फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Arthritis: ठंड ने बिगाड़ दी है हालात, बढ़ गया है घुटनों का दर्द? फिजियोथेरेपिस्ट ने बताए इसके असरदार उपाय

Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Sat, 27 Dec 2025 05:10 PM IST
सार

फिजियोथेरेपिस्ट बताते हैं, अगर सर्दियों में घुटने जाम हो रहे हैं या पहले की तुलना में दर्द बढ़ गया है तो आप कुछ उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं। आपको लाइफस्टाइल में तुरंत कुछ बदलाव करने की जरूरत है।

विज्ञापन
Why Arthritis Pain Increases in Winter Knee Stiffness Causes and Effective Remedies
सर्दियों में गठिया की समस्या - फोटो : Freepik.com

सर्दियों का ये मौसम सेहत के लिए कई सारी चुनौतियां भी लेकर आता है। कम तापमान वाला ये मौसम ब्लड प्रेशर, शुगर के मरीजों के लिए तो दिक्कतें बढ़ाता ही है साथ ही ये उन लोगों के लिए भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है जिन्हें पहले से हड्डियों में दर्द या गठिया की दिक्कत रही है। जैसे-जैसे ठंड बढ़ती है   घुटनों के जाम होने, दर्द और अकड़न की शिकायत भी बढ़ने लग जाती है। तापमान में गिरावट के साथ शरीर की मांसपेशियां और लिगामेंट्स सिकुड़ने लगते हैं, जिससे जोड़ों की मूवमेंट कम हो जाती है और दर्द बढ़ जाता है।



अगर आपको भी इन दिनों घुटनों में दर्द और जकड़न की समस्या हो रही है तो आइए जानते हैं कि इससे आराम कैसे पाया जा सकता है और किन उपायों की मदद से जोड़ों को स्वस्थ रखा जा सकता है और हड्डियों में होने वाले दर्द से बचा जा सकता है?

Why Arthritis Pain Increases in Winter Knee Stiffness Causes and Effective Remedies
जोड़ों-हड्डियों में दर्द की समस्या - फोटो : Freepik.com

पहले जोड़ों में बढ़ने वाली समस्या का कारण जान लीजिए

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, ठंड के मौसम में शरीर में खून का संचार धीमा हो जाता है। जब जोड़ों तक पर्याप्त रक्त नहीं पहुंच पाता, तो वहां सूजन और जकड़न महसूस होती है। ठंड बढ़ने पर गठिया के मरीजों में दर्द भी ज्यादा महसूस होती है। इसके अलावा सर्दियों में लोग शारीरिक रूप से भी कम सक्रिय रहते हैं, वॉक-व्यायाम जैसी गतिविधियां भी कम हो जाती हैं, जिससे जोड़ों का लचीलापन कम होता है और दर्द-जकड़न की दिक्कत बढ़ने लगती है।

अब सवाल ये है कि फिर इस तरह की दिक्कतों से बचने के लिए क्या किया जाए?

Why Arthritis Pain Increases in Winter Knee Stiffness Causes and Effective Remedies
पैर में दर्द के कारण और उपाय - फोटो : Adobe Stock

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

अमर उजाला से बातचीत में फिजियोथेरेपिस्ट डॉ आमिर रिजवी बताते हैं, अगर सर्दियों में घुटने जाम हो रहे हैं या पहले की तुलना में दर्द बढ़ गया है तो आप कुछ उपाय अपनाकर राहत पा सकते हैं। आपको लाइफस्टाइल में तुरंत कुछ बदलाव करने की जरूरत है जिससे खून का संचार ठीक हो सके।  वॉकिंग, स्ट्रेचिंग और योग से जोड़ों की मूवमेंट बनी रहती है और जकड़न कम होती है। हालांकि एक्सरसाइज करते समय ज्यादा जोर न डालें।

शरीर और जोड़ों को हमेशा गर्म रखने से खून का संचार ठीक होता है और दर्द में भी आराम मिलता है। तापमान कम होने के कारण मांसपेशियां सिकुड़ जाती हैं जिससे जोड़ों में दर्द बढ़ता है, इसलिए गर्म कपड़े पहनना और सिकाई करना फायदेमंद होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Why Arthritis Pain Increases in Winter Knee Stiffness Causes and Effective Remedies
फिजियोथेरेपी और नियमित व्यायाम जरूरी - फोटो : Adobe Stock

नियमित व्यायाम जरूरी

जोड़ों की समस्याओं को कम करने के लिए नियमित रूप से हल्के स्तर के ही सही, लेकिन व्यायाम करना बहुत जरूरी है। शारीरिक रूप से सक्रिय रहने से खून का संचार ठीक रहता है और जोड़ों की गतिशीलता भी बनी रहती है। घर में ही रोज 30-40 मिनट हल्के व्यायाम करें, वॉक करने की आदत बनाएं। इससे आपको काफी आराम मिल सकता है।

विज्ञापन
Why Arthritis Pain Increases in Winter Knee Stiffness Causes and Effective Remedies
कैसे दूर करें हड्डियों की समस्या - फोटो : Freepik.com

इन उपायों से भी कम होती है दर्द की समस्या 

  • गठिया के मरीजों को आहार में सुधार करने की भी जरूरत होती है। ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम और विटामिन-डी जोड़ों के लिए फायदेमंद होते हैं। 
  • सर्दियों में धूप में बैठना विटामिन-डी के लिए जरूरी है, जिससे हड्डियां मजबूत रहती हैं। 
  • वजन को नियंत्रित रखना भी बेहद जरूरी है, क्योंकि ज्यादा वजन घुटनों पर अतिरिक्त दबाव डालता है।

अगर दर्द ज्यादा बढ़ जाए या सूजन लगातार बनी रहे तो डॉक्टर लें। 




----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed