फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इम्यूनिटी को बनाए रखना है मजबूत तो भूलकर भी न करें ऐसी चार गलतियां

Tue, 26 Oct 2021 11:32 AM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ टिप्स, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Tue, 26 Oct 2021 11:32 AM IST
विज्ञापन
what not to do to make your immunity strong
इम्यूनिटी को कैसे बनाएं मजबूत? - फोटो : Pixabay

शरीर को स्वस्थ और कई प्रकार की बीमारियों और संक्रमण के खतरे से सुरक्षित रखने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली का मजबूत होना बहुत आवश्यक माना जाता है। यही कारण है कि कोरोना के इस दौर में इम्यूनिटी यानी कि प्रतिरक्षा को बढ़ावा देने पर जोर दिया जाता रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक कोरोना ही नहीं, इम्यूनिटी को मजबूत रखकर कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को भी कम किया जा सकता है। पर इम्यूनिटी को मजबूत कैसे किया जाए?



स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक हमारी जीवनशैली की कई आदतें और खान-पान में गड़बड़ी के कारण शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर हो सकती है। खान-पान में पौष्टिक चीजों को शामिल करने के साथ नियमित रूप से व्यायाम को जीवनशैली का हिस्सा बना लिया जाए तो शरीर की प्रतिरक्षा को मजबूत रखा जा सकता है। इसके अलावा कई आदतें इम्यूनिटी को कमजोर भी कर सकती है, उनसे दूरी बना लेना भी आवश्यक होता है। आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

what not to do to make your immunity strong
शराब और धूम्रपान से बना लें दूरी - फोटो : Pixabay
शराब और धूम्रपान को कहें न
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए शराब और धूम्रपान दोनों को दुश्मन माना जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि शराब या ज्यादा धूम्रपान करने वालों की इम्यूनिटी अन्य लोगों की तुलना में कमजोर हो सकती है। यही कारण है कि ऐसे लोगों को अन्य लोगों की तुलना में संक्रमण या अन्य बीमारियों का खतरा भी अधिक होता है।
what not to do to make your immunity strong
प्रतिरक्षा को कमजोर करती है ज्यादा चीनी - फोटो : Pixabay

चीनी के ज्यादा सेवन करने से बचें
बहुत अधिक चीनी का सेवन करने वाले लोगों को न सिर्फ डायबिटीज, साथ ही इम्यूनिटी से संबंधित समस्याएं भी हो सकती हैं। विशेषकर एडेड शुगर वाले खाद्य पदार्थ शरीर को गंभीर नुकसान पहुंचा सकते हैं। चीनी के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर बढ़ जाता है जिससे आंत में मौजूद बैक्टीरिया का कार्य भी प्रभावित हो जाता है। यह इम्यूनिटी के लिए भी नुकसानदायक मानी जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what not to do to make your immunity strong
रोजाना योग-व्यायाम करने के फायदे - फोटो : iStock

व्यायाम न करने की आदत छोड़ दें
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक शारीरिक निष्क्रियता के कारण इम्यूनिटी कमजोर होने के साथ गठिया, डायबिटीज, और हृदय रोगों की जटिलता बढ़ जाती है। शरीर को सक्रिय बनाए रखकर प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखा जा सकता है। हर सप्ताह कम से कम 150 मिनट का व्यायाम जरूर करना चाहिए। यह संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद माना जाता है। 

विज्ञापन
what not to do to make your immunity strong
ज्यादा नमक है नुकसानदायक - फोटो : iStock

नमक का बहुत अधिक इस्तेमाल न करें
आहार विशेषज्ञों के मुताबिक खाने को स्वादिष्ट बनाए रखने के लिए नमक की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन इसकी अधिकता को शरीर के लिए उतना ही नुकसानदायक माना जाता है। नमक के ज्यादा इस्तेमाल के कारण ब्लड प्रेशर बढ़ने की समस्या होती है, जिससे हृदय रोगों और इम्यूनिटी कमजोर होने की दिक्कत हो सकती है। ज्यादा नमक, प्रतिरक्षा प्रणाली के सामान्य कामकाज को बाधित कर सकता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed