फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: सोने से पहले इन चीजों का सेवन है नुकसानदायक, ज्यादातर इन बातों से रहते हैं अनजान

Thu, 19 May 2022 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 May 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
what not to eat before sleep, foods to avoid in night before going to bed
सोने से पहले कुछ खाने की आदत - फोटो : iStock

रात में सोने से पहले कुछ खाने की क्रेविंग होना बहुत सामान्य है। अक्सर इसके लिए लोग हल्के स्नैक्स, मिठाइयों, आइसक्रीम या कॉफी-चाय का सेवन करते हैं। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि सोने से ठीक पहले खाने की चीजों के चयन को लेकर विशेष सावधानी बरतनी चाहिए। जाने-अनजाने हम में से ज्यादातर लोग क्रेविंग को शांत करने के लिए कई ऐसी चीजों के खाने-पीने की आदत बना लेते हैं जिनसे न सिर्फ रात की नींद प्रभावित हो सकती है, साथ ही दीर्घकालिक रूप से ये चीजें आपमें मोटापा, डायबिटीज, हृदय रोग जैसी समस्याओं तक का जोखिम बढ़ा सकते हैं। इसलिए अब से जब भी आप सोने से पहले कुछ भी खाएं तो उससे होने वाले प्रभावों के बारे में जरूर जान लें।



विशेषज्ञों का कहना है कि हम सभी को रात का भोजन हल्का रखना चाहिए जिससे नींद अच्छी आए। वहीं यदि आपकी सोने से पहले कुछ खाने-पीने की आदत है तो इसके प्रभाव-दुष्प्रभावों के बारे में भी जान लेना बहुत आवश्यक हो जाता है। आइए जानते हैं कि सोने से पहले किन चीजों के सेवन को सेहत के लिहाज से नुकसानदायक माना जाता है?

what not to eat before sleep, foods to avoid in night before going to bed
सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत - फोटो : Pixabay

क्या सोने से पहले आइसक्रीम खा सकते हैं? 

ज्यादातर लोगों की सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत होती है।आइसक्रीम मुंह के स्वाद को बेहतर करने के साथ ताजगी और तरावट का एहसास दिलाते हैं। पर सेहत के लिहाज से विशेषज्ञ इस आदत को अस्वास्थ्यकर मानते हैं। आइसक्रीम में शुगर की मात्रा अधिक होती है, ऐसे में सोने से पहले इसका सेवन ब्लड शुगर के लेवल को बढ़ा सकता है। सोने से पहले आइसक्रीम खाने की आदत को नींद संबंधी विकारों को बढ़ावा देने वाला भी माना जाता है।

what not to eat before sleep, foods to avoid in night before going to bed
कॉफी पीने की आदत - फोटो : Pixabay

रात में कॉफी-चाय न पिएं

रात में अच्छी नींद पाने के लिए कॉफी-चाय न पीने की सलाह दी जाती है। इनमें कैफीन नामक तत्व की अधिकता होती है, जो मस्तिष्क को उत्तेजित कर देता है। ऐसे में यह नींद विकारों का कारण बन सकती है। कैफीन वाली चीजों को नींद भगाने वाला माना जाता है, ऐसे में इनके नियमित रात में सेवन की आदत, आपमें अनिद्रा जैसी समस्याओं के जोखिम को काफी बढ़ा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what not to eat before sleep, foods to avoid in night before going to bed
अच्छी नींद लेने की करें कोशिश - फोटो : iStock

टाइरामाइन वाली चीजों से बचें

विशेषज्ञों का कहना है कि रात में अच्छी नींद और बेहतर स्वास्थ्य दोनों का ध्यान रखते हुए हमें सोने से पहले उन चीजों के सेवन से बचना चाहिए जिनमें टाइरामाइन अधिक होता है। टाइरामाइन, एक अमीनो एसिड है जो मस्तिष्क के लिए प्राकृतिक उत्तेजक के रूप में काम करता है। सोने से पहले इसके सेवन की आदत आपकी नींद की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकती है। सोया सॉस, रेड वाइन आदि में इसकी अधिकता होती है।

विज्ञापन
what not to eat before sleep, foods to avoid in night before going to bed
अच्छी नींद के तरीकों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay

इन चीजों का कर सकते हैं सेवन

यदि आपको रात में सोने से पहले कुछ खाने की तीव्र इच्छा होती है तो इसके लिए स्वस्थ और पौष्टिक चीजों का चयन करना बहुत आवश्यक है। ऐसी चीजों के सेवन पर ध्यान दें जो नींद की गुणवत्ता को सुधारने के साथ शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करती हों। इसके लिए दलिया, साबुत अनाज, दूध, कच्चे पनीर, अखरोट आदि का सेवन किया जा सकता है। 



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed