{"_id":"69e729c46808cc46a60e314d","slug":"what-is-the-advantage-of-eating-raw-onions-garmi-me-pyaz-khane-ke-fayde-2026-04-21","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मियों में कच्चा प्याज है लाइफ सेवर, ये 5 फायदे तो चमत्कारी लगेंगे आपको","category":{"title":"Health & Fitness","title_hn":"हेल्थ एंड फिटनेस","slug":"fitness"}}
Benefits Of Eating Raw Onion: गर्मियों में कच्चा प्याज है लाइफ सेवर, ये 5 फायदे तो चमत्कारी लगेंगे आपको
Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
Shruti Gaur
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Shruti Gaur
Updated Tue, 21 Apr 2026 08:04 PM IST
सार
Health Benefits of Onions: गर्मियों के मौसम में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान रखना चाहते हैं तो नियमित रूप से कच्चा प्याज खाना शुरू करें। यहां हम आपको इसके फायदे बताएंगे।
विज्ञापन
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे
- फोटो : AI
Health Benefits of Onions: गर्मी के मौसम में शरीर को ठंडा और हाइड्रेटेड रखना बेहद जरूरी होता है। इस मौसम में खानपान का सही चयन हमें कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचा सकता है। कच्चा प्याज एक ऐसा सस्ता और आसानी से उपलब्ध खाद्य पदार्थ है, जो न सिर्फ स्वाद बढ़ाता है बल्कि शरीर को ठंडक भी देता है।
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock Photos
लू और हीट स्ट्रोक से बचाव
- गर्मी के मौसम में कच्चा प्याज शरीर के लिए प्राकृतिक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है।
- इसमें मौजूद सल्फर कंपाउंड और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के तापमान को नियंत्रित रखते हैं।
- यह शरीर को अंदर से ठंडा रखने में मदद करता है, जिससे लू लगने का खतरा कम हो जाता है।
- खासतौर पर धूप में बाहर जाने वाले लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद है।
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock Photos
शरीर को ठंडक मिलेगी
- कच्चा प्याज शरीर में ठंडक बनाए रखने में मदद करता है।
- इसमें पानी की मात्रा अच्छी होती है, जो गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाती है।
- रोजाना सलाद में प्याज शामिल करने से शरीर तरोताजा रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे
- फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है
- प्याज में फाइबर और प्राकृतिक एंजाइम होते हैं, जो पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं।
- यह गैस, अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करता है।
- गर्मी में अक्सर पाचन कमजोर हो जाता है, ऐसे में कच्चा प्याज खाना फायदेमंद साबित होता है।
विज्ञापन
गर्मियों में कच्चा प्याज खाने के फायदे
- फोटो : Adobe Stock
ब्लड प्रेशर और दिल की सेहत
- कच्चे प्याज में क्वेरसेटिन नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में मदद करता है।
- यह खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और दिल को स्वस्थ रखने में भी सहायक होता है।
- नियमित सेवन से हार्ट डिजीज का खतरा कम हो सकता है।