फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी, इतिहास, थीम आदि

Tue, 01 Dec 2020 09:05 AM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: तेजस्वी मेहता Updated Tue, 01 Dec 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
World Aids Day 2020: on this day know about history, theme and facts about aids
विश्व एड्स दिवस 2020 - फोटो : सोशल मीडिया

प्रतिवर्ष विश्व एड्स दिवस पूरे विश्व में 1 दिसम्बर को लोगों को एड्स के बारे में जागरुक करने के लिये मनाया जाता है। एड्स ह्यूमन इम्यूनो डेफिशियेंसी (एचआईवी) वायरस के संक्रमण के कारण होने वाला महामारी का रोग है। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति ने साल 1995 में विश्व एड्स दिवस के लिए एक आधिकारिक घोषणा की थी, जिसके बाद से दुनिया भर में विश्व एड्स दिवस मनाया जाने लगा।  एड्स एक ऐसी बीमारी है जिसमें इंसान की संक्रमण से लड़ने की शरीर की क्षमता पर प्रभाव पड़ता है। इतने सालों बाद भी अबतक एड्स का कोई प्रभावी इलाज नहीं है। इस बार की थीम एचआईवी महामारी समाप्त करना: लचीलापन और प्रभाव रखी गई है। अगली स्लाइड्स के माध्यम से जानिए एड्स का इतिहास, लक्षण एवं अन्य रोचक बातें।


 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

World Aids Day 2020: on this day know about history, theme and facts about aids
1 दिसंबर को मनाया जाता है एड्स दिवस - फोटो : Social media

पहला विश्व एड्स दिवस
विश्व एड्स दिवस की पहली बार कल्पना 1987 में अगस्त के महीने में थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न द्वारा की गई थी। थॉमस नेट्टर और जेम्स डब्ल्यू बन्न दोनों डब्ल्यू.एच.ओ.(विश्व स्वास्थ्य संगठन) जिनेवा, स्विट्जरलैंड के एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के लिए सार्वजनिक सूचना अधिकारी थे। उन्होंने एड्स दिवस का अपना विचार डॉ. जॉननाथन मन्न (एड्स ग्लोबल कार्यक्रम के निदेशक) के साथ साझा किया, जिन्होंने इस विचार को स्वीकृति दे दी और वर्ष 1988 में 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के रुप में मनाना शुरु कर दिया। उनके द्वारा हर साल 1 दिसम्बर को सही रुप में विश्व एड्स दिवस के रुप में मनाने का निर्णय लिया गया। 

World Aids Day 2020: on this day know about history, theme and facts about aids
1959 में अफ्रीका के कॉन्गो में एड्स का पहला मामला आया था - फोटो : Social Media

कॉन्गो में आया था पहला मामला
1959 में अफ्रीका के कॉन्गो में एड्स का पहला मामला सामने आया था, जिसमें कि एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। जब उसके रक्त की जांच की गई तो पुष्टि हुई कि उसे एड्स है। 1980 की शुरुआत में यह बीमारी सामने आई, जिसके बाद अबतक पूरी दुनिया में लाखों की तादाद में लोग इस बीमारी से जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Aids Day 2020: on this day know about history, theme and facts about aids
1986 में भारत में एड्स का पहला मामला सामने आया था।

एड्स से जुड़ी रोचक जानकारी-
-एड्स पर बनी पहली हॉलीवुड फिल्म का नाम ‘एंड द बैंड प्लेन ऑन’ था।
-900 नए बच्चे पूरी दुनिया में हर दिन एड्स का शिकार हो रहे हैं।
-1986 में भारत में एड्स का पहला मामला सामने आया था।
-60 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होने पर एचआईवी के विषाणु मारे जाते हैं।

विज्ञापन
World Aids Day 2020: on this day know about history, theme and facts about aids
बुखार भी है एड्स का लक्षण - फोटो : freepik

एड्स के लक्षण 
एचआईवी से संक्रमित व्यक्ति में इस तरह के लक्षण पाएं जाते हैं-
गले में खराश
रात के दौरान पसीना
बढ़ी हुई ग्रंथियाँ
वजन घटना
बुखार
ठंड लगना
थकान
दुर्बलता
जोड़ो का दर्द
मांसपेशियों में दर्द

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed