फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सेहत की बात: शरीर के लिए क्यों जरूरी है कोलेजन? उम्र के अलावा इन वजहों से भी कम हो सकती है इसकी मात्रा

Mon, 31 Jul 2023 06:15 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 31 Jul 2023 06:15 PM IST
विज्ञापन
why collagen is important what affects collagen in body and how to increase it
कोलेजन की कमी से त्वचा की समस्याएं - फोटो : istock

शरीर को बेहतर तरीके से काम करते रहने के लिए कई प्रकार के प्रोटीन्स और विटामिन्स की आवश्यकता होती है। कोलेजन ऐसा ही एक प्रोटीन है, जिसकी हमारे शरीर में विशेष भूमिका होती है। हमारा शरीर प्राकृतिक रूप से इसे बनाता है। अब सवाल है कि कोलेजन आखिर क्या करता है? इसका जवाब है- कोलेजन की मुख्य भूमिका आपके पूरे शरीर को बेहतर संरचना और शक्ति प्रदान करना है। त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए इसे सबसे आवश्यक माना जाता है। 



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, समय के साथ शरीर में कोलेजन का स्तर कम होने लग जाता है। हालांकि सिर्फ उम्र ही इसको कम करने का एक कारण नहीं है, कुछ और भी स्थितियां हैं जिसके कारण शरीर में इसकी कमी होने लगती है। आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।

why collagen is important what affects collagen in body and how to increase it
शरीर के प्रोटीन का 30% भाग कोलेजन होता है - फोटो : Pixabay

कोलेजन की भूमिका

हमारे शरीर के कुल प्रोटीन का 30% भाग कोलेजन होता है। यह त्वचा, मांसपेशियों, हड्डियों और संयोजी ऊतकों को स्वस्थ रखने के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया कि अगर आहार को ठीक रख लिया जाए तो इससे कोलेजन की मात्रा को व्यवस्थित रखा जा सकता है।

आइए जानते हैं कि किन कारणों से शरीर में कोलेजन की कमी होने लग सकती है, जिसको लेकर सभी लोगों को अलर्ट रहने की आवश्यकता होती है।

why collagen is important what affects collagen in body and how to increase it
धूम्रपान से कम हो सकता है कोलेजन - फोटो : istock

इन तीन वजहों से कम होने लगता है कोलेजन

अध्ययनकर्ताओं ने बताया कि उम्र बढ़ने के अलावा कुछ और भी चीजें हैं जिसे शरीर में कोलेजन के स्तर को कम करने के लिए जिम्मेदार पाया गया है। इसमें धूप, धूम्रपान और चीनी का अधिक सेवन प्रमुख है। शोधकर्ताओं ने पाया कि पराबैंगनी प्रकाश के बहुत अधिक संपर्क में आने से इसके तंतु खुल जाते हैं, जिससे इसमें क्षति हो सकती है। इसके अलावा सिगरेट के धुएं में मौजूद कई रसायन भी इसे नुकसान पहुंचा सकते हैं, जिससे त्वचा ढीली और झुर्रीदार होने लगती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why collagen is important what affects collagen in body and how to increase it
त्वचा की लोच में सुधार के लिए कोलेजन जरूरी - फोटो : istock

त्वचा के लिए बहुत आवश्यक है कोलेजन

कोलेजन त्वचा के स्वास्थ्य के लिए सबसे ज्यादा चर्चा में रहता है। साल 2022 की एक शोध समीक्षा से निष्कर्ष निकाला गया कि कोलेजन की खुराक के सेवन से त्वचा की लोच में सुधार होती है और झुर्रियों को कम करने में भी इसके लाभ हैं। कोलेजन की कमी के कारण समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने के लक्षण भी दिखने लगते हैं। 

ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन की समीक्षा में पाया गया कि कोलेजन सप्लीमेंट्स लेने से तीन महीने के भीतर हाथ, कूल्हे या घुटने के ऑस्टियोआर्थराइटिस के रोगियों में दर्द कम हो गया। हालांकि कोलेजन सप्लीमेंट्स के दीर्घकालिक प्रभावों को समझने के लिए और अधिक शोध की आवश्यकता है।

विज्ञापन
why collagen is important what affects collagen in body and how to increase it
कोलेजन सप्लीमेंट्स फायदेमंद है या नहीं? - फोटो : Pixabay

कोलेजन की मात्रा कैसे बढ़ाएं?

शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि कोलेजन पूरक के रूप में उपलब्ध होते हैं, लेकिन आहार के माध्यम से हमें उन चीजों के अधिक सेवन पर ध्यान देना चाहिए जो शरीर में इसकी मात्रा को बढ़ाने में मदद कर सकें। पशु आधारित खाद्य पदार्थों के सेवन को इसके लिए लाभकारी पाया गया है पर ध्यान देने वाली बात यह भी है कि बहुत अधिक मात्रा में रेड मीट के सेवन से शरीर को नुकसान भी हो सकता है।

कोलेजन सप्लीमेंट्स भी सभी के लिए फायदेमंद नहीं हैं इसलिए बिना डॉक्टरी सलाह के इसका सेवन नहीं किया जाना चाहिए।




---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed