फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Liver Day 2022: तेजी से बढ़ रही हैं लिवर की बीमारियां, जानिए इसके कारण और बचाव के तरीके

Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 19 Apr 2022 12:21 AM IST
विज्ञापन
world Liver Day 2022, liver disease causes symptoms and prevention
लिवर की सेहत का रखें ख्याल - फोटो : iStock

लिवर, शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है। हमारे खून में रासायनिक स्तर को नियंत्रित करने के साथ पित्त के उत्सर्जन और भोजन के पाचन में लिवर की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। इसके अलावा शरीर से अपशिष्ट उत्पादों को बाहर निकालने और खून को साफ रखने में भी इस अंग का योगदान होता है। पिछले एक दशक में लोगों में लिवर से संबंधित कई तरह की गंभीर बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ता हुआ देखा गया है। हमारी जीवनशैली और खान-पान की गड़बड़ आदतें भी लिवर की सेहत को नुकसान पहुंचाती हैं, जिसके बारे में सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता होती है। लिवर में होने वाली छोटी सी भी समस्या के कारण पूरे शरीर का स्वास्थ प्रभावित हो सकता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, आनुवांशिक कारकों के साथ आहार की अशुद्धि लिवर के रोगों का प्रमुख कारण मानी जाती है। शराब का सेवन और मोटापा जैसे कारक भी इस अंग की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकते हैं। लिवर की समस्याओं पर अगर समय रहते ध्यान न दिया जाए तो यह लिवर सिरोसिस और गंभीर स्थितियों में लिवर फेलियर का कारण भी बन सकती है। लिवर स्वास्थ्य के बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। आइए तेजी से बढ़ती लिवर की बीमारियों के लक्षण और इससे बचाव के उपायों के बारे में जानते हैं।

world Liver Day 2022, liver disease causes symptoms and prevention
लिवर की बीमारियां - फोटो : iStock

लिवर की बढ़ती बीमारियां

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट के मुताबिक, हमारे जीवनशैली की गड़बड़ आदतों के साथ अशुद्ध खान-पान और आनुवांशिक कारकों के कारण इस अंग से संबंधित कई तरह की समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। अगर आपके परिवार में किसी को लिवर से संबंधित गंभीर समस्याएं रह चुकी हैं तो आपमें भी इसका खतरा हो सकता है। इसके अलावा हेपेटाइटिस का संक्रमण, प्रतिरक्षा प्रणाली की कमजोरी, ओवर-द-काउंटर दवाओं या शराब का अधिक सेवन, अधिक वजन के कारण भी लोगों में लिवर की तमाम बीमारियों का जोखिम तेजी से बढ़ता जा रहा है।

world Liver Day 2022, liver disease causes symptoms and prevention
लिवर की समस्याओं के संकेत - फोटो : iStock

लिवर की समस्याओं के संकेत

विशेषज्ञों का कहना है कि समय रहते लिवर की बीमारियों के संकेत की अगर पहचान कर ली जाए, तो गंभीर और जानलेवा समस्याओं के जोखिम से बचाव किया जा सकता है। हालांकि लिवर की बीमारियों में हर बार संकेत नजर नहीं आते हैं। कुछ सामान्य से बदलाव लिवर की समस्याओं की ओर इशारा हो सकते हैं।

  • बार-बार पीलिया की दिक्कत होना।
  • अक्सर पेट दर्द और सूजन बना रहना।
  • पेशाब के रंग में गाढ़ापन बना रहना।
  • थकावट और कमजोरी की समस्या।
  • उल्टी अथवा मितली की दिक्कत महसूस होते रहना।
  • भूख न लगना या पाचन ठीक न रहना।
विज्ञापन
विज्ञापन
world Liver Day 2022, liver disease causes symptoms and prevention
लिवर के नुकसानदायक है शराब - फोटो : pixabay

लिवर की बीमारियों का जोखिम 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक लिवर की बीमारी किसी को भी हो सकती है, हालांकि कुछ स्थितियां आपको इन बीमारियों के प्रति अधिक संवेदनशील बना देती हैं। जैसे यदि आपका वजन सामान्य से अधिक है, जो लोग शराब अधिक पीते हैं, टाइप-2 डायबिटीज के शिकार या लाइफस्टाइल संबंधी समस्याएं लिवर के जोखिम को बढ़ा सकती हैं।

लिवर की समस्याओं के कारण के आधार पर लोगों में इसकी जटिलताएं अलग-अलग प्रकार की हो सकती हैं। इन रोगों की अनुपचारित स्थिति जानलेवा भी हो सकती है।

विज्ञापन
world Liver Day 2022, liver disease causes symptoms and prevention
लिवर को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : iStock

लिवर की बीमारियों का इलाज

क्लीवलैंड क्लीनिक की रिपोर्ट्स के मुताबिक लिवर की बीमारी का उपचार इस बात पर निर्भर करता है कि आपको बीमारी किस प्रकार की है और यह कितनी बढ़ चुकी है? स्थिति के आधार पर दवाइयों और लाइफस्टाइल में बदलाव के आधार पर इन समस्याओं को ठीक करने का प्रयास किया जाता है। यदि समस्या बहुत गंभीर है तो सर्जरी और कुछ स्थितियों में लिवर ट्रांसप्लांट की भी आवश्यकता हो सकती है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed