फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Diabetes Day 2023: डायबिटीज में कौन से फल खाएं-कौन से नहीं, इसको लेकर हैं कंफ्यूज? ये रहा जवाब

Tue, 14 Nov 2023 09:23 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Nov 2023 09:23 AM IST
विज्ञापन
world diabetes day 2023 know fruits to eat and avoid in diabetes
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

डायबिटीज गंभीर स्वास्थ्य समस्या है, इसका खतरा साल-दर साल सभी उम्र के लोगों में बढ़ता जा रहा है। डायबिटीज, ब्लड शुगर के अनियंत्रित रूप से बढ़ने की समस्या है, जिसका शरीर के कई अंगों पर गंभीर नकारात्मक असर हो सकता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को उन उपायों का गंभीरता से पालन करते रहने की सलाह देते हैं जिनसे शुगर के स्तर को कंट्रोल किया जा सके। 



वैश्विक स्तर पर डायबिटीज के बढ़ते जोखिमों को लेकर लोगों को अलर्ट करने और बचाव के उपायों के बारे में शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 14 नवंबर  को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है।

डायबिटीज रोगी अक्सर खान-पान की चीजों को लेकर कंफ्यूज रहते हैं, खासतौर पर किन फलों का सेवन करना चाहिए-किनका नहीं? आइए जानते हैं कि कौन से फल डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद हो सकते हैं?

world diabetes day 2023 know fruits to eat and avoid in diabetes
डायबिटीज में कौन से फल खाएं - फोटो : iStock

फाइबर युक्त फलों का करें सेवन

फलों में पाया जाने वाला फाइबर (घुलनशील और अघुलनशील दोनों) पाचन को धीमा करके रक्त शर्करा को बढ़ने से रोकने में मदद कर सकता है। यह वसा और कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को भी सीमित कर देता है। यही कारण है कि डायबिटीज रोगियों को आहार में फाइबर वाली चीजों को शामिल करने की सलाह दी जाती है। ये रक्त शर्करा और कोलेस्ट्रॉल दोनों को  नियंत्रित करने में मदद करते हैं। सेब, केला, ब्रसेल्स स्प्राउट्स और एवोकाडो में घुलनशील फाइबर पाया जाता है।

world diabetes day 2023 know fruits to eat and avoid in diabetes
एंटीऑक्सीडेंट वाले फल (सांकेतिक) - फोटो : iStock

एंटीऑक्सीडेंट युक्त फलों के लाभ

गहरे रंग के फल- जैसे गहरे लाल, बैंगनी और नीले रंग के फलों में आमतौर पर एंटीऑक्सीडेंट की अच्छी मात्रा होती है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर में फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाली समस्याओं को कम करने में लाभकारी माने जाते हैं। ब्लूबेरी, सेब जैसे फल एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और फाइबर से भरपूर हैं। जामुन भी आपके लिए एक बढ़िया विकल्प हो सकता है। विटामिन सी, विटामिन के, मैंगनीज, पोटेशियम वाले फलों का सेवन किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
world diabetes day 2023 know fruits to eat and avoid in diabetes
मीठे फलों से करें बचाव - फोटो : istock

मीठे फलों से करिए परहेज 

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, डायबिटीज में उन फलों का सेवन कम या बिल्कुल नहीं किया जाना चाहिए जिनमें प्राकृतिक रूप से अधिक शर्करा होती है। हाई ग्लाइसेमिक इंडेक्स (जीआई) वाले फलों से परहेज करें। यदि किसी भोजन का जीआई स्कोर 70 और 100 के बीच है, तो उसमें चीनी की मात्रा अधिक हो सकती है। आम, खजूर, तरबूज और अनानास जैसे फलों का सेवन डॉक्टर की सलाह पर ही करें।

विज्ञापन
world diabetes day 2023 know fruits to eat and avoid in diabetes
फलों के जूस का सेवन - फोटो : istock

फलों का रस

रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र (सीडीसी) का कहना है कि फलों का जूस पीने से रक्त शर्करा का स्तर तेजी से बढ़ जाता है। पैक्ड जूस का सेवन न करें। फलों के जूस का सेवन करना चाहते हैं तो सिर्फ ताजे फलों का ही सेवन करें। उन्हीं फलों का चयन करें जिनका जीआई स्तर कम होता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed