शरीर की संरचना को बेहतर बनाए रखने के लिए हड्डियों का स्वस्थ और मजबूत बना रहना आवश्यक माना जाता है। हड्डियों में होने वाली कमजोरी कई गंभीर समस्याओं के जोखिम को बढ़ाने के साथ जीवन के सामान्य कामकाज में भी कठिनाई का कारण बन सकती है। पारिवारिक इतिहास, उम्र और जीवनशैली की गड़बड़ आदतें हड्डियों को कमजोर कर देती हैं। ऑस्टियोआर्थराइटिस जैसी समस्याओं में सामान्यरूप से चलना और बैठना तक कठिन हो जाता है। यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ हड्डियों को सेहतमंद बनाए रखने के लिए लगातार प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।
आज का हेल्थ टिप्स: बुढ़ापे तक चाहते हैं हड्डियों की मजबूती तो इन चीजों से आज ही बना लें दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल है नुकसानदायक
सेंडेंटरी लाइफस्टाइल यानी लगातार बैठकर आराम-तलबी वाला जीवन व्यतीत करना या फिर काम के चक्कर में लगातार बैठे रहने की आदत हड्डियों को कमजोर कर देती है। शारीरिक निष्क्रियता बढ़ने के कारण वजन बढ़ता है, जिसके कारण गठिया जैसे रोगों का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपका भी काम ऐसा है जिसमें एक ही जगह पर लंबे समय तक बैठे रहने की जरूरत होती है तो थोड़ी-थोड़ी देर पर उठकर चल लें। इससे रक्त प्रवाह बना रहता है और हड्डियों से संबंधित जोखिम भी कम होता है।
धूम्रपान है हानिकारक
धूम्रपान सिर्फ फेफड़ों की बीमारियां ही नहीं, हड्डियों को भी कमजोर कर देता है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ ऑस्टियोपोरोसिस एंड रिलेटेड बोन डिजीज नेशनल रिसोर्स सेंटर के अनुसार, तंबाकू का अधिक सेवन करने वाले लोगों की हड्डियों का घनत्व कम हो जाता है। धूम्रपान के कारण फ्री रेडिकल्स भी बढ़ने लगते हैं, जो हड्डी की कोशिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं। अगर आपकी भी धूम्रपान की आदत है तो इससे तुरंत दूरी बना लें, यह सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचा सकता है।
ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन
नेशनल ऑस्टियोपोरोसिस फाउंडेशन के विशेषज्ञों के अनुसार ज्यादा नमक सेवन की आदत हड्डियों के घनत्व को कमजोर कर देती है। इसके अलावा आपकी इस आदत से ब्लड प्रेशर बढ़ने का भी खतरा रहता है जो हृदय रोगों को बढ़ावा दे सकती है। भोजन में नमक की कम मात्रा को शामिल करें। पैक्ड चीजों में भी सोडियम अधिक होता है, इसका भी सेवन कम ही करना चाहिए। हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए नियमित व्यायाम की भी आदत डालें।
----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।