फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तुलसी के पत्तों के सेवन से दूर हो सकती हैं कई बीमारियां, ये हैं कुछ फायदे

Fri, 24 Nov 2023 05:12 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रकाश चंद जोशी Updated Fri, 24 Nov 2023 05:12 PM IST
विज्ञापन
What are the benefits of eating basil leaves check here
तुलसी के पत्तों का सेवन करने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Istock

इस दौड़ती-भागती जिंदगी में लगभग हर कोई अपने-अपने कामों में इतना व्यस्त रहता है कि उसे अपने खानपान का भी ध्यान नहीं रहता है। ऐसे में हमारी इस छोटी सी गलती के कारण हम किसी न किसी बीमारी से घिर ही जाते हैं। इसलिए हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देना चाहिए, ताकि हम बीमारियों से दूर रह सके। वहीं, दूसरा तरफ कुछ चीजें ऐसी भी हैं जिनका सेवन करने से भी हम कई बीमारियों की चपेट में आने से बचे रह सकते हैं। जैसे- तुलसी, ये सिर्फ एक पौधा नहीं है बल्कि, इंसानी शरीर के लिए किसी संजीवनी बूटी से कम नहीं है। आप इसे ऐसे भी समझ सकते हैं कि लंबे समय से आयुर्वेदिक दवाओं में तुलसी का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसलिए अगर आप भी चाहें तो तुलसी के पत्ते का सेवन कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं तुलसी के पत्ते खाने के क्या फायदे हैं। आप आगे इस बारे में जान सकते हैं...

What are the benefits of eating basil leaves check here
तुलसी के पत्तों का सेवन करने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

तुलसी के ये हैं फायदे:-

नंबर 1

  • आप तुलसी के पत्तों को पानी में मिलाकर इसका सेवन कर सकते हैं। ऐसा करने से ये शरीर को काफी फायदा देते हैं। दरअसल, तुलसी आपके शरीर को हाइड्रेटेड रखने में मदद कर सकती है।
What are the benefits of eating basil leaves check here
तुलसी के पत्तों का सेवन करने के क्या फायदे हैं? - फोटो : Istock
  • इसके लिए आपको करना ये है कि पहले गैस पर एक बर्तन रखना है और उसके अंदर पीने वाले पानी को गर्म करना है। फिर उसमें तुलसी के कुछ पत्ते डाल दें। इसके बाद इस पानी का आप सेवन कर सकते हैं, जिससे आपके शरीर को फायदा मिलता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
What are the benefits of eating basil leaves check here
तुलसी के पत्तों का सेवन करने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

नंबर 2

  • तुलसी में मौजूद यूजेनॉल आपको सर्दी-खांसी से बचाने में काफी मदद करता है। ऐसे में आप इस मौसम में तुलसी के कुछ पत्तों को मुंह में रखकर चबा सकते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर को फायदा मिल सकता है।
विज्ञापन
What are the benefits of eating basil leaves check here
तुलसी के पत्तों का सेवन करने के क्या फायदे हैं? - फोटो : istock

नंबर 3

  • सर्दियों का मौसम चल रहा है। ऐसे में आप चाय तो पीते ही होंगे? तो यहां पर आप तुलसी वाली चाय का सेवन कर सकते हैं। इससे आपको सांस से संबंधित समस्याओं को दूर करने में मदद मिल सकती है और साथ ही आपका शरीर भी दिनभर ऊर्जावान रह सकता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed