फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Health Tips: थायराइड विकारों से बचाव के लिए इन चार चीजों का सेवन कर दें कम, संपूर्ण स्वास्थ्य को भी मिलेगा लाभ

Thu, 26 May 2022 11:10 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 26 May 2022 11:10 AM IST
विज्ञापन
what to avoid in thyroid problem , thyroid disorders prevention and control
थायराइड की समस्या - फोटो : iStock

भारतीय महिलाओं में जिन स्वास्थ्य समस्याओं के मामले सबसे अधिक देखे जाते रहे हैं, थायराइड भी उनमें से एक है। आंकड़े बताते हैं कि वैश्विक स्तर पर 2-3 फीसदी लोगों में थायराइड की समस्या हो सकती है, वहीं पुरुषों की तुलना में महिलाओं में इसका खतरा 10 गुना तक अधिक होता है। थायराइड मुख्यरूप से दो प्रकार का होता है- पहली स्थिति जिसमें शरीर में थायराइड हार्मोन्स का उत्पादन काफी कम हो जाता है (हाइपोथायराइड्जम) और दूसरी जिसमें उत्पादन सामान्य से अधिक होने लगता है (हाइपरथायराइड्जम)। यह दोनों ही स्थितियां गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकती है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक जीवनशैली और आहार में गड़बड़ी के कारण थायराइड विकारों का खतरा बढ़ जाता है, यही कारण है कि सभी लोगों को लगातार इन समस्याओं से बचाव करते रहने की सलाह दी जाती है। जिन लोगों में थायराइड विकारों की समस्या का निदान किया जाता है उन्हें अपने खान-पान को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।

अकेले खान-पान से ही इन समस्याओं को ठीक नहीं किया जा सकता है, पर लक्षणों को बढ़ने से रोकने में इससे जरूर मदद मिल सकती है। आइए जानते हैं कि जिन लोगों को थायराइड  की समस्या हो उन्हें किन चीजों से बचाव करना चाहिए?

what to avoid in thyroid problem , thyroid disorders prevention and control
थायराइड विकारों के बारे मे जानिए - फोटो : Pixabay

गोइट्रोजन वाली चीजें

शोध बताते हैं कि जिन लोगों को थाइराइड विकारों की समस्या होती है उन्हें गोइट्रोजन वाली चीजों का सेवन कम से कम करना चाहिए। गोइट्रोजन एक प्रकार के यौगिक हैं जो थायरॉयड ग्रंथि के सामान्य कामकाज में हस्तक्षेप कर सकते हैं। कई खाद्य पदार्थों जैसे सोया उत्पाद, ब्रोकोली और फूलगोभी जैसी सब्जियों में गोइट्रोजन पाया जाता है। इनका सेवन कम से करने का प्रयास करें। 

what to avoid in thyroid problem , thyroid disorders prevention and control
ऐडेड शुगर वाली चीजें - फोटो : Pixabay

मीठी चीजों के ज्यादा सेवन से बचें

मीठी चीजों या ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें ऐडेड शुगर की मात्रा अधिक होती है, वे न सिर्फ डायबिटीज के जोखिम को बढ़ा देते हैं, साथ ही इनसे थायराइड विकारों की भी समस्या का जोखिम होता है। विशेषकर ऐडेड  शुगर वाली चीजों में एस्पार्टेम (न्यूट्रास्वीट) और सुक्रालोज़ (स्प्लेंडा) की मात्रा होती है जो थायरॉइड उत्तेजक हार्मोन (टीएसएच) के हाई लेवल से संबंधित माने जाते हैं। टीएसएच का बढ़ा हुआ स्तर हाइपोथायरायडिज्म का संकेत माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to avoid in thyroid problem , thyroid disorders prevention and control
ज्यादा कैफीन के सेवन के नुकसान - फोटो : istock

कैफीन का भी अधिक सेवन नुकसानदायक

कई अध्ययनों में विशेषज्ञ सभी लोगों को कैफीन युक्त चीजों के कम सेवन की सलाह देते हैं, थायराइड विकारों के शिकार लोगों को भी इसपर ध्यान देने की आवश्यकता होती है। जिन लोगों की थायराइड विकारों की दवा चलती है उनके लिए इनका सेवन और भी नुकसानदायक हो सकता है, ये थायरॉयड की दवा के अवशोषण को प्रभावित कर सकती है। इन चीजों के सेवन से विकार की जटिलताओं के बढ़ने का खतरा हो सकता है।

विज्ञापन
what to avoid in thyroid problem , thyroid disorders prevention and control
शराब के सेवन के नुकसान - फोटो : istock

शराब के नुकासन

अल्कोहल का सेवन शरीर के लिए कई प्रकार से हानिकारक हो सकता है, यह थायरॉयड ग्रंथि के कार्यों को प्रभावित करने के साथ हार्मोन उत्पादन की क्षमता पर भी असर डाल सकता है। शोध बताते हैं कि थायराइड की समस्याओं के शिकार लोगों को शराब के सेवन से बचाव करना चाहिए। यह आपकी जटिलताओं को बढ़ाने वाला कारक हो सकता है।



---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed