फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: ज्यादा बटर खाना कहीं सेहत पर पड़ न जाए भारी, इन बीमारियों का हो सकता है खतरा

Fri, 23 May 2025 09:55 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 23 May 2025 09:55 PM IST
सार

अच्छे गुणवत्ता वाले बटर का सीमित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए लाभप्रद माना जाता है। हड्डियों और थायरॉइड के लिए इसके कई प्रकार के लाभ हैं, पर इसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकती है।

विज्ञापन
why butter is bad for you know jada butter khane ke nuksan in hindi
मक्खन खाने के नुकसान - फोटो : Adobe Stock

अक्सर फूड-ब्लॉगिंग में आपने सामान्य से खाने में भर-भर के बटर का इस्तेमाल होते हुए देखा होगा, यह देखने में तो निश्चित ही काफी गजब लगता है, पर असल में ज्यादा बटर सेहत के लिए हानिकारक हो सकता है। मक्खन, भले ही डेयरी उत्पाद है लेकिन इसमें फैट की मात्रा बहुत अधिक होती है।



अच्छे गुणवत्ता वाले बटर का सीमित मात्रा में सेवन करना सेहत के लिए लाभप्रद माना जाता है। हड्डियों और थायरॉइड के लिए इसके कई प्रकार के लाभ हैं, पर इसका अधिक मात्रा में सेवन शरीर को कई तरह से नुकसान भी पहुंचा सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, मक्खन में उच्च मात्रा में संतृप्त वसा की मात्रा होती है, जिसका अधिक सेवन रक्तचाप और हृदय से संबंधित कई तरह की समस्याओं का कारण बनती है। बहुत अधिक मक्खन खाने का सबसे हानिकारक प्रभाव वजन बढ़ाने और मोटापा का कारण बन सकता है।

आइए इससे होने वाले संभावित दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 

why butter is bad for you know jada butter khane ke nuksan in hindi
कोलेस्ट्रॉल की समस्या - फोटो : Adobe Stock

बैड कोलेस्ट्रॉल और हार्ट की समस्या

यदि आप ज्यादा मक्खन खाते हैं तो इससे बैड कोलेस्ट्रॉल का खतरा बढ़ जाता है।

एक बड़े चम्मच बटर में लगभग सात ग्राम तक संतृप्त वसा की मात्रा होती है जिससे कोलेस्ट्रॉल का जोखिम रहता है। बढ़ा हुआ एलडीएल (बैड) कोलेस्ट्रॉल एथेरोस्क्लेरोसिस का कारण बनता है जिसमें धमनियों के अंदर 'प्लाक' बनना शुरू हो जाता है। इस तरह की समस्या के कारण हृदय रोगों और हार्ट अटैक का जोखिम हो सकता है। 

why butter is bad for you know jada butter khane ke nuksan in hindi
मोटापे का खतरा - फोटो : Freepik.com

मोटापा का जोखिम

अध्ययनों से पता चलता है कि बहुत अधिक मक्खन खाने से आंत की चर्बी बढ़ने का जोखिम रहता है। संतृप्त वसा के अधिक सेवन के कारण पेट में अतिरिक्त आंत की चर्बी जमा हो सकती है।

एक बड़े चम्मच बटर में लगभग 100 कैलोरी होती है, इससे मोटापा की दिक्कत का खतरा भी अधिक होता है। मोटापे की समस्या कई और गंभीर रोगों जैसे हृदय रोग, डायबिटीज के जोखिम को बढ़ाने वाली मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
why butter is bad for you know jada butter khane ke nuksan in hindi
खान-पान का रखें ध्यान - फोटो : Freepik.com

ज्यादा बटर न खाएं

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आहार में सेचुरेटेड फैट की मात्रा आपके कुल दैनिक कैलोरी के 10% से कम तक रखनी चाहिए। यदि आप प्रतिदिन 2,000 कैलोरी खाते हैं, तो 22 ग्राम  से अधिक मात्रा में  सेचुरेटेड फैट नहीं होना चाहिए। बटर की जगह पर स्वस्थ तेलों का सेवन लाभकारी पाया गया है। 

 




------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed