फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Mobile Side-Effects: आप भी अंधेर कमरे में चलाते रहते हैं मोबाइल? ये आदत पड़ सकती है भारी

Tue, 14 Jul 2026 08:17 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jul 2026 08:17 PM IST
सार

मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी शाम और रात के समय शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक  को प्रभावित कर सकती है। यह मेलाटोनिन हार्मोन के बनने की प्रक्रिया को दबा सकती है, जिससे नींद आने में देरी होती है। 

विज्ञापन
why using mobile in dark room is bad for eyes know its side effects in hindi
अंधेरे कमरे में मोबाइल का इस्तेमाल - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आप भी अंधेरे कमरे में मोबाइल पर वीडियो देखते रहते हैं, रील्स स्क्रॉल करते रहते हैं? अगर हां तो सावधान हो जाइए, ये आदत सेहत पर काफी भारी पड़ सकती है। 



डॉक्टर बताते हैं कि अंधेरे कमरे में तेज रोशनी वाली स्क्रीन देखने पर आंखों को बार-बार अलग-अलग रोशनी के स्तर के अनुसार खुद को ढालना पड़ता है। इससे आंखों पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। लंबे समय तक ऐसा करने से आंखों में थकान, सूखापन, जलन, धुंधला दिखाई देना और सिरदर्द जैसी समस्याएं सामने आ सकती हैं।

अध्ययनों में इस यह आदत को डिजिटल आई स्ट्रेन और नींद से जुड़ी परेशानियों को बढ़ाने वाला भी पाया गया है।

why using mobile in dark room is bad for eyes know its side effects in hindi
अंधेरे में मोबाइल चलाने के नुकसान - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञ बताते हैं कि मोबाइल और लैपटॉप जैसी स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी रात के समय शरीर में बनने वाले मेलाटोनिन हार्मोन को दबा सकती है। यही हार्मोन अच्छी और गहरी नींद के लिए जरूरी होता है। 
 

  • जब इसका स्तर प्रभावित होता है तो देर से नींद आने, बार-बार नींद टूटने और सुबह थकान महसूस होने जैसी दिक्कतें बढ़ सकती हैं। 
  • लगातार खराब नींद का असर मानसिक स्वास्थ्य, याददाश्त, काम करने की क्षमता और हृदय तथा मेटाबॉलिक स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है।


अगर आप भी रोज रात को लाइट बंद करके मोबाइल चलाते हैं, तो तुरंत ये आदत सुधार लें। आंखों के अलावा अप्रत्यक्ष रूप से इसका असर पूरी सेहत पर पड़ सकता है।

why using mobile in dark room is bad for eyes know its side effects in hindi
घंटों गेमिंग के कई दुष्प्रभाव - फोटो : Amarujala.com/AI

आंखों पर बढ़ने लगता है दबाव 

अमेरिकन एकेडमी ऑफ ऑप्थैल्मोलॉजी के अनुसार डिजिटल स्क्रीन का अत्यधिक उपयोग आंखों की थकान बढ़ाता है। कम उम्र के लोगों में आंखों की बढ़ती समस्याओं का ये बड़ा कारण है।
 

  • जब कमरा पूरी तरह अंधेरा होता है और मोबाइल की स्क्रीन बहुत चमकदार होती है, तब आंखों की पुतलियों को बार-बार रोशनी के अनुसार सिकुड़ना और फैलना पड़ता है। 
  • यह आंखों की मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव डाल सकता है। 
  • लंबे समय तक स्क्रीन पर नजरें टिकाने से पलकें कम झपकती हैं, जिससे आंखों की सतह जल्दी सूखने लगती है। इसी कारण आंखों में जलन, भारीपन और थकान महसूस हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
why using mobile in dark room is bad for eyes know its side effects in hindi
थकान और नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

ब्लू लाइट का नींद पर असर

मोबाइल स्क्रीन से निकलने वाली नीली रोशनी शरीर की बायोलॉजिकल क्लॉक  को प्रभावित कर सकती है।
 

  • यह मेलाटोनिन हार्मोन के बनने की प्रक्रिया को दबा सकती है, जिससे नींद आने में देरी होती है। 
  • अगर रोजाना देर रात तक स्क्रीन देखते हैं तो इससे नींद की गुणवत्ता खराब हो सकती है। 
  • लगातार खराब नींद का असर एकाग्रता, मूड, याददाश्त और प्रतिरक्षा प्रणाली पर भी पड़ सकता है।
विज्ञापन
why using mobile in dark room is bad for eyes know its side effects in hindi
क्या है गेमर डेथ सिंड्रोम? - फोटो : AI

बच्चों को सबसे ज्यादा खतरा

बच्चों और किशोरों की आंखें अधिक संवेदनशील होती हैं। देर रात तक मोबाइल देखने से उनकी नींद  और एकाग्रता प्रभावित हो सकती है। 
 

  • स्क्रीन टाइम बढ़ने से बाहर खेलने का समय भी कम होता है, जिसे मायोपिया  बढ़ने के जोखिम से जोड़ा गया है।
  • विशेषज्ञ बच्चों के लिए सीमित स्क्रीन टाइम और सोने से कम से कम एक घंटे पहले स्क्रीन बंद करने की सलाह देते हैं।


इसके अलावा कुछ लोगों में लंबे समय तक मोबाइल देखते रहने से  सिरदर्द और माइग्रेन ट्रिगर हो सकता है। तेज रोशनी और लगातार स्क्रीन पर फोकस करने से आंखों की मांसपेशियां थक जाती हैं। जिन लोगों को पहले से माइग्रेन होता है, उनमें स्क्रीन की चमक और कंट्रास्ट परेशानी बढ़ा सकते हैं। 

इस तरह के जोखिमों को कम करने के लिए 20-20-20 नियम अपनाएं। इसमें हर 20 मिनट बाद 20 सेकंड के लिए लगभग 20 फीट दूर किसी वस्तु को देखें। बार-बार पलकें झपकाएं और स्क्रीन को आंखों से 40-75 सेंटीमीटर दूर  रखें। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed