कोरोना वायरस संक्रमण के मामले दुनियाभर में तेजी से बढ़ रह हैं। देश में भी हर दिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। जबतक इसकी कोई वैक्सीन या नियत दवा नहीं आ जाती, तबतक सोशल डिस्टेंसिंग और साफ-सफाई बरतना ही इससे बचाव का सबसे कारगर तरीका है। कोरोना वायरस से बचाव के लिए ठीक से हाथ धोना सबसे ज्यादा जरूरी है, क्योंकि हाथों से ही संक्रमण फैलने का खतरा सबसे ज्यादा होता है। हाथ धोने में ज्यादातर लोग अक्सर लापरवाही बरतते हैं। हाथ धोना सामान्य बात है और बहुत आसान है, लेकिन अधिकतर लोगों को अबतक हाथ धोने का सही तरीका नहीं पता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से लेकर विश्व स्वास्थ्य संगठन तक और अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (सीडीसी) से लेकर विभिन्न देशों की स्वास्थ्य एजेंसियों ने लोगों को ‘हैंड हाईजीन’ पर अधिक जोर देने को कहा है। आइए, जानते हैं इस बारे में विस्तार से:
{"_id":"5eb0f899765b39198b3d94c7","slug":"world-hand-hygiene-day-2020-coronavirus-how-to-hand-wash-how-to-prevent-infection-of-corona-virus-covid-19-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"World Hand Hygiene Day: हाथों से ही फैलता है सबसे ज्यादा संक्रमण, दिन में कितनी बार और कैसे करें हैंडवाश?","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
World Hand Hygiene Day: हाथों से ही फैलता है सबसे ज्यादा संक्रमण, दिन में कितनी बार और कैसे करें हैंडवाश?
Tue, 05 May 2020 12:08 PM IST
निलेश कुमार
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: निलेश कुमार
Updated Tue, 05 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : Social media
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
सीडीसी यानी अमेरिका के सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल ने हाथ धोने के लिए पांच चरण में दिशानिर्देश जारी किया है। सीडीसी ने कहा है कि लोगों के किलए नियमित अंतराल पर हाथ धोने का सही तरीका जानना जरूरी है। हाथों को ठीक से धोना और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करना चाहिए। लेकिन क्या आप जानते हैं दिन में कितनी बार और कितनी देर तक हाथ धोना जरूरी है?
Hand Wash
- विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक संक्रमण से बचाव के लिए दिनभर में पांच बार हाथ धोना जरूरी है।
- ऐसा घर में रहते हुए जरूरी है। वहीं, अगर आप बाहर निकलते हैं तो ज्यादा बार हाथ धोना जरूरी है।
- अगर आप किसी रोगी की देखभाल में लगे हैं तो आर्टिफिशियल नाखून न पहनने की सलाह दी जाती है। नाखून छोटा और साफ रखें।
- आपको खुद से तय करना है कि किस काम के बाद हाथ धोना है क्योंकि हाथों से ही ज्यादा संक्रमण फैलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hand Wash
- ताजा ठंडे पानी से हाथ धोएं। गुनगुने पानी से हाथ धोना ज्यादा बेहतर है।
- हाथ भिंगोने के बाद नल बंद करें और हाथ में साबुन लगाएं।
- साबुन लगे हाथों को अंगुलियों के बीच और नाखून के नीचें अच्छे से रगड़ें।
- कम से कम 20 सेकंड तक दोनों हाथों को अच्छे से रगड़ना चाहिए।
- आप चाहें तो इस दौरान कुछ गुनगुना सकते हैं, ताकि 20 सेकेंड तक आप हाथ मलें।
- अब टैप ऑन करें और हाथों को साफ बहते हुए पानी से धो लें।
- साफ तौलिए से हाथ को अच्छे से पोछ लें या फिर एयर ड्रायर से हाथ को सुखा लें।
विज्ञापन
Hand Wash
इन बातों का ध्यान रखें
- हाथ धोने के बाद हाथ में थोड़ा पानी रख कर आप नल बंद करें और टैप को धो दें।
- ध्यान रहे कि हर व्यक्ति केे लिए अलग साबुन हो। लिक्विड हैंडवॉाश हो तो ज्यादा बेहतर।
- हाथ साफ करने की जगह को भी साफ-सुथरा रखना जरूरी है। वॉश बेसिन में गंदगी न हो।
- हर व्यक्ति के हाथ पोंछने के लिए अलग-अलग तौलिए का इस्तेमाल करें।
- तौलिए में हाथ पोंछने के बाद उसे धूप में डाल दें, संभव हो तो उसे साफ भी कर दें