फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World diabetes Day: 7 करोड़ भारतीय टाइप 2 डायबिटीज की चपेट में, कहीं आप भी तो नहीं

Thu, 14 Nov 2019 10:05 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Thu, 14 Nov 2019 10:05 AM IST
विज्ञापन
world diabetes day 2019 diabetes symptoms causes and treatments
डायबिटीज: भविष्य के लिए खतरा, नहीं चेते तो होगी मुश्किल - फोटो : अमर उजाला

भारत में डायबिटीज की बीमारी तेजी से पांव पसार रही है। अगर ऐसा ही हाल रहा तो साल 2030 तक 9 करोड़ से ज्यादा लोग देश में टाइप 2 डायबिटीज की गिरफ्त में होंगे। लासेंट की पिछले साल नवंबर की रिपोर्ट में यह बात सामने आई थी। साल 2017 की बात करें तो उस वक्त भारत में डायबिटीज से पीड़ित लोगों का आंकड़ा 7 करोड़ से ज्यादा था। दरअसल, भागदौड़ भरी जीवनशैली और खानपान में लापरवाही की वजह से डायबिटीज होना आम बात हो गई है। डायबिटीज से बचने के लिए आपको अपने ब्लड शुगर के स्तर को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है। आपके ब्लड शुगर का स्तर तभी नियंत्रित होगा जब आप अपने खानपान में बदलाव करेंगे और पौष्टिक आहार लेंगे। आप टाइप 1 और टाइप 2 डायबिटीज को डाइट के जरिए नियंत्रित कर सकते हैं। बस आपको अपने भोजन में इन आठ चीज़ों को शामिल करने की जरूरत है। आइए जानते हैं कौन-सी हैं ऐसी चीजेंं जो डायबिटीज से आपको छुटकारा दला सकती हैं। डायबिटीज के लक्षण क्या हैं?


 

world diabetes day 2019 diabetes symptoms causes and treatments
डायबिटीज - फोटो : Pixabay

पत्तेदार साग

पत्तेदार सब्जियां बेहद पौष्टिक होती हैं। इनमें कम कैलोरीज होती है। नियमित डाइट में पत्तेदार सब्जियों को शामिल करने से डाइबिटीज का खतरा कम रहता है। पत्तेदार सब्जियों से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसके अलावा पत्तेदार सब्जियों में कई तरह के विटामिन और खनीज भी मौजूद होते हैं। पत्तेदार साग में एंटीऑक्सीडेंट ल्यूटिन और जेक्सैंथिन की भरपूर मात्रा होती है।


 
world diabetes day 2019 diabetes symptoms causes and treatments
खानपान

दालचीनी
दालचीनी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट की भी भरपूर मात्रा होती है। कई शोधों में इस बात का पता चला है कि दालचीनी इंसुलिन सेंसटीविटी के स्तर में सुधार करता है। इसके अलावा दालचीनी में कोलेस्ट्रोक की भी मात्रा कम होती है। अपने खाने में दालचीनी का इस्तेमाल करें डायबिटीज का खतरा कम होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
world diabetes day 2019 diabetes symptoms causes and treatments
अंडे - फोटो : Pixabay

अंडे
डाइट में अंडे शामिल करने के कई लाभ हैं। नियमित डाइट में सीमित मात्रा में अंडे लेने से हार्ट की बीमारी का खतरा कम रहता है। अंडे भी दालचीनी की ही तरह इंसुलिन संवेदनशीलता में सुधार करते हैं। ये इंसान के अच्छे एचडीएल कोलेस्ट्रोल को बढ़ाते हैं। शोध में यह बात सामने आई है कि टाइप-2 डाइबिटीज वाले जिन मरीजों ने हर रोज दो अंडे अपनी डाइट में शामिल किए, उनके कोलेस्ट्रोल और ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहा। इसके अलावा अंडे में भरपूर मात्रा में ल्यूटिन और जेक्सैंथिन और एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा होती है।

विज्ञापन
world diabetes day 2019 diabetes symptoms causes and treatments
हल्दी - फोटो : getty images

हल्दी
हल्दी के कई स्वास्थ लाभ हैं। औषधीय गुणों की वजह से हल्दी का भारतीय मसालों में अलग ही स्थान है। डाइबिटीज में भी हल्दी लाभदायी है। हल्दी से ब्लड शुगर का स्तर नियंत्रित रहता है और हार्ट अटैक का भी खतरा कम होता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed