फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

प्रोटीन पॉइजनिंग: कहीं आप भी तो नहीं ले रहे हैं बहुत अधिक प्रोटीन? ऐसी समस्याओं के हो सकते हैं शिकार

Mon, 25 Oct 2021 01:36 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Mon, 25 Oct 2021 01:36 PM IST
विज्ञापन
what causes protein poisoning and its complications
प्रोटीन की अधिकता हो सकती है नुकसानदायक - फोटो : iStock

शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए तमाम प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है, प्रोटीन उन्हीं में से एक है। मांसपेशियों के निर्माण और उन्हें मजबूती देने में प्रोटीन की महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है। इतना ही नहीं मजबूत हड्डियों के निर्माण से लेकर वजन घटाने, त्वचा और बालों के स्वास्थ्य में सुधार करने में भी इस मैक्रोन्यूट्रिएंट की भूमिका होती है। आहार में कई प्रकार की चीजों जैसे सब्जियां, डेयरी, नट्स, मांस, पनीर आदि से आसानी से पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन प्राप्त किया जा सकता है। पर क्या मांसपेशियों के निर्माण को बढ़ावा देने के लिए आप प्रोटीन का बहुत अधिक मात्रा में सेवन तो नहीं कर रहे हैं?



अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से एक ग्राम प्रोटीन पर्याप्त है, लेकिन जब शरीर में कार्ब्स या फैट की तुलना में प्रोटीन की मात्रा बहुत अधिक हो जाती है तो यह स्थिति 'प्रोटीन पॉइजनिंग' का कारण बन सकती है। प्रोटीन पॉइजनिंग शरीर के लिए कितना नुकसानदायक हो सकता है, आइए इस बारे में आगे की स्लाइडों में जानते हैं।

what causes protein poisoning and its complications
मूड डिसआर्डर - फोटो : Pixabay

मूड संबंधी विकारों की समस्या
अमेरिकन मेडिकल एसोसिएशन के अनुसार, जो लोग एक साल तक बहुत अधिक मात्रा में प्रोटीन और बहुत कम कार्ब्स का सेवन करते हैं, उनमें नकारात्मक भावनाओं, मूड स्विंग, अवसाद और चिंता की समस्या का खतरा अधिक होता है। प्रोटीन की अधिकता और कार्ब्स की कमी के कारण मस्तिष्क में सेरोटोनिन हार्मोन का स्तर घट जाता है, यही कारण है  प्रोटीन का सही मात्रा में ही सेवन किया जाना चाहिए। 

what causes protein poisoning and its complications
सांसों से बदबू आने की समस्या - फोटो : Istock

सांसों की दुर्गंध
केटोजेनिक आहार, जिसमें कार्ब्स से पूर्ण परहेज की सलाह दी जाती है, इससे शरीर में कीटोसिस की स्थिति पैदा हो सकती है। यह प्रक्रिया सभी संग्रहीत कार्ब्स को बाहर निकालती है और ऊर्जा के लिए फैट को बर्न करने लगती है, जिससे सांसों की बदबू आना स्वाभाविक है। इसलिए शरीर में कार्ब्स और प्रोटीन की मात्रा को नियंत्रित रखने की सलाह दी जाती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
what causes protein poisoning and its complications
शरीर में निर्जलीकरण की समस्या - फोटो : Pixabay

निर्जलीकरण की समस्या
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हाइड्रेशन बहुत आवश्यक है, हालांकि प्रोटीन की अधिकता निर्जलीकरण की समस्या का कारण बन सकती है। शरीर में प्रोटीन की मात्रा बढ़ जाने के कारण मेटाबॉलिज्म प्रभावित हो सकता है। ऐसे स्थिति में पेशाब के माध्यम से पोटेशियम, सोडियम और मैग्नीशियम जैसे आवश्यक पोषक तत्व बाहर निकलने लगते हैं। इसलिए, विशेषज्ञ पानी और खनिजों का संतुलन बनाए रखने की सलाह देते हैं।

विज्ञापन
what causes protein poisoning and its complications
कोलेस्ट्रॉल बढ़ने की समस्य - फोटो : pixabay

बढ़ सकता है कोलेस्ट्रॉल का स्तर
वैसे तो हृदय को स्वस्थ रखने के लिए प्रोटीन के सेवन की सलाह दी जाती है, हालांकि इसका बहुत अधिक सेवन खतरनाक भी हो सकता है। प्रोटीन के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले खाद्य पदार्थ जैसे अंडे, डेयरी और पोल्ट्री में फैट की मात्रा भी अधिक होती है, इसलिए, जब आप इन खाद्य पदार्थों का सेवन बढ़ाते हैं, तो वसा का स्तर भी बढ़ता है जिससे कोलेस्ट्रॉल लेवल भी बढ़ जाता है।



----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed