फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Black Mold Onion: आपकी किचन में भी हैं काले दाग वाले प्याज? इसे खाना सुरक्षित है या नहीं

Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 14 Jul 2026 08:05 PM IST
सार

आखिर प्याज पर काला दाग क्यों लगता है? किन परिस्थितियों में यह ज्यादा बनता है? क्या ऐसे प्याज को काटकर खाया जा सकता है या सीधे फेंक देना चाहिए? आइए इस बारे में जान लेते हैं।

विज्ञापन
Black Mold on onions is it risky know its side effects in hindi
प्याज पर काला दाग - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या आपकी रसोई भी ऐसे प्याज हैं जिनकी ऊपरी सतह पर काले धब्बे दिखाई दे रहे हैं? जैसे ही प्याज उठाते हैं, कई बार उसके छिलके या अंदर की परतों पर काले रंग के धब्बे या पाउडर जैसा पदार्थ दिखाई देता है? क्या यह सिर्फ गंदगी है, कोई फंगस है या फिर प्याज खराब हो चुका है?



कुछ लोग ऐसे हिस्से को काटकर बाकी प्याज इस्तेमाल कर लेते हैं, जबकि कुछ पूरा प्याज फेंक देते हैं। बड़ा सवाल ये है कि क्या इस तरह के प्याज खाना सेहत के लिए सुरक्षित है?

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि प्याज पर दिखने वाले सभी काले धब्बे एक जैसे नहीं होते। कई बार यह केवल बाहरी सूखे छिलके पर जमा धूल या मिट्टी होती है, जिसे साफ करके हटाया जा सकता है। हालांकि कई मामलों में यह ब्लैक मोल्ड नामक फफूंदी भी हो सकती है। यह फंगस खेत में फसल के दौरान, कटाई के बाद या फिर भंडारण के समय नमी, गर्मी और खराब वेंटिलेशन की वजह से तेजी से बढ़ता है। 

तो क्या ऐसे प्याज को फेंक देना चाहिए?

Black Mold on onions is it risky know its side effects in hindi
प्याज पर काले दाग - फोटो : Freepik.com

प्याज के छिलके पर लगा काला दाग

मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि प्याज के छिलके पर काला दाग, मिट्टी में पाए जाने वाले एक सामान्य कवक के कारण दिखाई देता है। प्याज पर पाए जाने वाले फंगस सामान्यत: संक्रामक नहीं होते हैं, हालांकि इस्तेमाल से पहले इसे अच्छी तरह से धो लेना जरूरी है।
 

  • अधिकांश स्वस्थ लोगों में थोड़ी मात्रा में बाहरी ब्लैक मोल्ड के संपर्क से खतरा नहीं होता है।  
  • हालांकि यदि फफूंदी प्याज की अंदरूनी परतों तक फैल गई हो, प्याज नरम हो गया हो या सड़न दिखाई दे रही हो, तो उसे खाना सुरक्षित नहीं माना जाता। 
  • फफूंदी केवल सतह पर ही नहीं रहती, बल्कि कई बार उसकी महीन जड़ें अंदर तक फैल सकती हैं, जो आंखों से दिखाई नहीं देतीं। 
Black Mold on onions is it risky know its side effects in hindi
ब्लैक मोल्ड वाला प्याज - फोटो : Adobe Stock

क्या यह स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकता है?

स्वस्थ व्यक्ति में थोड़ी मात्रा में बाहरी ब्लैक मोल्ड के संपर्क से गंभीर बीमारी होना सामान्य नहीं माना जाता। 
 

  • हालांकि कुछ लोगों में फफूंदी के बीजाणु एलर्जी, छींक, सांस की तकलीफ या आंखों में जलन जैसी समस्याएं पैदा कर सकते हैं। 
  • जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर है, उन्हें विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।


यदि केवल बाहरी सूखी परत पर थोड़ा काला पाउडर है और अंदर का प्याज पूरी तरह सख्त और साफ है, तो बाहरी परत हटाकर अच्छी तरह धोने के बाद उपयोग किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Black Mold on onions is it risky know its side effects in hindi
प्याज को लेकर सावधानी बरतें - फोटो : Freepik.com

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

आहार विशेषज्ञ कहते हैं, प्याज में काले धब्बे पैदा करने वाला फंगस आमतौर पर नुकसानदायक नहीं होता। हालांकि कुछ स्थितियों में ये ओकराटॉक्सिन ए नाम का माइकोटॉक्सिन बना सकती है। अगर इसे लंबे समय तक और ज्यादा मात्रा में खाया जाए, तो इससे किडनी और लिवर को नुकसान पहुंच सकता है। 
 

  • यह टॉक्सिन मध्यम गर्मी में भी नष्ट नहीं होता, इसलिए खाना पकाने से भी यह जरूरी नहीं कि खत्म हो जाए। 
  • यही वजह है कि खाने में इस्तेमाल करने से पहले इसकी ठीक से जांच करना बहुत जरूरी है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed