फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Liver Day 2023: आपका लिवर ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं, ऐसे लगा सकते हैं आसानी से पता

Tue, 18 Apr 2023 04:54 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 18 Apr 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
World Liver Day 2023 Know How To Check Liver Is Working Properly or Not, liver health test at home
लिवर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें? - फोटो : istock

हमारा शरीर स्वस्थ रहे, बीमारियां दूर रहें इसके लिए आवश्यक है कि हमारा लिवर स्वस्थ हो और ठीक तरीके से काम करता रहे। हालांकि लाइफस्टाइल में गड़बड़ी और अस्वास्थ्यकर आहार के कारण लिवर की सेहत पर गंभीर दुष्प्रभाव देखे जा रहे हैं। इसके अलावा शराब के सेवन को लिवर की सेहत के लिए सबसे गंभीर माना जाता है जिसके कारण कई प्रकार की बीमारियां हो सकती हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बहुत कम उम्र के लोगों में भी लिवर की बीमारियों का निदान किया जा रहा है, यह निश्चित ही काफी चिंताजनक स्थिति है।



लिवर की बढ़ती की बीमारियों के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को वर्ल्ड लिवर डे मनाया जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं सभी लोगों को लिवर की सेहत को लेकर सावधानी बरतनी चाहिए और नियमित अंतराल पर बॉडी चेकअप के माध्यम से इस अंग की स्थिति की निगरानी करते रहना चाहिए। लिवर की कई बीमारियां गंभीर और जानलेवा भी हो सकती हैं।

हम कुछ टेस्ट और कुछ सामान्य सी बातों पर ध्यान देकर भी जान सकते हैं कि हमारा लिवर लिवर ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं, कैसे? आइए जानते हैं।

World Liver Day 2023 Know How To Check Liver Is Working Properly or Not, liver health test at home
लिवर की बीमारियों का बढ़ता खतरा - फोटो : iStock

लिवर को स्वस्थ रखने के करें उपाय

अमर उजाला से बातचीत में पुणे स्थित अस्पताल में गैस्ट्रोएंटरोलॉजी डॉ शेखर धुज बताते हैं, हमारा लिवर समय के साथ कुछ हद तक बीमारियों को खुद ठीक कर सकता है। लेकिन इसके लिए जरूरी है कि हम लाइफस्टाइल और आहार का विशेष ध्यान रखें। स्वस्थ जीवनशैली का पालन करना (जिसमें पौष्टिक भोजन करना और नियमित व्यायाम) सभी के लिए आवश्यक है। शराब की आदत लिवर को सबसे ज्यादा क्षति पहुंचाती है, भले ही आप कम मात्रा में ही क्यों न पी रहे हों। 

यदि आपको मधुमेह  या हाई ब्लड प्रेशर जैसी बीमारियां हैं तो इसे नियंत्रण में रखना भी लिवर को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

World Liver Day 2023 Know How To Check Liver Is Working Properly or Not, liver health test at home
लिवर स्वस्थ है या नहीं? कैसे जानें? - फोटो : iStock

स्वस्थ लिवर की पहचान क्या है?

लिवर के स्वस्थ रहने के मतलब आपका मेटाबॉलिज्म भी ठीक है। इसके आधार पर जाना जा सकता है कि आपका लिवर ठीक तरीके से काम कर रहा है या नहीं।

  • यदि आप एनर्जेटिक महसूस करते हैं तो इसका मतलब है कि मेटाबॉलिज्म भी ठीक से काम कर रहा है जो स्वस्थ लिवर का संकेत है।
  • भोजन का पाचन ठीक तरीके से हो जाता है, गैस-एसिडिटी जैसी दिक्कत नहीं हो तो यह भी स्वस्थ लिवर का संकेत है।
  • लिवर की समस्याओं में सबसे पहले भूख लगना कम हो जाता है। यदि आपको समय पर भूख लगती है और भोजन ठीक से पच जाता है तो यह स्वस्थ संकेत है।
  • लिवर के सही तरीके से काम करने का संकेत यह भी है कि आपको पिछले 2-3 साल में पीलिया की दिक्कत नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
World Liver Day 2023 Know How To Check Liver Is Working Properly or Not, liver health test at home
लिवर की स्थिति - फोटो : iStock

ये जांच भी बताते हैं लिवर की स्थिति

लिवर की स्थिति का आकलन करने के लिए कुछ प्रकार के जांच भी आपकी मदद कर सकते हैं। लिवर फंक्शन टेस्ट के माध्यम से लिवर की स्थिति का अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है।  सीरम टेस्ट भी लिवर फंक्शन का पता लगाने में सहायक है। हमारा लिवर, सीरम एल्ब्यूमिन नामक प्रोटीन बनाता है, इसका स्तर कम होना लिवर और किडनी दोनों की समस्याओं का संकेत हो सकता है।

डॉ शेखर कहते हैं, कम उम्र से ही लिवर की सेहत का ध्यान रखें। इस एक अंग में होने वाली समस्या का असर पूरे शरीर को प्रभावित कर सकता है।



----------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed