फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सावधान: इम्यूनिटी की दुश्मन मानी जाती हैं ये चार चीजें, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका ज्यादा सेवन?

Thu, 11 Nov 2021 05:18 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 11 Nov 2021 05:18 PM IST
विज्ञापन
what to avoid for better immune system, all you need to know
इम्यूनिटी को रखें स्ट्रॉंग - फोटो : Pixabay

कोविड महामारी के इस दौर ने लोगों को मजबूत इम्यूनिटी के महत्व के बारे में स्पष्ट रूप से समझा दिया है। इम्यूनिटी मजबूत होने का मतलब कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण का खतरा बिल्कुल कम होना। अध्ययनों के मुताबिक जिन लोगों की इम्यूनिटी कमजोर होती है, उन्हें कोविड-19 के अलावा डायबिटीज और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों और इसकी जटिलताओं का खतरा अधिक होता है। विशेषज्ञों के मुताबिक इन्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार के सेवन के साथ नियमित व्यायाम करना बहुत आवश्यक माना जाता है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक स्वस्थ और संतुलित आहार का हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली पर सीधा प्रभाव पड़ता है। यदि आहार संतुलित या स्वस्थ नहीं है तो यह न सिर्फ हमारी प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर बना सकती है, साथ ही इससे कई गंभीर बीमारियों का जोखिम भी बढ़ जाता है। आइए आगे की स्लाइडों में ऐसे ही कुछ चीजों के बारे में जानते हैं जिनका सेवन करना इम्यूनिटी को समय के साथ कमजोर बना देता है। 

what to avoid for better immune system, all you need to know
फास्ट फूड के नुकसान - फोटो : iStock

फास्ट फूड है हानिकारक
पिछले कुछ वर्षों में फास्ट फूड का सेवन काफी बढ़ा है। फास्ट फूड जैसे पिज्जा, बर्गर, फ्राइज आदि में अधिक मात्रा में कैलोरी और अस्वास्थ्यकर फैट होते हैं जो न सिर्फ प्रतिरक्षा प्रणाली को कमजोर करते हैं, साथ ही कई रोगों के जोखिम को भी बढ़ावा दे सकते हैं। डॉक्टर फास्ट फूड के सेवन को प्रतिबंधित करने की सलाह देते हैं। फास्ट फूड का ज्यादा सेवन मोटापे को बढ़ावा दे सकता है।

what to avoid for better immune system, all you need to know
शर्करा वाली चीजों से बना लें दूरी - फोटो : Pixabay

एडेड शुगर वाली चीजें
चॉकलेट, कैंडी और डेसर्ट सभी लोगों को पसंद होता है, हालांकि, इनका ज्यादा सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली को समय के साथ कमजोर कर सकती है। शरीर में संक्रमण और तमाम तरह की बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसके अलावा एडेड शुगर वाली चीजें मोटापा, मधुमेह और कई अन्य क्रोनिक बीमारियों के जोखिम को भी बढ़ा देती हैं। प्रतिरक्षा प्रणाली को इन चीजों के ज्यादा सेवन से नुकसान पहुंच सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what to avoid for better immune system, all you need to know
रिफाइंड फूड्स हैं नुकसानदायक - फोटो : Istock

रिफाइंड खाद्य पदार्थ से करें परहेज
सफेद ब्रेड और पास्ता जैसी चीजों को रिफाइंड खाद्य पदार्थों की श्रेणी में रखा जाता है। इन खाद्य पदार्थों के नियमित रूप से सेवन से आंत के माइक्रोबायोम में असंतुलन हो सकता है। ऐसे में न केवल लोगों को पाचन की समस्या होती है, साथ ही यह इम्यूनिटी को भी कमजोर कर देता है। रिफाइंड खाद्य पदार्थ के ज्यादा सेवन को डॉक्टर कई प्रकार से बेहद नुकसानदायक मानते हैं।

विज्ञापन
what to avoid for better immune system, all you need to know
शराब है नुकसानदायक - फोटो : Pixabay

शराब से तुरंत बना लें दूरी
शराब को शरीर के लिए बहुत ही नुकसानदायक माना जाता है। बहुत अधिक मात्रा में या रोजाना शराब का सेवन करने वाले लोगों की प्रतिरक्षा प्रणाली काफी कमजोर हो जाती है। इसके अलावा शराब, लिवर को नुकसान पहुंचाने, संज्ञानात्मक कार्य को बिगाड़ने और शारीरिक क्षमता पर प्रतिकूल प्रभाव डाल सकता है। शराब से तुरंत दूरी बना लेनी चाहिए।


----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed