फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Appendix: आपको भी पेट में होता रहता है दर्द? कहीं ये अपेंडिक्स तो नहीं, जानिए लक्षण और बचाव के तरीके

Thu, 15 Jan 2026 05:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 15 Jan 2026 05:05 PM IST
सार

  • अपेंडिक्स में सूजन की समस्या को अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। यह एक गंभीर पेट संबंधी समस्या है, जिसमें बड़ी आंत से जुड़ी एक छोटी थैलीनुमा संरचना में सूजन आ जाती है।

विज्ञापन
what is appendix disease know its causes and symptoms in hindi know appendix kyu hota hai
आपको भी तो नहीं हो गई है अपेंडिक्स की दिक्कत - फोटो : Freepik.com

लाइफस्टाइल में गड़बड़ी और अस्वस्थ खान-पान ने कई तरह की बीमारियों के खतरे को बढ़ा दिया है। जो बीमारियां पहले 50 की उम्र के बाद होती थीं, उनका खतरा अब  बच्चों, किशोरों और युवाओं में भी बढ़ता जा रहा है। क्या आपके पेट में भी अक्सर दर्द या सूजन बनी रहती है? पेट दर्द की दवाओं भी आराम नहीं मिल रहा है, कहीं आपको अपेंडिक्स की बीमारी तो नहीं हो गई है?



अपेंडिक्स की समस्या भी अब काफी आम होती जा रही है। अपेंडिक्स एक छोटा सा उंगली के आकार का पाउच होता है जो बड़ी आंत से जुड़ा होता है। विशेषज्ञों का मानना है कि इम्यून सिस्टम को ठीक रखने और पेट ठीक रखने में भी ये जरूरी है। जब अपेंडिक्स में सूजन आ जाती है तो इसके कारण कई तरह की दिक्कतें शुरू हो जाती हैं। 

आइए जानते हैं कि अपेंडिक्स की दिक्कत क्या है और किन लोगों को इसका खतरा होता है?

what is appendix disease know its causes and symptoms in hindi know appendix kyu hota hai
पेट में अक्सर दर्द रहने के क्या कारण हैं? - फोटो : Freepik.com

अपेंडिक्स के बारे में जानिए?

अपेंडिक्स में सूजन आ जाने की समस्या को अपेंडिसाइटिस कहा जाता है। इससे आपके पेट के निचले हिस्से में तेज और अचानक बहुत दर्द हो सकता है। 

  • अपेंडिक्स एक छोटी ट्यूब जैसी थैली होती है, जो आपकी बड़ी आंत के निचले दाहिने सिरे से बाहर निकली होती है। 
  • आपकी बड़ी आंत से गुजरने वाला मल आपके अपेंडिक्स को ब्लॉक या संक्रमित कर सकता है, जिससे सूजन हो जाती है।
  • अपेंडिक्स में सूजन पर अगर ध्यान न दिया जाए तो अपेंडिक्स फट भी सकता है, ये एक मेडिकल इमरजेंसी है। 
what is appendix disease know its causes and symptoms in hindi know appendix kyu hota hai
अपेंडिक्स के कारण होने वाली दिक्कतें - फोटो : Adobe stock

इसमें सूजन की समस्या क्यों होती है?

हर साल दुनिया भर में लाखों लोग अपेंडिसाइटिस की दिकक्त हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, आजकल की गड़बड़ लाइफस्टाइल और खानपान की आदतों ने अपेंडिक्स की समस्या बढ़ा दी है। जंक फूड्स, लो फाइबर वाली डाइट, पानी की कमी और पाचन संबंधी बीमारियां इसका प्रमुख कारण हैं।

अपेंडिसाइटिस के कारण पेट के निचले दाहिने हिस्से में दर्द होता है, हालांकि ज्यादातर लोग इस दर्द को सामान्य या गैस की समस्या समझकर अनदेखा कर देते हैं। पर ये गंभीर स्थिति का कारण बन सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
what is appendix disease know its causes and symptoms in hindi know appendix kyu hota hai
पाचन में होने वाली दिक्कतें - फोटो : adobe stock images

अपेंडिसाइटिस की क्या पहचान है?

अपेंडिसाइटिस में पेट में दर्द होना सबसे आम लक्षण होता है। हालांकि उम्र और अपेंडिक्स की स्थिति के आधार पर दर्द कम या ज्यादा हो सकता है। इसके अलावा अपेंडिक्स के कारण और भी कई समस्याएं हो सकती हैं।

  • पेट के निचले दाहिने हिस्से में अचानक दर्द शुरू होना।
  • नाभि के आसपास अचानक दर्द शुरू होना और अक्सर पेट के निचले दाहिने हिस्से तक चला जाता है।
  • खांसने, चलने या कोई भी झटका लगने पर दर्द बढ़ जाता है।
  • मतली और उल्टी।
  • भूख न लगना।
  • कब्ज या दस्त के साथ पेट फूलने की दिक्कत
विज्ञापन
what is appendix disease know its causes and symptoms in hindi know appendix kyu hota hai
खान पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com

अपेंडिक्स से कैसे बचें?

अपेंडिक्स की समस्या पर समय रहते ध्यान दिया जाना चाहिए। यदि इसका समय पर इलाज न किया गया और अपेंडिक्स फट जाए तो इससे पेट में संक्रमण बढ़ने का जोखिम रहता है। अपेंडिसाइटिस से बचाव के लिए आप कुछ उपाय कर सकते हैं।

  • फाइबर युक्त आहार जैसे साबुत अनाज, फल, सब्जियां, दालें अधिक खाएं।
  • दिनभर में कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पीना चाहिए।
  • जंक फूड कम खाएं और पाचन तंत्र की सफाई के प्रोबायोटिक फूड जैसे दही आदि का सेवन करते रहें।




-----------------------------
नोट: 
यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed