फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day: डायबिटीज रोगियों को ब्लड प्रेशर रखना चाहिए कंट्रोल, वरना किडनी-हार्ट की हो सकती है दिक्कत

Tue, 14 Nov 2023 09:25 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Nov 2023 09:25 AM IST
विज्ञापन
World Diabetes Day 2023 know health risk of Diabetes with Hypertension how to manage it
डायबिटीज की समस्या - फोटो : iStock

ब्लड शुगर का अनियंत्रित होना डायबिटीज का कारण बनती है। हालांकि अगर आपका शुगर लेवल अक्सर बढ़ा रहता है तो ये कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन सकती है। डायबिटीज वाले लोगों में समय के साथ कई अन्य प्रकार की भी स्वास्थ्य समस्याओं के बढ़ने का भी खतरा हो सकता है, हाई ब्लड प्रेशर भी उनमें से एक है।



डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज के साथ जिन लोगों को ब्लड प्रेशर की भी दिक्कत होती है, उन्हें अपनी सेहत को लेकर और भी अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है। वैश्विक स्तर पर बढ़ती डायबिटीज की समस्या के बारे में लोगों को जागरूक करने और बीमारी से बचाव को लेकर शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है।

डॉक्टर कहते हैं, डायबिटीज वाले रोगियों को ब्लड प्रेशर पर ध्यान देते रहना चाहिए। आइए जानते हैं कि मधुमेह वाले लोगों में ब्लड प्रेशर की समस्या कितनी नुकसानदायक हो सकती है?

World Diabetes Day 2023 know health risk of Diabetes with Hypertension how to manage it
डायबिटीज और ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : iStock

क्या कहते हैं डॉक्टर?

अमर उजाला से बातचीत में मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ वसीम गौहरी कहते हैं, यदि आपको मधुमेह है, तो आप पहले से ही अपने रक्त शर्करा के स्तर को नियंत्रित करने के महत्व के बारे में जानते ही होंगे, पर ऐसे लोगों को ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल रखने पर ध्यान दिया जाना चाहिए। मधुमेह और उच्च रक्तचाप के बीच एक मजबूत संबंध है। टाइप-2 डायबिटीज वाले हर तीन में से दो लोगों को उच्च रक्तचाप का खतरा रहता है, ये संयोजन आंखों से लेकर किडनी और हार्ट के लिए भी बहुत चुनौतीपूर्ण हो सकती है। 

जीवनशैली और आहार पर ध्यान रखकर इन दोनों को कंट्रोल किया जा सकता है।

World Diabetes Day 2023 know health risk of Diabetes with Hypertension how to manage it
शुगर के साथ ब्लड प्रेशर भी रखें कंट्रोल - फोटो : Pixabay

डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर के कारण होने वाली समस्याएं

डॉ. वसीम कहते हैं, मधुमेह, दुनियाभर में किडनी फेलियर की समस्या का प्रमुख कारण है, एक तिहाई मधुमेह रोगियों में किडनी की बीमारी विकसित हो सकती है। ज्यादातर मामलों के निदान में देखा जाता है ये समस्या ब्लड शुगर के साथ ब्लड प्रेशर के भी अनियंत्रित समस्या के कारण होती है। 

किडनी की समस्याओं के अलावा डायबिटिक रोगियों में ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या हृदय रोगों और हार्ट अटैक जैसी जानलेवा समस्याओं का भी कारण बन सकती है। मधुमेह और उच्च रक्तचाप दोनों से पीड़ित लोगों में दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा लगभग दोगुना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Diabetes Day 2023 know health risk of Diabetes with Hypertension how to manage it
डायबिटीज में क्या खाना चाहिए? - फोटो : istock

लाइफस्टाइल और आहार को रखें ठीक

स्वस्थ आहार खाने और नियमित व्यायाम करने जैसी जीवनशैली बनाकर मधुमेह के साथ-साथ उच्च रक्तचाप की जटिलताओं को भी कम किया जा सकता है। डायबिटीज वाले लोगों को प्रतिदिन रक्त शर्करा के स्तर की जांच करनी चाहिए। नियमित व्यायाम करना, स्वस्थ वजन और पौष्टिक आहार का सेवन करके आप इन दोनों समस्याओं को नियंत्रित कर सकते हैं।

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए चीनी और उच्च रक्तचाप के लिए नमक का सेवन कम किया जाना चाहिए। 

विज्ञापन
World Diabetes Day 2023 know health risk of Diabetes with Hypertension how to manage it
डायबिटीज की नियमित जांच जरूरी - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं डॉक्टर?

डॉक्टर कहते हैं, मधुमेह और उच्च रक्तचाप, अगर आपको दोनों समस्याएं हैं तो सबसे आवश्यक है कि आप इसकी नियमित सेल्फ मॉनिटरिंग करते रहें। नियमित रूप से अपने डॉक्टर से मिलकर स्थिति की जांच कराते रहें। मधुमेह वाले लोगों को ब्लड प्रेशर को 140/90mmHg से कम रखने का प्रयास करते रहना चाहिए। लाइफस्टाइल को ठीक रखकर इसमें लाभ पाया जा सकता है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed