फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलाह: जरूर अपनाएं सुबह की ये चार आदतें, तेजी से वजन घटाने में हैं कारगर

Tue, 03 Aug 2021 08:01 AM IST
सोनू शर्मा हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सोनू शर्मा Updated Tue, 03 Aug 2021 08:01 AM IST
विज्ञापन
Weight loss tips morning habits that help-you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

Medically Reviewed by Dr. Saurabh Mayank 



डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक  
फिजिशियन, उजाला सिग्नस हॉस्पिटल 
डिग्री- एमडी (मेडिसिन) 


वजन का बढ़ना या मोटापा आज के समय में एक गंभीर समस्या बन चुकी है। दुनिया में ऐसे लाखों-करोड़ों लोग हैं, जो इस समस्या से जूझ रहे हैं। विशेषज्ञ कहते हैं कि यह समस्या कई गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है, जिसमें हृदय रोग, उच्च रक्तचाप यानी हाई ब्लड प्रेशर, फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल का बढ़ना, पाचन संबंधी रोग और अवसाद आदि शामिल हैं। यही वजह है कि बहुत से लोग अपना वजन कम करने की कोशिश में लगे हुए हैं। लोग अपना वजन घटाने के लिए तरह-तरह के उपाय कर रहे हैं, लेकिन यह इतना आसान नहीं है। वजन घटाने की प्रक्रिया एक लंबी प्रक्रिया है, जिसमें बहुत ही संयम की जरूरत होती है। अगर आप सोचेंगे कि झट से आपका वजन कम हो जाए, तो यह संभव नहीं है। इसके लिए आपको अपनी डाइट पर ध्यान देना होगा और कुछ अच्छी आदतें अपनानी होंगी। 

Weight loss tips morning habits that help-you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

हाई प्रोटीन वाला नाश्ता करें 

  • सुबह का नाश्ता हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी होता है, लेकिन अगर आप वजन कम करने की सोच रहे हैं तो यह जरूरी है कि हाई प्रोटीन वाला नाश्ता करें। इससे बार-बार खाने की इच्छा कम होती है और लंच तक भूख भी नहीं लगती है। आप नाश्ता में अंडे, नट्स और चिया के बीज को शामिल कर सकते हैं। 
Weight loss tips morning habits that help-you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pexels.com

भरपूर पानी पिएं 

  • आप अपने दिन की शुरुआत सुबह एक या दो गिलास पानी के साथ कर सकते हैं। इससे शरीर में ऊर्जा का संचार होता है, शरीर हाइड्रेट रहता है और वजन घटाने में भी मदद मिलती है। आप जीरा पानी या नींबू पानी के साथ भी अपने दिन की शुरुआत कर सकते हैं। इससे पाचन संबंधी समस्याओं में भी राहत मिलेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Weight loss tips morning habits that help-you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

सुबह की धूप लें 

  • विशेषज्ञ कहते हैं कि शरीर में विटामिन-डी की कमी से भी वजन बढ़ सकता है। इसलिए वजन कम करने वालों के लिए सुबह की धूप बहुत ही जरूरी है, क्योंकि इससे विटामिन-डी की पूर्ति होती है और शरीर में फैट जमा नहीं होता। 
विज्ञापन
Weight loss tips morning habits that help-you lose weight
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

व्यायाम जरूर करें 

  • सुबह-सुबह व्यायाम हर किसी के लिए बहुत ही जरूरी होता है। इससे न सिर्फ वजन कम करने में मदद मिलती है, बल्कि ब्लड शुगर भी नियंत्रित रहता है। इसलिए अगर आप वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हर सुबह उठने के बाद व्यायाम करने की आदत डाल लें। 

नोट: डॉ. (मेजर) सौरभ मयंक ने किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज, लखनऊ से एमडी (मेडिसिन) पूरा किया है। इसके अलावा उन्होंने 2डी इकोकार्डियोग्राफी में फेलोशिप भी पूरी की है। डॉ. सौरभ को मेदांता अस्पताल, लखनऊ में काम करने का पूर्व अनुभव है। उन्हें क्रिटिकल केयर, इंटरनल मेडिसिन और डायबेटोलॉजी में दक्षता हासिल है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed