फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day 2019: ऐसे लोगों को होता है डायबिटीज का खतरा, एक बार आईने में देख लें अपना चेहरा

Thu, 14 Nov 2019 10:09 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: नवनीत राठौर Updated Thu, 14 Nov 2019 10:09 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day short people run higher risk of type 2 diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज की बीमारी के मरीज लगातार बढ़ते जा रहे हैं। यह बीमारी पूरे विश्व के सामने एक चुनौती बनी हुई है जिस वजह से हमेशा नए-नए शोध होते रहते हैं। हाल ही में हुए एक नए शोध के अनुसार छोटे कद के लोगों में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जिसमें सेहत का खास ध्यान रखना पड़ता है। इस नए शोध के अनुसार लंबे कद वाले पुरुषों में 41 फीसदी और महिलाओं में 33 फीसदी डायबिटीज का खतरा कम होता है। आइए जानते हैं इस शोध के बारे में विस्तार से....

World Diabetes Day short people run higher risk of type 2 diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

डायबिटीज का खतरा लंबाई और वजन के अनुसार घटता-बढ़ता है। शोध के अनुसार छोटे कद के लोगों में लिवर फैट की मात्रा सबसे ज्यादा होती है जिस वजह से टाइप 2 डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा शोध में यह भी बात सामने आई कि लंबे लोगों में इंसुलिन सेंसिटिविटी और हार्मोन का स्राव करने वाली अग्नाशय की विशेष कोशिकाएं बेहतर कार्य करती हैं।

World Diabetes Day short people run higher risk of type 2 diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

यह शोध 'डायबिटोलोजिया' जर्नल में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में 40 से 65 साल के आयु के लगभग 16,600 महिलाओं और 11,000 पुरुषों को शामिल किया गया था। शोध के मुताबिक जिन पुरुषों या महिलाओं के पैर धड़ की अपेक्षा ज्यादा लंबे होते हैं उनमें डायबिटीज का खतरा उतना कम होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day short people run higher risk of type 2 diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

क्या होती है टाइप 2 डायबिटीज ?

डायबिटीज की बीमारी के फिलहाल 2 प्रकार हैं। पहला टाइप 1 डायबिटीज और दूसरा टाइप 2 डायबिटीज। टाइप 2 डायबिटीज से पीड़ित लोगों के खून में शुगर का स्तर बहुत ज्यादा बढ़ जाता है जिसे नियंत्रित करना बहुत मुश्किल होता है। इस बीमारी से ग्रसित मरीज को बहुत प्यास लगती है। इसके अलावा बार-बार पेशाब लगना और भूख लगने जैसी समस्याएं होती हैं। टाइप 2 डायबिटीज में शरीर इंसुलिन का सही तरीके से प्रयोग नहीं कर पाता है।

विज्ञापन
World Diabetes Day short people run higher risk of type 2 diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

टाइप 1 डायबिटीज
टाइप 1 डायबिटीज की बीमारी किसी भी उम्र के लोगों को हो सकती है। लोकिन आमतौर पर 6 से 18 साल के आयु वाले बच्चों में यह बीमारी ज्यादातर देखने को मिलती है। यूं कहे तो यह बीमारी बच्चों में ज्यादा पाई जाती है। इस प्रकार के डायबिटीज में पैन्क्रियाज की बीटा कोशिकाएं पूरी तरह से नष्ट हो जाती हैं और इस तरह इंसुलिन का बनना सम्भव नहीं होता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed