फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Asthma Day: प्रियंका चोपड़ा को भी है अस्थमा की समस्या, जानिए इसके लक्षण, कारण और बचाव

Tue, 05 May 2020 12:08 PM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नवनीत राठौर Updated Tue, 05 May 2020 12:08 PM IST
विज्ञापन
World Asthma Day causes and symptoms of asthma home remedies
प्रियंका चोपड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

अस्थमा सांस लेने की नली से जुड़ी बामारी है, जिसमें मरीज को सांस लेने में काफी तकलीफ होती है। इस बीमारी के के एक बार चपेट में आ जाने के बाद इससे छुटकारा पाना आसान नहीं है। अस्थमा की समस्या धूल-मिट्टी से एलर्जी के कारण या फिर अनुवांशिक होता है। यह बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा प्रियंका चोपड़ा को भी अस्थमा की समस्या है। आइए जानते हैं बीमारी से जुड़ी चीजों के बारे में विस्तार से...

World Asthma Day causes and symptoms of asthma home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

अस्थमा की बीमारी को लेकर प्रियंका चोपड़ा कहती हैं कि इस रोग को छिपाने जैसी कोई बात नहीं है। इस बीमारी के वजह से ना ही मेरे करियर में कोई बाधा आई और ना ही ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा। अस्थमा की बीमारी से बचाव के लिए हमें कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए। इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए हर साल मई महीने के पहले मंगलवार को अस्थमा दिवस का आयोजन किया जाता है।

World Asthma Day causes and symptoms of asthma home remedies
अस्थमा - फोटो : फाइल फोटो

दमा क्या है?
अस्थमा को दमा के तौर पर भी जाना जाता है। यह श्वसन तंत्र से जुड़ी बीमारी है, जिसमें मरीज को सांस लेने में दिक्कत होती है। अस्थमा की समस्या हो जाने पर श्वसन नली में सूजन आ जाती है, जिसके कारण नली सिकुड़ जाती है। नली के सिकुड़ जाने के कारण सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। यह समस्या किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। इसके अलावा परिवार में अगर किसी सदस्य को यह शिकायत है तो इसके लक्षण अन्य सदस्यों में भी देखने को मिलते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Asthma Day causes and symptoms of asthma home remedies
अस्थमा - फोटो : फाइल फोटो

अस्थमा के लक्षण

  • बलगम वाली खांसी या सूखी खांसी
  • सीने में जकड़न 
  • सांस लेने में तकलीफ
  • सांस लेते समय आवाज आना
  • रात में या सुबह के समय स्थिति और गंभीर हो जाना
  • ठंडी हवा में सांस लेने से हालत गंभीर होना 
  • जोर-जोर से सांस लेना, जिस कारण से थकान महसूस होना
  • गंभीर स्थिति में कई बार उल्टी लगने की भी संभावना बढ़ जाती है
विज्ञापन
World Asthma Day causes and symptoms of asthma home remedies
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI

अस्थमा का उपचार
अस्थमा के लक्षण दिखने पर तुरंत डॉक्टर से सलाह लें। इसके उपचार के लिए कई दवाएं बहुत कारगर हो सकती हैं। अस्थमा से निपटने के लिए इन्हेल्ड स्टेरॉयड और एंटी इंफ्लामेटरी दवाएं बहुत कारगर हैं। इसके अलावा अस्थमा इन्हेलर का भी इलाज के तौर पर प्रयोग किया जाता है। अस्थमा का गंभीर अटैक होने पर डॉक्टर अक्सर ओरल कोर्टिकोस्टेरॉयड्स की सलाह देते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed