फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Healthy Eating: इस तत्व की कमी से धड़कनें हो जाती हैं असामान्य, नींद की भी रहती है समस्या तो हो जाइए सावधान

Sun, 10 Nov 2024 09:33 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sun, 10 Nov 2024 09:33 PM IST
सार

मैग्नीशियम हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है उन्हें किस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं?

विज्ञापन
why magnesium is important for body what happens in magnesium deficiency
दिल की धड़कनों में असमानता - फोटो : Freepik.com

शरीर को स्वस्थ और फिट रखने के लिए आहार को पौष्टिक रखना सबसे जरूरी माना जाता है। हम जो कुछ भी खाते हैं उसका सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को ऐसी चीजें खाने की सलाह देते हैं जिससे शरीर के लिए आवश्यक सभी पोषक तत्वों की जरूरत पूरी हो सके।



हम सब अक्सर प्रोटीन, विटामिन्स की जरूरतों की तो बात कर लेते हैं पर इन सबके बीच कई जरूरी मिनरल्स को इग्नोर कर दिया जाता है, जिनकी कमी के कई नुकसान हो सकते हैं। 

मैग्नीशियम ऐसी ही एक महत्वपूर्ण खनिज है जो हमारे शरीर के कई महत्वपूर्ण कार्यों को सुचारू रूप से चलाने के लिए आवश्यक है। यह शरीर में 300 से अधिक एंजाइमों की गतिविधियों को नियंत्रित करता है। हड्डियों, मांसपेशियों, तंत्रिका प्रणाली और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए मैग्नीशियम जरूरी है। आप अपने आहार के माध्यम से आसानी से इस मिनरल की पूर्ति कर सकते हैं।

why magnesium is important for body what happens in magnesium deficiency
मैग्नीशियम वाले आहार - फोटो : Freepik.com

मैग्नीशियम वाली चीजें जरूरी

अध्ययनों से पता चलता है कि पुरुषों को प्रतिदिन आहार के माध्यम से 400-420 मिलीग्राम, वहीं महिलाओं को 310-320 मिलीग्राम मैग्नीशियम की जरूरत होती है। मैग्नीशियम व्यापक रूप से पौधे और पशुओं पर आधारित खाद्य पदार्थों में पाया जाता है। हरी पत्तेदार सब्जियां जैसे पालक, बीन्स, सूखे मेवे, सीड्स और साबुत अनाज मैग्नीशियम के अच्छे स्रोत हैं।

आइए जानते हैं कि जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है उन्हें किस तरह की दिक्कतें हो सकती हैं?

why magnesium is important for body what happens in magnesium deficiency
हाथों में दर्द - फोटो : Freepik.com

मांसपेशियों में ऐंठन और कमजोरी

मैग्नीशियम की कमी मांसपेशियों की कार्यक्षमता को प्रभावित कर सकती है, जिससे उनमें ऐंठन, कमजोरी और थकान हो सकती है। यह मांसपेशियों के संकुचन और उनके आराम करने की प्रक्रिया को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। मैग्नीशियम की कमी में पैर, हाथ और पेट की मांसपेशियों ऐंठन की समस्या सबसे अधिक देखी जाती है। इसके अलावा आप अत्यधिक थकान और कमजोरी महसूस कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
why magnesium is important for body what happens in magnesium deficiency
हृदय की समस्या - फोटो : freepik.com

हृदय संबंधी समस्याएं

मैग्नीशियम दिल की धड़कन और रक्तचाप को नियंत्रित करने के लिए भी जरूरी है। इसकी कमी से दिल की धड़कन असामान्य हो सकती है और रक्तचाप बढ़ सकता है। इस तरह की स्थिति अगर लंबे समय तक बनी रहती है तो इसके कारण दिल के दौरे, उच्च रक्तचाप जैसी समस्याओं का जोखिम बढ़ जाता है। अध्ययन बताते हैं कि मैग्नीशियम की उचित मात्रा दिल को स्वस्थ रखने के लिए बहुत आवश्यक है।

विज्ञापन
why magnesium is important for body what happens in magnesium deficiency
नींद की समस्या - फोटो : Freepik.com

अनिद्रा और नींद की समस्या

मैग्नीशियम मस्तिष्क में गाबा नामक न्यूरोट्रांसमीटर को सक्रिय करता है, जो मन की शांति और अच्छी नींद प्राप्त करने के लिए जरूरी है। जिन लोगों में मैग्नीशियम की कमी हो जाती है उनमें अनिद्रा या नींद न आने की समस्या बढ़ सकती है। यह व्यक्ति की नींद के चक्र को बाधित करता है। अच्छी नींद न मिल पाने के कारण तनाव और अवसाद जैसी मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित समस्याओं का जोखिम भी काफी बढ़ सकता है। 




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed