फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Omega-3 Fatty Acid: दुनियाभर में तेजी से बढ़ी इसकी डिमांड, जानिए क्यों चर्चा में है ये तत्व, कैसे प्राप्त करें

Tue, 20 Jun 2023 03:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 20 Jun 2023 03:30 PM IST
विज्ञापन
Why does the body need omega-3 fatty acid daily, know its health benefits and food source in hindi
ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों का डिमांड - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ रखने वाले प्रयासों में आहार की विशेष भूमिका होती है, हम जिस प्रकार की चीजों का सेवन करते हैं उसका सीधा असर स्वास्थ्य पर होता है। यही कारण है कि सभी लोगों को अपने आहार पर विशेष ध्यान देते रहने की सलाह दी जाती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, अगर आहार को पौष्टिक-स्वस्थ रखने वाले उपाय कर लिए जाएं तो क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को काफी हद तक कम किया जा सकता है।



मेडिकल रिपोर्ट्स से पता चलता है कि हाल के वर्षों में दुनियाभर में ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजों की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। ये कोशिकाओं को स्वस्थ रखने वाले कारगर पोषक तत्व हैं। विशेषतौर पर हार्ट और ब्रेन को स्वस्थ रखने में इसकी महत्वपूर्ण भूमिका देखी जाती रही है। ये उन हार्मोंन्स को भी बढ़ावा देने के लिए भी आवश्यक है जो रक्त के थक्के, वाहिकाओं के संकुचन और धमनी की दीवारों को स्वस्थ रखने और सूजन को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक होती हैं। 

Why does the body need omega-3 fatty acid daily, know its health benefits and food source in hindi
ओमेगा-3 फैटी एसिड शरीर के लिए आवश्यक - फोटो : Pixabay

ओमेगा-3 फैटी एसिड से कई स्वास्थ्य लाभ

ओमेगा-3 फैटी एसिड को आहार के माध्यम से आसानी से प्राप्त किया जा सकता है या फिर डॉक्टर इसके सप्लीमेंट्स की सलाह दे सकते हैं। इसे ब्लड फैट (ट्राइग्लिसराइड्स) के स्तर को कम करने वाले प्रभावों के लिए जाना जाता है। ट्राइग्लिसराइड्स का उच्च स्तर आपमें हृदय रोगों और स्ट्रोक का खतरा बढ़ा देता है।

इसी प्रकार ओमेगा-3 फैटी एसिड के सेवन से रुमेटाइड आर्थराइटिस वाले लोगों को भी लाभ मिल सकता है। यह मांसपेशियों की कठोरता और जोड़ों के दर्द को रोक सकती है। 

Why does the body need omega-3 fatty acid daily, know its health benefits and food source in hindi
मस्तिष्क के लिए जरूरी है ओमेगा-3 - फोटो : iStock

मानसिक स्वास्थ्य में भी इसके फायदे

अध्ययनों से संकेत मिलता है कि जो लोग नियमित रूप से ओमेगा -3 का सेवन करते हैं उनमें अवसाद होने की आशंका कम होती है। अवसाद और चिंता वाले लोगों पर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि ओमेगा-3 की खुराक उनके लक्षणों में सुधार भी कर सकती है। यह मस्तिष्क के उन हिस्सों के लिए फायदेमंद पाई गई है जो भावनाओं को संसाधित करने में मदद करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why does the body need omega-3 fatty acid daily, know its health benefits and food source in hindi
शिशु के लिए ओमेगा-3 की जरूरत - फोटो : Pixabay

शिशुओं के विकास में सहायक

शिशुओं में मस्तिष्क के विकास  के लिए भी ओमेगा -3 महत्वपूर्ण हैं। गर्भावस्था के दौरान पर्याप्त ओमेगा-3 वाली चीजों का सेवन करने वाली महिलाओं पर किए गए अध्ययन में पाया गया कि इनसे जन्मे बच्चे में बेहतर संज्ञानात्मक विकास और सामाजिक कौशल भी बेहतर था। इन बच्चों में विकासात्मक देरी का जोखिम भी कम देखा गया। गर्भावस्था के दौरान होने वाली कई समस्याओं के जोखिम को कम करने में भी इसके लाभ हैं।

विज्ञापन
Why does the body need omega-3 fatty acid daily, know its health benefits and food source in hindi
ओमेगा-3 फैटी एसिड वाली चीजें - फोटो : iStock

कैसे प्राप्त करें ओमेगा -3?

ओमेगा-3 प्राप्त करने के लिए फलों-सब्जियों के साथ कुछ प्रकार के नट्स और सीड्स काफी लाभकारी हो सकते हैं। अखरोट, अलसी के बीज, चिया सीड्स और अन्य हरी पत्तेदार सब्जियों-बीन्स में भी इसकी मात्रा हो सकती है। शोधकर्ता कहते हैं, इष्टतम स्वास्थ्य के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड महत्वपूर्ण हैं।

प्रति सप्ताह दो बार वसायुक्त मछली और रोजाना कुछ नट्स के सेवन से आसानी से इसकी प्राप्ति की जा सकती है। 


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed