{"_id":"5d0c84018ebc3e47c607a0ac","slug":"world-music-day-2019-theme-history-benefits-and-significance","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Music Day 2019: संगीत के स्वास्थ्य लाभ जानकर, धुनों की जादुई दुनिया से हो जाएगा और प्यार","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Music Day 2019: संगीत के स्वास्थ्य लाभ जानकर, धुनों की जादुई दुनिया से हो जाएगा और प्यार
Fri, 21 Jun 2019 03:46 PM IST
पंखुड़ी सिंह
लाइफस्टाइल डेस्क
लाइफस्टाइल डेस्क
Published by: पंखुड़ी सिंह
Updated Fri, 21 Jun 2019 03:46 PM IST
विज्ञापन
फ्रांसीसी गीतकार विक्टर ह्यूगो ने कहा कि “जो हम शब्दों में बयां नहीं कर सकते उसके लिए हम संगीत का सहारा लेते हैं।” संगीत से बढ़कर इस दुनिया में कुछ भी नहीं है। संगीत दिलों को जोड़ता है। आज पूरी दुनिया योग दिवस मना रही है। वहीं आज संगीत दिवस भी मनाया जा रहा है। ये एक ऐसी कला है जिसके माध्यम से हम अपने तनाव और चिंताओं को भूल सकते है। 21 जून को 1980 से पूरी दुनिया में विश्व संगीत दिवस मनाया जाता है। इसकी शुरुआत फ्रांस से हुई थी लेकिन अब 120 देशों ने संगीत के इस त्योहार को अपना लिया है।
संगीत का इतिहास
जब से इंसान ने बोलना सीखा तब से ही संगीत उसकी दुनिया में रच बस गया है। हर भाषा और संस्कृति में संगीत का अपना इतिहास है। पश्चिमी दुनिया की एक ही स्केल से हम वाकिफ है और वो है डायक्टोनिक स्केल लेकिन ये पहली स्केल नहीं है जो संगीत में प्रयोग होती है। क्रोमेटिक स्केल जिसमें 7 की जगह 12 नोट होते हैं और औक्टेटोनिक स्केल जिसमें 8 नोट का इस्तेमाल किया जाता है। ये सब तो शुरुआत है, दुनिया में बहुत सी स्केल पर संगीत की धुन बनाई जाती है। हर सभ्यता में संगीत का अपना तरीका होता है। पूरी दुनिया में बहुत सारे वाद्य यंत्रों का प्रयोग किया जाता है जिनकी धुन और बजाने का तरीका एकदम जुदा होता है। इन धुनों पर बना संगीत भी एक अलग ही अंदाज में होता है। 21 जून को मनाया जाने वाला संगीत दिवस इन सारे तरह के धुनों का जश्न मनाता है।
कैसे मनाएं संगीत दिवस
अगर दुनिया भर के संगीत सुनना आपका शौक है तो आज का दिन आपके लिए है। इंटरनेट पर आजकल आसानी से आपको हर देश का संगीत मिल जाएगा। इन मधुर संगीत को सुनकर आप अपना दिन बना सकते हैं। साथ ही, संगीत में अपना ज्ञान बढ़ा सकते हैं।

संगीत से बनाए स्वास्थ्य
-शोध बताते हैं कि अच्छा संगीत आपके तनाव को दूर भगाता है। थकान को दूर भगाने का ये एक अच्छा माध्यम है।
-मध्यम आवाज पर सुने जाने वाले संगीत से हम अपनी चिंता, तनाव, अवसाद को दूर भगा सकते हैं।
-अगर आपको अपना मूड ठीक करना है तो संगीत एक बढ़िया माध्यम हो सकता है। संगीत एक 'हीलींग थेरेपी' का काम करता है।
-व्यायाम करते समय अगर आप संगीत सुनना पसंद करते हैं तो इससे आपकी व्यायाम करने की क्षमता बढ़ेगी।
-शोध बताते हैं कि बहुत से मरीजों का सर्जरी के बाद संगीत सुनना फायदेमंद होता है। संगीत की मदद से उनके स्वास्थ्य में जल्दी सुधार होता है।
-याददाश्त बढ़ाने में संगीत मदद करता है। अल्जाइमर के मरीजों के लिए संगीत उनकी भूली यादों को याद दिलाने में मदद करता है।

संगीत एक ऐसा माध्यम है जो पूरी दुनिया को जोड़ने का काम करता है। पूरी दुनिया में फेस्टिवल ऑफ म्यूजिक के रुप में मनाया जाने वाला ये दिन बहुत खास है। अगर आपको भी है संगीत से प्यार हैं तो आज आप भी इस खास दिन को अपने तरीके से मना सकते हैं। अपने पसंदीदा गायक के गाने सुनें और उनकी प्यारी सी धुन पर नाच कर आप अपना दिन बनाएं। साथ ही दिनभर की थकान को भुलाकर एक नयी शुरुआत करें।