फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ऐसे लक्षणों का मतलब बढ़ गया है यूरिक एसिड, जानिए इसे कंट्रोल करने के लिए सबसे कारगर तरीके

Fri, 08 Sep 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 08 Sep 2023 08:00 AM IST
विज्ञापन
why uric acid is bad for health, Simple Tips To Get Rid Of Excessive Uric Acid
यूरिक एसिड के कारण होने वाली समस्याएं - फोटो : istock

यूरिक एसिड, हमारे शरीर का एक महत्वपूर्ण रसायन है जो प्यूरीन नामक पदार्थों के ब्रेक डाउन होने पर निर्मित होता है। प्यूरीन आमतौर पर शरीर में होता है और कुछ खाद्य और पेय पदार्थों में भी पाया जाता है। मैकेरल, सूखे बीन्स, मटर आदि में इसकी मात्रा अधिक होती है। वैसे तो शरीर में यूरिक एसिड की सामान्य मात्रा को नुकसानदायक नहीं माना जाता है पर इसका बढ़ना कई प्रकार की स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है। हाई यूरिक एसिड की स्थिति में गठिया, उंगलियों में दर्द, किडनी स्टोन जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए आहार और लाइफस्टाइल को ठीक रखते हुए इसे कंट्रोल में रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।



यदि आपका शरीर बहुत अधिक यूरिक एसिड बनाता है या यदि आपकी किडनी ठीक से काम नहीं कर रही है, तो यूरिक एसिड रक्त में जमा हो सकता है। समय के साथ यूरिक एसिड के क्रिस्टल बन सकते हैं और जोड़ों में इकट्ठा होने लगते हैं।

आइए जानते हैं कि इस समस्या के क्या लक्षण होते हैं और बचाव के लिए किन उपायों को पालन में लाया जाना चाहिए?

why uric acid is bad for health, Simple Tips To Get Rid Of Excessive Uric Acid
यूरिक एसिड की जटिलताएं - फोटो : istock

यूरिर एसिड बढ़ने की समस्या

यूरिक एसिड का बढ़ना शरीर में कई प्रकार की समस्याओं का कारण बन सकता है। यदि आपके शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा अधिक रहती है तो यह हाइपरयुरिसीमिया का कारण बन सकती है। हाइपरयुरिसीमिया के कारण यूरिक एसिड तेजी से क्रिस्टल में एक साथ चिपक जाता है। ये क्रिस्टल आपके जोड़ों में जमा होकर गठिया और गाउट की समस्या को बढ़ाने वाले हो सकते हैं साथ ही इससे किडनी में स्टोन होने और किडनी की अन्य समस्याओं का भी जोखिम हो सकता है।

आइए जानते हैं कि यूरिक एसिड को कैसे कंट्रोल किया जा सकता है?

why uric acid is bad for health, Simple Tips To Get Rid Of Excessive Uric Acid
स्वस्थ आहार का सेवन सभी के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

प्यूरीन वाली चीजों का कम करें सेवन

प्यूरीन ऐसे यौगिक हैं जो कुछ खाद्य पदार्थों में प्राकृतिक रूप से पाए जाते हैं। शरीर प्यूरीन को तोड़ता है, यह यूरिक एसिड का उत्पादन करता है। इन चीजों से बचाव के लिए जरूरी है कि आप बियर और शराब, उच्च वसा वाले खाद्य पदार्थ, जैसे डेयरी उत्पाद और रेड मीट का सेवन कम करें। आहार को ठीक रखकर यूरिक एसिड की समस्या को कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why uric acid is bad for health, Simple Tips To Get Rid Of Excessive Uric Acid
वजन को करें कंट्रोल - फोटो : iStock

वजन को कंट्रोल रखें

शरीर के वजन को कंट्रोल में रखना आपको यूरिक एसिड के कारण होने वाली समस्या और गाउट की जटिलताओं से बचाने में मदद मिल सकती है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि मोटापा बढ़ने से गाउट का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि सभी लोग अपने वजन को नियंत्रित करने के लिए प्रयास करें। वजन को कंट्रोल करने से डायबिटीज और हृदय रोगों के जोखिम को कम किया जा सकता है। 

विज्ञापन
why uric acid is bad for health, Simple Tips To Get Rid Of Excessive Uric Acid
शराब के सेवन से बनाएं दूरी - फोटो : istock

शराब और शर्करा युक्त पेय पदार्थों से बचें

बहुत अधिक शराब और शर्करा युक्त पेय (जैसे सोडा और पैक्ड जूस) का सेवन करने से यूरिक एसिड बढ़ने और गाउट विकसित होने का खतरा बढ़ जाता है। शराब और मीठे पेय भी आहार में अनावश्यक कैलोरी बढ़ाते हैं, जिससे वजन बढ़ता है और मेटाबॉलिज्म संबंधी समस्याएं होती हैं, ये यूरिक एसिड का स्तर बढ़ाने और इसके कारण होने वाली जटिलताओं को भी बढ़ा सकती हैं।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed