फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

High Cholesterol: आपके आंखों-कानों में ऐसी दिक्कतें कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का हो सकती हैं संकेत, इसे न करें अनदेखा

Sat, 16 Sep 2023 03:39 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 16 Sep 2023 03:39 PM IST
विज्ञापन
why high cholesterol is bad for health, cholesterol symptoms in ear and eyesight
हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल और इसके कारण होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के बारे में आपने भी जरूर सुना होगा, हाई कोलेस्ट्रॉल को हृदय रोगों का सबसे बड़ा कारण माना जाता है। पर क्या आप जानते हैं कोलेस्ट्रॉल हमारे शरीर के लिए आवश्यक भी होता है। कोलेस्ट्रॉल, हमारे रक्त में पाया जाने वाला एक मोमनुमा पदार्थ होता है, ये स्वस्थ कोशिकाओं के निर्माण के लिए आवश्यक माना जाता है। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी जैसी कुछ स्थितियां रक्त में बैड कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाने वाली हो सकती है, जो खतरनाक हो सकती है।



कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ने के कारण ये आपकी रक्त वाहिकाओं में जमा होने लगता है जिससे हृदय रोगों का खतरा बढ़ जाता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को आहार और दिनचर्या को ऐसा रखना चाहिए जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कंट्रोल में रखे। इसके अलावा नियमित जांच और इसके लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। आइए जानते हैं कि कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में शरीर में इसके किस तरह के लक्षण दिख सकते हैं?

why high cholesterol is bad for health, cholesterol symptoms in ear and eyesight
कोलेस्ट्रॉल की कराएं जांच - फोटो : istock

हाई कोलेस्ट्रॉल के क्या होते हैं संकेत?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की स्थिति में शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण नहीं नजर आता है, पर अगर इसका इलाज नहीं किया गया तो गंभीर समस्याओं का जोखिम हो सकता है।  हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या का पता लगाने के लिए इसकी जांच जरूरी है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर के कुछ अंगों में होने वाली समस्याएं भी कोलेस्ट्रॉल बढ़ने का एक संकेत हो सकती हैं, जिसपर गंभीरता से ध्यान दिया जाना चाहिए। आइए ऐसी ही कुछ स्थितियों के बारे में जानते हैं।

why high cholesterol is bad for health, cholesterol symptoms in ear and eyesight
कानों की समस्या - फोटो : iStock

कानों में होती हैं इस तरह की दिक्कतें

क्या आप जानते हैं कि कानों में होने वाली कुछ समस्याओं के आधार पर भी आप इस बात का पता लगा सकते हैं कि आपके ब्लड में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ तो नहीं रही है? अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि  रक्तप्रवाह में हाई कोलेस्ट्रॉल या ट्राइग्लिसराइड का स्तर आपके कानों में समस्याएं पैदा कर सकता है, इसके कारण कई लोगों में टिनिटस, सुनाई न देने में समस्या या चक्कर आने जैसी दिक्कतें देखी गई हैं। अगर आपको भी इस तरह की दिक्कतें हैं तो इसपर गंभीरता से ध्यान दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
why high cholesterol is bad for health, cholesterol symptoms in ear and eyesight
कोलेस्ट्रॉल की आंखों में समस्या - फोटो : istock

आंखों में होते हैं ये लक्षण

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या कानों के साथ-साथ आपके आंखों को भी प्रभावित करने वाली हो सकती है। हाई कोलेस्ट्रॉल वाले ज्यादातर लोगों में जैंथेल्मा की दिक्कत विकसित होती देखी गई है। जैंथेल्मा, आंखों के आसपास या नाक के पास सपाट या कुछ हद तक उभरा हुआ पीला हिस्सा होता है। वैसे तो यह आपकी दृष्टि को प्रभावित नहीं करती है, पर इस तरह के लक्षणों पर ध्यान देकर कोलेस्ट्रॉल की समस्या का पता लगाया जा सकता है।

विज्ञापन
why high cholesterol is bad for health, cholesterol symptoms in ear and eyesight
आहार की पौष्टिकता का रखें ध्यान - फोटो : istock

कोलेस्ट्रॉल को रखें कंट्रोल

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। इसके लिए आहार और लाइफस्टाइल में कुछ बदलावों से लाभ पाया जा सकता है। सबसे जरूरी है कि आप सेचुरेटेड फैट्स वाली चीजों का सेवन कम कर दें। मुख्य रूप से रेड मीट और फुल फैट वाले डेयरी उत्पादों में इसकी अधिकता होती है। ट्रांस फैट का अधिक सेवन भी आपकी समस्याओं को बढ़ा सकता है। 

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए आहार में ओमेगा-3 फैटी एसिड और घुलनशील फाइबर की मात्रा बढ़ाएं। दिनचर्या में नियमित व्यायाम को शामिल करना भी आपके लिए फायदेमंद माना जाता है।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed