फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Good Sleep: सोने का गलत तरीका बिगाड़ सकता है आपकी सेहत, जानिए किस तरीके सोने से क्या होता है असर

Thu, 07 Sep 2023 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 07 Sep 2023 07:30 PM IST
विज्ञापन
how sleep position affects health know What Are the Best Positions for Sleeping
सोने के सही तरीके के बारे में जानिए - फोटो : istock

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर रात को 7-9 घंटे की नींद लेना सभी के लिए जरूरी है। यह आपको शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सोने के समय के साथ इसके सही तरीके का ध्यान रखना भी सभी लोगों के लिए आवश्यक हो जाता है। आपने पहले भी सुना होगा कि सोने की अच्छी मुद्रा का ध्यान रखना बहुत महत्वपूर्ण है।



सोने की अलग-अलग स्थिति आपके कंधों, गर्दन और रीढ़ की हड्डी पर प्रभाव डालती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, गलत तरीके से सोने के कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं, इसलिए जरूरी है कि हम सभी सोने के सही तरीके के बारे में जानें और इसका पालन करें।

सोने के सही तरीके का मतलब उस मुद्रा से है जो आपके मांसपेशियों, तंत्रिकाओं को आराम देती है। इतना ही नहीं अध्ययनकर्ताओं ने यहां तक बताया कि अगर आप सही तरीके से सोते हैं तो यह स्लीप एपनिया और खर्राटे आने की समस्या को भी कम कर सकती है।

how sleep position affects health know What Are the Best Positions for Sleeping
सोने की मुद्रा में गड़बड़ी - फोटो : iStock

खराब मुद्रा बढ़ा सकती है आपकी दिक्कतें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, सोने-बैठने के गलत तरीके के कारण पूरी सेहत पर कई प्रकार से नकारात्मक असर हो सकता है। यह शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बाधित करने वाली समस्या भी हो सकती है। खराब मुद्रा के कारण तनाव की समस्या से लेकर, मांसपेशियों में कमजोरी और लचीलापन, गर्भावस्था और मोटापे की भी दिक्कत हो सकती है।

खराब मुद्रा के कारण मांसपेशियों या लिगामेंट में खिंचाव भी आ जाता है जो गंभीर दर्द और असहजता की स्थिति का कारण बनती है।

how sleep position affects health know What Are the Best Positions for Sleeping
सही तरीके से सोने की बनाएं आदत - फोटो : istock

सोने का सही तरीका बहुत जरूरी

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, औसतन हम अपने जीवन का लगभग एक तिहाई हिस्सा लेटकर या सोते हुए बिताते हैं। जैसे-जैसे आपकी उम्र बढ़ती है, रोजमर्रा के दर्द और तकलीफों को कम करने के लिए सोने के सही तरीके के बारे में जानना बहुत आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं कि किस तरीके से सोने का आपके शारीरिक स्थिति पर क्या असर हो सकता है?

विज्ञापन
विज्ञापन
how sleep position affects health know What Are the Best Positions for Sleeping
करवट लेकर सोना - फोटो : istock

करवट लेकर सोना

अधिकांश लोग करवट लेकर सोना पसंद करते हैं। अध्ययनों से पता चलता है कि वयस्क अपना आधे से अधिक समय करवट लेकर सोने में बिताते हैं। ऐसा माना जाता है कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ यह अधिक सामान्य हो जाता है क्योंकि आपकी रीढ़ की हड्डी में लचीलापन कम हो जाता है। करवट लेकर या अपने पैरों को मोड़कर सोने से आपके वायुमार्ग को खुला रखने में मदद मिलती है। इससे खर्राटों और हल्के स्लीप एपनिया को भी कम किया जा सकता है।

विज्ञापन
how sleep position affects health know What Are the Best Positions for Sleeping
आरामदायक मुद्रा में सोने की बनाएं आदत - फोटो : istock

पीठ के बल सोना

आपकी नींद की मुद्रा को बेहतर बनाने के लिए पीठ के बल सोना सबसे अच्छी स्थिति मानी जाती है। यह बेहतर संरेखण को बढ़ावा देने के साथ बाहों और पैरों पर दबाव कम करता है। गर्दन या पीठ दर्द से पीड़ित लोगों को विशेषकर पीठ के निचले हिस्से में दर्द की समस्या को कम करने के लिए पीठ के बल सोना सबसे लाभकारी माना जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed