फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानना जरूरी: रात को बार-बार जाना पड़ता है पेशाब? कहीं ये गंभीर बीमारियों का संकेत तो नहीं, जानिए विस्तार से

Mon, 17 Oct 2022 07:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 17 Oct 2022 07:21 PM IST
विज्ञापन
What is The Reason for Unusual Peeing at Night Know Causes of Unwanted Urination Medical Problem
बार-बार पेशाब जाने के क्या कारण हैं? - फोटो : iStock

शरीर में होने वाली सभी प्रकार की क्रियाओं का सीधा असर हमारी सेहत से होता है, ऐसे में कुछ भी अगर सामान्य से अधिक या कम हो रहा हो तो उसपर तुरंत ध्यान देने की आवश्यकता होती है। पेशाब की इच्छा के साथ भी ऐसा ही है। बार-बार पेशाब की इच्छा होना, विशेषकर रात के समय होने वाली यह समस्या कई प्रकार के स्वास्थ्य विकारों का संकेत हो सकती है। इसमें से कुछ को गंभीर बीमारियों के तौर पर भी जाना जाता है। क्या आपको भी रात में दो -तीन बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती रहती है? अगर हां तो सावधान हो जाइए। 



रात में एक बार पेशाब जाना सामान्य माना जाता है पर अगर आपको बार-बार पेशाब की इच्छा हो रही है, इसके कारण आपकी नींद पूरी नहीं हो पा रही है तो इस स्थिति पर गंभीरता से ध्यान देते हुए किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें।

बार-बार पेशाब आना डायबिटीज और ब्लड प्रेशर जैसी गंभीर स्वास्थ्य विकारों का संकेत हो सकता है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं तो समय रहते किसी विशेषज्ञ की सलाह जरूर ले लें। आइए जानते हैं कि बार-बार पेशाब जाने की इच्छा के क्या कारण हो सकते हैं, यह स्थिति कितनी गंभीर मानी जाती है?

What is The Reason for Unusual Peeing at Night Know Causes of Unwanted Urination Medical Problem
अधिक पेशाब आने के कारण - फोटो : Pixabay

क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ?

बार-बार पेशाब जाने की इच्छा को नोक्टूरिया कहा जाता है, इसके दो संभावित कारण हो सकते हैं। ब्लेडर की कमजोरी या सामान्य से अधिक मूत्र का उत्पादन होना। यह स्थितियां कई कारणों से हो सकती हैं। डायबिटीज से लेकर हृदय रोगों तक के लक्षणों में भी नोक्टूरिया की समस्या को एक कारण के रूप में देखा जाता है। इस तरह के संकेतों को अनदेखा नहीं करना चाहिए।समय रहते डॉक्टर से सलाह लेकर स्थिति की सही निदान और उपचार किया जाना आवश्यक है वरना यह गंभीर स्वास्थ्य जटिलताओं का कारण बन सकती है।

What is The Reason for Unusual Peeing at Night Know Causes of Unwanted Urination Medical Problem
ब्लड प्रेशर की समस्या के बारे में जानिए - फोटो : istock

ब्लड प्रेशर बढ़ने का लक्षण

जापानी सर्कुलेशन सोसाइटी की वार्षिक वैज्ञानिक बैठक में प्रस्तुत साल 2019 के एक अध्ययन के अनुसार, जो लोग रात में एक से अधिक बार बाथरूम करने के लिए जागते थे, उनमें उच्च रक्तचाप होने की आशंका 40 प्रतिशत अधिक हो सकती है। वैसे तो इसे हाई ब्लड प्रेशर के पुख्ता कारण के तौर पर नहीं जाना जाता है पर इसे संभावित खतरा जरूर मान सकते हैं। हाई ब्लड प्रेशर के कारण हृदय रोगों का जोखिम हो सकता है, ऐसे में इस समस्या के बारे में तुरंत डॉक्टरी सलाह प्राप्त करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
What is The Reason for Unusual Peeing at Night Know Causes of Unwanted Urination Medical Problem
डायबिटीज के लक्षणों के बारे में जानिए - फोटो : iStock

डायबिटीज को हो सकता है संकेत

मधुमेह की स्थिति में भी बार-बार पेशाब जाने की इच्छा महसूस होती रह सकती है। डायबिटीज में अतिरिक्त ग्लूकोज या ब्लड शुगर आपकी किडनी में जाता रहता है जिसके कारण पेशाब महसूस होती रह सकती है। यदि आपको भी इस प्रकार की दिक्कत है तो पेशाब की जांच जरूर करा लें। डायबिटीज की स्थिति पर ध्यान न देने के कारण किडनी और शरीर को अन्य की अंगों पर गंभीर दुष्प्रभाव हो सकता है। इस तरह के लक्षणों पर गंभीरता से ध्यान दें।




----------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed