फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: 8 घंटे सोने के बाद भी सुबह रहती है थकान? आखिर क्या है इसके पीछे का कारण

Wed, 16 Sep 2026 08:32 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Wed, 16 Sep 2026 08:32 PM IST
सार

सुबह उठने के बाद लगातार थकान रहना सिर्फ नींद की कमी का संकेत नहीं है। एनीमिया, थायरॉइड, डायबिटीज, नींद की समस्या और खराब जीवनशैली भी इसके पीछे की वजह हो सकती है। इसके साथ अगर थकान के साथ बार-बार पेशाब, वजन बढ़ने, ठंड लगने या सांस फूलने जैसे संकेत दिखें तो जांच जरूरी है।

विज्ञापन
Why Do You Feel Tired After Waking Up in morning Thyroid or Diabetes Could Be the Reason
थकान की समस्या - फोटो : Amarujala.com/AI

क्या सुबह आंख खुलते ही शरीर भारी-भारी सा लगता है, बिस्तर से उठने का मन नहीं करता और रातभर सोने के बाद भी ऐसा लगता है जैसे सही से आराम ही नहीं मिला?



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सुबह उठने के बाद अक्सर माना जाता है कि आप फ्रेश और ऊर्जावान होते हैं, पर इसके विपरीत थके-थके से उठना कई बार सेहत में गड़बड़ी का संकेत भी हो सकता है। कभी-कभी देर रात तक जागने, नींद पूरी न होने या फिर तनाव जैसी समस्याओं के कारण सुबह उठने पर आपको ऊर्जा में कमी और थकान महसूस हो सकती है। लेकिन अगर पर्याप्त नींद लेने के बाद भी अक्सर यही शिकायत बनी रहती है, तो इसके पीछे के कारणों को समझना बहुत जरूरी हो जाता है।

आइए समझते हैं कि आखिर किन वजहों से आपको ऐसी समस्याएं हो सकती हैं और कब अलर्ट हो जाना चाहिए?

Why Do You Feel Tired After Waking Up in morning Thyroid or Diabetes Could Be the Reason
थकान-कमजोरी की दिक्कत - फोटो : Freepik

सुबह होने वाली थकान की दिक्कत

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शरीर में आयरन की कमी या एनीमिया के कारण थकान के साथ कमजोरी, सांस फूलने, दिल की धड़कन तेज होने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। वहीं कुछ लोगों में थायरॉइड हार्मोन कम बनने की वजह से भी थकान के साथ वजन बढ़ने, ठंड ज्यादा लगने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं।

डायबिटीज में भी लगातार थकान हो सकती है। इसलिए सुबह की थकान को सिर्फ उम्र, काम या नींद की कमी मानकर लंबे समय तक नजरअंदाज करना ठीक नहीं है।

Why Do You Feel Tired After Waking Up in morning Thyroid or Diabetes Could Be the Reason
नींद की कमी का असर - फोटो : Freepik.com

नींद पूरी होने के बाद भी थकान रहे तो ध्यान दें

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कभी-कभार थकान होना सामान्य है, लेकिन अगर रोज सुबह उठने के बाद शरीर में ऊर्जा नहीं रहती और यह समस्या लगातार बनी हुई है, तो इसके कारणों को समझना बहुत जरूरी है।
 

  • आमतौर पर  नींद की कमी, तनाव, खान-पान की गड़बड़ी और व्यायाम की कमी की वजह से ये दिक्कतें होती सकती हैं। 
  • इसी तरह स्लीप एपनिया जैसी समस्या के कारण सोते समय घुटन या हांफने के साथ बार-बार नींद टूटने की दिक्कत होती है। इस वजह से नींद पूरी नहीं हो पाती और आप थके-थके से लग सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Why Do You Feel Tired After Waking Up in morning Thyroid or Diabetes Could Be the Reason
एनीमिया की समस्या - फोटो : Freepik.com

एनीमिया और थायरॉइड की समस्या

सुबह ऊर्जा की कमी और थकान कई बार एनीमिया और थायरॉइड जैसी समस्याओं का संकेत हो सकती है।
 

  • आयरन की कमी से होने वाली एनीमिया, शरीर में ऑक्सीजन पहुंचाने की क्षमता को प्रभावित कर सकती है। इसके कारण थकान, कमजोरी, सांस फूलने, दिल की धड़कन तेज महसूस होने जैसे लक्षण हो सकते हैं। 
  • इसी तरह, हाइपोथायरॉइडिज्म यानी थायरॉइड हार्मोन कम बनने की समस्या के कारण भी कई लोगों को ज्यादा थकान के साथ, ठंड लगने, कब्ज और ध्यान लगाने में परेशानी हो सकती है।
  • मसलन अगर आपको भी अक्सर सुबह उठने के बाद थकान बनी रहती है तो डॉक्टर से मिलकर एक बार एनीमिया और थायरॉइड की जांच करा लें। 
विज्ञापन
Why Do You Feel Tired After Waking Up in morning Thyroid or Diabetes Could Be the Reason
डायबिटीज के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Freepik.com

कहीं आपको डायबिटीज तो नहीं?

ब्लड शुगर का स्तर अक्सर बढ़े रहने के कारण भी लोगों को लगातार थकान की शिकायत हो सकती है। अगर सुबह की थकान के साथ बहुत ज्यादा प्यास लगती है, बार-बार पेशाब आता है या बिना कोशिश के वजन कम हो रहा है, तो ब्लड शुगर की जांच जरूर करा लें।
 

  • हर व्यक्ति में डायबिटीज के लक्षण एक जैसे नहीं होते और कुछ लोगों में शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण भी नहीं दिखते।
  • इसलिए लंबे समय से बनी थकान को केवल कमजोरी या नींद की कमी मानकर छोड़ना सही नहीं है।




--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed