फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Heart Attack: सिर्फ ब्लड प्रेशर और मोटापा ही नहीं इन वजहों से भी हो सकता है हार्ट अटैक

Thu, 11 Jul 2024 07:36 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 11 Jul 2024 07:36 PM IST
विज्ञापन
what Triggers Heart Attack know how Lack of Sleep and Air Pollution causes heart problems
हार्ट अटैक का खतरा - फोटो : istock

हृदय रोग-हार्ट अटैक के मामले कम उम्र के लोगों में भी देखे जा रहे हैं। हार्ट अटैक को वैश्विक स्तर पर मृत्यु के शीर्ष कारणों में से एक माना जाता है। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि कोरोना महामारी के बाद से हार्ट अटैक के मामलों में और भी इजाफा हुआ है। भारत में बड़ी संख्या में लोगों को हार्ट अटैक और हृदय संबंधित अन्य रोगों के कारण जान गंवानी पड़ी है।



ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल बढ़ने को इस जानलेवा स्थिति का प्रमुख जोखिम कारक माना जाता है। जिन लोगों के परिवार में पहले से किसी को हृदय रोग रहा है या फिर जो लोग मोटापा के शिकार हैं, दिन का ज्यादातर समय बैठे-बैठे बिताते हैं उनमें हार्ट अटैक का खतरा और अधिक बढ़ जाता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सभी लोगों को निरंतर हृदय स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहना चाहिए।

क्या आप जानते हैं ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल और मोटापा के अलावा भी कई ऐसी स्थितियां हैं जो हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं? अक्सर इनपर ध्यान नहीं दिया जाता है पर वास्तव में इसके गंभीर दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

what Triggers Heart Attack know how Lack of Sleep and Air Pollution causes heart problems
हार्ट की समस्या - फोटो : istock

हृदय रोग और हार्ट अटैक का खतरा

हृदय रोग विशेषज्ञ बताते हैं, मोटापा और ब्लड प्रेशर बढ़ने को हृदय की सेहत के लिए सबसे ज्यादा नुकसानदायक माना जाता है। शरीर में अतिरिक्त फैट के कारण सेहत पर कई तरह से नकारात्मक असर होने का जोखिम रहता है। कोलेस्ट्रॉल बढ़ना, हृदय रोग का पारिवारिक इतिहास और आहार में गड़बड़ी भी हार्ट अटैक के जोखिमों को बढ़ा देते हैं।

इन सबके अलावा हमारी दिनचर्या की भी कई गड़बड़ आदतें हैं जिससे हृदय को बहुत नुकसान पहुंचता है और इससे हार्ट अटैक-हार्ट फेलियर तक का खतरा हो सकता है। इस बारे में भी जानना सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी है।

what Triggers Heart Attack know how Lack of Sleep and Air Pollution causes heart problems
नींद की समस्या - फोटो : istock

नींद की कमी खतरनाक

संपूर्ण सेहत के लिए अच्छी नींद जरूरी है। इससे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों ठीक रहता है। अगर आपको नियमित रूप से पर्याप्त नींद नहीं मिलती है, तो आप चिड़चिड़ा और थका हुआ महसूस कर सकते हैं। अक्सर नींद की बनी रहने वाली ये समस्या दिल का दौरा पड़ने का खतरा भी बढ़ा देती है।

एक अध्ययन में शोधकर्ताओं ने पाया कि जो लोग आमतौर पर रात में 6 घंटे से कम सोते हैं, उनमें दिल का दौरा पड़ने की आशंका उन लोगों की तुलना में दोगुनी थी जो निर्बाध 6 से 8 घंटे सोते हैं। डॉक्टरों को ठीक से पता नहीं है कि ऐसा क्यों होता है, लेकिन ऐसा माना जाता है कि नींद की कमी से आपका रक्तचाप बढ़ सकता है और इससे इंफ्लामेशन का भी खतरा रहता है। ये दोनों ही हार्ट अटैक के लिए प्रमुख जोखिम कारक हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
what Triggers Heart Attack know how Lack of Sleep and Air Pollution causes heart problems
वायु प्रदूषण की समस्या - फोटो : istock

वायु प्रदूषण के कारण बढ़ सकती है दिक्कत

वायु प्रदूषण को श्वसन स्वास्थ्य और फेफड़ों के लिए हानिकारक माना जाता रहा है, पर क्या आप जानते हैं कि लंबे समय तक प्रदूषित हवा में रहने के कारण आपमें हार्ट अटैक का खतरा भी बढ़ जाता है? शोधकर्ताओं ने बताया कि जो लोग नियमित रूप से दूषित हवा में सांस लेते हैं, उनमें धमनियों के बंद होने और हृदय रोग होने की आशंका अधिक होती है।

वायु प्रदूषण एथेरोस्क्लेरोसिस के लिए जिम्मेदार पाया गया है जो धमनी की दीवारों में प्लाक बनाता है और हृदय रोग का कारण बनता है। प्रदूषण, उच्च रक्तचाप और मधुमेह जैसे हार्ट अटैक के कारणों को भी बढ़ा सकता है।

विज्ञापन
what Triggers Heart Attack know how Lack of Sleep and Air Pollution causes heart problems
जिम में व्यायाम - फोटो : Freepik.com

अचानक या तीव्र व्यायाम नुकसानदायक

फिट रहने और नियमित व्यायाम से आपका हृदय स्वस्थ रहता है लेकिन बहुत ज़्यादा व्यायाम करना भी खतरनाक हो सकता है। लगभग 6% दिल के दौरे अत्यधिक शारीरिक व्यायाम के कारण होते हैं। क्षमता से अधिक वजन उठाने या लंबे समय तक शारीरिक गतिविधि के कारण हृदय पर दबाव बढ़ने लगता है और इससे ब्लड प्रेशर के भी तेजी से बढ़ने का खतरा रहता है। हाल के वर्षों में जिम में हार्ट अटैक के कई मामले सामने आए हैं। 




-------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed