फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Leprosy Day: कुष्ठ रोग को लेकर लोगों में फैली गलत जानकारियां, इन बातों को आप भी तो नहीं मानते हैं सच?

Thu, 25 Jan 2024 10:27 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 25 Jan 2024 10:27 PM IST
विज्ञापन
world leprosy day 2024 know myths and facts about leprosy in hindi
कुष्ठ रोग के मामले - फोटो : istock

कुष्ठ रोग सदियों से चली आ रही संक्रामक बीमारी है, दुनियाभर में लाखों लोग इस संक्रमण के शिकार हुए हैं। त्वचा पर विकृत घाव होने और तंत्रिकाओं को क्षति पहुंचाने वाली इस रोग पर अब काफी हद तक नियंत्रण पा लिया गया है पर अब भी अफ्रीका और एशिया के कई देशों में कुष्ठ रोग के लाखों रोगी हैं। वैश्विक स्तर पर कुष्ठ रोग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाने, रोगियों को इलाज के लिए प्रेरित करने और कुष्ठ को लेकर फैली सामाजिक कलंक की भावना को दूर करने के उद्देश्य से हर साल जनवरी महीने के आखिरी रविवार को विश्व कुष्ठ रोग दिवस मनाया जाता है।



पूरी दुनिया में कुष्ठ रोग के बारे में लोगों के मन में गलत और अवैज्ञानिक धारणाएं हैं। इसके कारण कुष्ठ रोग से प्रभावित लोगों के प्रति भेदभाव भी बढ़ता देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कुष्ठ रोग को लेकर कलंक के भाव के कारण लोग अपने लक्षणों को छिपाते हैं और उपचार में देरी करते हैं। इस रोग पर जीत हासिल करने के लिए लोगों में सही जानकारी होना जरूर है। आइए कुष्ठ रोग से जुड़े ऐसे ही मिथ्स और फैक्ट्स जानते हैं।

world leprosy day 2024 know myths and facts about leprosy in hindi
कुष्ठ रोग का खतरा - फोटो : Pixabay

कुष्ठ रोग पाप के कारण होता है, ये ईश्वर का दण्ड है।

कुष्ठ रोग माइकोबैक्टीरियम लेप्री जीवाणु के कारण होने वाली बीमारी है, इसका  पाप, ईश्वर के दंड या धर्म से कोई संबंध नहीं है। कुष्ठ रोग एक दीर्घकालिक संक्रमण है जो मांसपेशियों में कमजोरी, त्वचा पर घाव, हाथ, पैर, टांगों और हाथों में सुन्नता की भावना जैसे लक्षणों का कारण बनता है। कुष्ठ रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया बहुत धीरे-धीरे बढ़ते हैं  इसलिए संक्रमण के लक्षण दिखने में कई वर्ष लग सकते हैं।

world leprosy day 2024 know myths and facts about leprosy in hindi
कुष्ठ रोग क्यों होता है? - फोटो : istock

कुष्ठ रोग का कोई इलाज नहीं है

यह पूरी तरह से गलत जानकारी है। कुष्ठ रोग का इलाज संभव है, संक्रमण के इलाज के लिए कई प्रभावी एंटीबायोटिक्स उपलब्ध हैं। वर्ष 1995 में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने सभी प्रकार के कुष्ठ रोग के इलाज के लिए मल्टीड्रग थेरेपी विकसित की थी। ये दवाएं संभावित रूप से बैक्टीरिया को मार सकती हैं और बालों के झड़ने, विकृति, विकलांगता, अंधेपन जैसी इस रोग की जटिलताओं को भी रोक सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
world leprosy day 2024 know myths and facts about leprosy in hindi
कुष्ठ रोग के बारे में जानिए - फोटो : iStock

कुष्ठ रोग से केवल बुजुर्गों में होता है।

कुष्ठ रोग उम्र विशेष पर निर्भर नहीं करता। यह किसी भी समय किसी को भी प्रभावित कर सकता है। कुष्ठ रोग पैदा करने वाले बैक्टीरिया की लंबी ऊष्मायन अवधि (संक्रमण होने के बाद लक्षण दिखने में लगने वाला समय) अधिक होता है, यही कारण है कि इसके लक्षण देर से विकसित होते हैं। ऐसे कई मामले हैं जिनमें कोई व्यक्ति वयस्कता के दौरान संक्रमण से प्रभावित हुआ और बुढ़ापे में उसमें लक्षण देखे गए हैं।

विज्ञापन
world leprosy day 2024 know myths and facts about leprosy in hindi
कुष्ठ रोग की संक्रामकता के बारे में जानिए - फोटो : istock

मिथ: कुष्ठ रोग अत्यधिक संक्रामक है और हाथ मिलाने से फैल सकता है।

कुष्ठ रोग अत्यधिक संक्रामक बिल्कुल नहीं है। किसी और से कुष्ठ रोग का संक्रमण होना बहुत दुर्लभ होता है। हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली स्वयं इस संक्रमण से लड़ने के लिए काफी है, हालांकि जिनकी इम्युनिटी कमजोर होती है उनमें संक्रमण हो सकता है। हाथ मिलाने या आकस्मिक संपर्क से आपको कुष्ठ रोग नहीं होता है। मदर टेरेसा के बारे में सोचें जिन्होंने वर्षों तक कुष्ठ रोग से पीड़ित लोगों के बीच सेवा की और उन्हें कभी यह बीमारी नहीं हुई।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed