कोविड संक्रमण को दूर करने के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह एक ऐसा दौर है जिसमें लोगों के लिए अपने शारीरिक और मानसिक, दोनों तरह की सेहत का ध्यान रखना बेहद आवश्यक है। इनमें से एक के प्रति भी लापरवाही बड़ी मुसीबत का कारण बन सकती है। दूसरी तरफ जो लोग कोविड से संक्रमित हैं उन्हें अपने स्वास्थ्य की बेहतर निगरानी के साथ लक्षणों को नियंत्रित करने वाले उपायों को प्रयोग में लाना चाहिए। हाल ही में हुए एक अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि कोविड संक्रमितों के लिए कुछ आसान से वर्कआउट बेहद फायदेमंद हो सकते हैं, इनकी मदद से आप संक्रमण के लक्षणों को आसानी से कम कर सकते हैं। आइए इस लेख में ऐसे ही कुछ आसान से वर्कआउट के बारे में जानते हैं।
{"_id":"609a734887cc2d326536cc7d","slug":"workouts-that-ease-covid-19-patients-symptoms","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अध्ययन: कोविड संक्रमितों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये तीन आसान वर्कआउट, तेज रिकवरी में हैं सहायक","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
अध्ययन: कोविड संक्रमितों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये तीन आसान वर्कआउट, तेज रिकवरी में हैं सहायक
Tue, 11 May 2021 05:41 PM IST
Abhilash Srivastava
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Abhilash Srivastava
Updated Tue, 11 May 2021 05:41 PM IST
विज्ञापन
कोविड रोगियों के लिए लाभदायक हैं कई व्यायाम
- फोटो : iStock
Trending Videos
अध्ययन में विशेषज्ञों ने व्यायाम को बताया फायदेमंद
- फोटो : Pixabay
क्या कहता है अध्ययन
लीसेस्टर विश्वविद्यालय द्वारा किए गए अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया कि कोविड-19 संक्रमित कई रोगियों में कुछ आसान से व्यायाम के बाद लाभ देखा गया है। बताए गए वर्कआउट के बाद संक्रमितों को सांस लेने में तकलीफ, थकान और कमजोरी जैसी दिक्कतों में काफी सुधार का अनुभव हुआ। यह अध्ययन उन लोगों पर किया गया जिन्हें कोरोना वायरस के लक्षणों की शिकायत के छह सप्ताह पूरे हो गए थे। ऐसे रोगियों को ढाई महीने तक सप्ताह में दो बार विशेषज्ञों ने कुछ वर्कआउट करने की सलाह दी थी। आइए ऐसे ही तीन वर्कआउट के बारे में जानते हैं।

पैदल चलने के कई फायदे
- फोटो : iStock
वॉकिंग
अध्ययन में विशेषज्ञों ने बताया है कि पैदल चलना सबसे अच्छा और सरल व्यायाम है, जिसका प्रतिदिन अभ्यास किया जा सकता है। कोरोना से सुरक्षा के लिए जब बाहर लॉकडाउन है तो आप घर के भीतर, छत पर, बगीचे या ट्रेडमिल पर भी इस अभ्यास को कर सकते हैं। एक घंटा पैदल चलने से आपको 200-350 कैलोरी बर्न करने में मदद मिल सकती है। यह कोविड के कई लक्षणों में सबसे फायदेमंद अभ्यास हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
स्ट्रेथ ट्रनिंग व्यायम मांसपेशियों को देते हैं मजबूती
- फोटो : Social media
स्ट्रेथ ट्रनिंग व्यायम
इसके अलावा आपको कुछ हल्के स्तर के स्ट्रेथ ट्रनिंग व्यायम करने से भी लाभ मिल सकता है। इसके लिए आप वेट लिफ्टिंग जैसे व्यायाम कर सकते हैं, डरिए मत इसके लिए आपको जिम जाने या हेवीवेट उठाने की ज़रूरत नहीं है। इन्हें आप घर पर भी आसानी से कर सकते हैं। आप 1-2 किलो के घरेलू सामान से भी इस तरह के व्यायामों को कर सकते हैं। बाहों की मांसपेशियों की ताकत में सुधार करने के लिए रोजाना कम से कम 5 मिनट आर्म-वर्कआउट जरूर करना चाहिए।

स्क्वाट और लंज्स जैसे व्यायाम करें
- फोटो : Social media
पैरों के व्यायाम
स्क्वाट और लंज्स जैसे व्यायाम पैरों को मजबूत बनाने में काफी फायदेमंद माने जाते हैं। अपने व्यायाम के कार्यक्रम में से एक दिन पैरों के अभ्यास के लिए जरूर निकालें। आधे घंटे के इस तरह के व्यायाम आपको 90 कैलोरी तक बर्न करने में मदद कर सकते हैं। यह सभी व्यायाम कोविड के कारण आई कमजोरी और अन्य लक्षणों को ठीक करने में काफी सहायक पाए गए हैं।
-----------------------
स्रोत और संदर्भ:
University of Leicester
अस्वीकरण नोट: यह लेख लीसेस्टर विश्वविद्यालय द्वारा किए कोविड रोगियों गए किए अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। अमर उजाला राउटर्स के इस अध्ययन और दवा को लेकर कोई दावा नहीं करता है।