा, इन दोनों आदतों को छोड़कर क्रोनिक बीमारियों के खतरे को 40 फीसदी तक कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world osteoporosis day 2023 bad habits that causes osteoporosis and bone problems
स्वस्थ और पौष्टिक आहार का ही करें सेवन - फोटो : istock

आहार में गड़बड़ी

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत रखने में स्वस्थ और पौष्टिक आहार की विशेष भूमिका मानी जाती है। जंक और फास्ट फूड्स शरीर में इंफ्लामेशन को बढ़ाने के साथ निम्न स्तरीय पोषक तत्वों वाली होती हैं, इससे मोटापे का जोखिम बढ़ता है जो हड्डियों के लिए समस्याकारक है। इसके अलावा आहार में नमक और चीनी वाली चीजों को अधिक शामिल करना भी ऑस्टियोपोरोसिस सहित हड्डियों की कई अन्य बीमारियों को बढ़ाने वाली हो सकती है। 

विज्ञापन
world osteoporosis day 2023 bad habits that causes osteoporosis and bone problems
हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है कैल्शियम - फोटो : istock

कैल्शियम और विटामिन-डी की कमी

हड्डियों को स्वस्थ और मजबूत बनाने के लिए कैल्शियम को सबसे आवश्यक माना जाता है। अगर आपके आहार में कैल्शियम वाली चीजें जैसे डेयरी उत्पाद, नट्स-सीड्स नहीं है तो इससे हड्डियों की दिक्कतें बढ़ सकती हैं। कैल्शियम के साथ विटामिन-डी का सेवन भी जरूरी है क्योंकि बिना विटामिन-डी के शरीर में  कैल्शियम का अवशोषण प्रभावित हो सकता है। इन दोनों की कमी आपको कम उम्र में ही आर्थराइटिस और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं का शिकार बना सकती है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed