फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ध्यान दें: सिर्फ दो-तीन रात नींद न पूरी होने का भी हो सकता है गंभीर असर, जानिए इसके क्या दुष्प्रभाव हैं?

Mon, 22 Aug 2022 07:23 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Mon, 22 Aug 2022 07:23 PM IST
विज्ञापन
What Happens When You Don’t Get Enough Sleep for few days, How to sleep better
नींद पूरी न होने से क्या होता है? - फोटो : iStock

संपूर्ण स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए पौष्टिक आहार और नियमित व्यायाम की आवश्यकताओं के बारे में तो हम सभी सुनते आ रहे हैं, पर क्या आप जानते हैं कि इसके साथ-साथ अच्छी नींद लेना भी बेहद आवश्यक है। मस्तिष्क को बेहतर तरीके से कार्य करने में मदद करने के साथ है, शरीर को री-फ्रेश रखने, प्रतिरक्षा को बढ़ावा देकर रोगों के जोखिम को कम करने और चिंता-तनाव जैसी मानसिक स्वास्थ्य की समस्याओं से बचाने में अच्छी नींद की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।



वयस्कों को रोजाना रात में 6-8 घंटे की निर्बाध नींद प्राप्त करने की सलाह दी जाती है। इसमें एक दिन भी होने वाली कमी आपके संपूर्ण स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, जिन लोगों की नींद पूरी नहीं हो पाती है, उन्हें अगले दिन थकान, सुस्ती, काम में मन न लगने जैसी कई तरह की दिक्कतें महसूस होती रह सकती हैं। इसी तरह अगर नींद पूरी न होने की समस्या दो-तीन दिन तक जारी रहती है तो इसके और भी कई प्रकार के शारीरिक और मानसिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि अगर दो-तीन दिनों तक आपकी नींद पूरी नहीं हो पाती है तो इसका शरीर पर किस प्रकार से असर होता है?

What Happens When You Don’t Get Enough Sleep for few days, How to sleep better
नीद पूरी न होने का शरीर पर असर - फोटो : iStock

नींद पूरी न होने से क्या होता है?

अध्ययनों से पता चलता है कि जिन लोगों की अक्सर रात के समय नींद नहीं पूरी हो पाती है उनमें कई प्रकार की समस्याओं का जोखिम हो सकता है। पर्याप्त नींद न लेने से आपकी सेक्स ड्राइव कम हो सकती है, प्रतिरक्षा प्रणाली कमजोर होने, सोचने की समस्या और वजन बढ़ने का खतरा हो सकता है। यदि आपके साथ नींद की दिक्कत लंबे समय से बनी हुई है तो इसके कारण आपमें कुछ प्रकार के कैंसर, मधुमेह और दुर्घटनाओं का जोखिम भी बढ़ जाता है।

यदि आप खुद को इस नो-स्लीप कैटेगरी का हिस्सा पाते हैं, तो आप अकेले नहीं हैं। अमेरिकन एकेडमी ऑफ स्लीप मेडिसिन (AASM) के अनुसार, लगभग 3 में से 1 अमेरिकी वयस्क को पर्याप्त नींद नहीं मिल रही है।

What Happens When You Don’t Get Enough Sleep for few days, How to sleep better
नींद की कमी के कारण थकान की समस्या - फोटो : istock

नींद पूरी न होने के कारण अल्पकालिक दिक्कतें

यदि दो-तीन दिनों तक आपकी नींद बाधित रहती है तो इसके कुछ अल्पकालिक दुष्प्रभाव हो सकते हैं। इसमें आप सतर्कता का अभाव महसूस करते हैं, इसके अलावा रात की नींद पूरी न होने से दिन में नींद आने और थकान बनी रहने की समस्या भी हो सकती है। नींद की कमी आपके सोचने, याद रखने और सूचनाओं को संसाधित करने की क्षमता को भी प्रभावित कर सकती है। इसके कारण आपको चिंता-तनाव जैसी समस्याएं महसूस होती रह सकती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
What Happens When You Don’t Get Enough Sleep for few days, How to sleep better
नींद पूरी न होने से गंभीर समस्याओं का खतरा - फोटो : istock

नींद पूरी न होने के दीर्घकालिक दुष्प्रभाव

यदि आप पर्याप्त नींद के बिना काम करना जारी रखते हैं, तो आपको दीर्घकालिक और गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हो सकती हैं। नींद की कमी के कारण उच्च रक्तचाप, मधुमेह, दिल का दौरा, हार्ट फेलियर और स्ट्रोक तक का खतरा बढ़ जाता है। अन्य संभावित समस्याओं में मोटापा, अवसाद, प्रतिरक्षा प्रणाली की समस्या और सेक्स ड्राइव में कमी महसूस होते रहना भी शामिल है।

विज्ञापन
What Happens When You Don’t Get Enough Sleep for few days, How to sleep better
अच्छी सेहत के लिए अच्छी नींद जरूरी - फोटो : iStock

क्या है विशेषज्ञों की सलाह?

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नींद पूरी करना सभी के लिए आवश्यक है, यदि आपको इसमें असहजता महसूस होती है तो डॉक्टर की मदद जरूर ले लें। अनिद्रा को इलाज के माध्यम से आसानी से ठीक किया जा सकता है। इसके अलावा कुछ आसान से उपाय जैसे स्क्रीन टाइम को कम करना, रात में बेडरूम को शांत और अंधेरा रखना, मन को शांत करने के लिए अच्छे संगीत सुनना नींद प्राप्त करने में आपके लिए सहायक हो सकता है।

 

----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed