फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आज का हेल्थ टिप्स: इम्युनिटी को कमजोर कर देती हैं ये चीजें, कहीं आप भी तो नहीं करते हैं इनका सेवन?

Tue, 12 Apr 2022 10:48 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 12 Apr 2022 10:48 AM IST
विज्ञापन
Weak Immunity Symptoms Know Things You Should Avoid, tips to improve immunity
अस्वास्थ्यकर चीजें कमजोर करती हैं इम्युनिटी - फोटो : iStock

मजबूत इम्युनिटी हम सभी के लिए कितना आवश्यक है, यह कोरोना की विपरीत परिस्थितियों ने सभी लोगों को अच्छी तरह से समझा दिया है। कोरोना महामारी की शुरुआत के बाद से हम सभी ने आहार और दिनचर्या में उन आवश्यक बदलावों पर विशेष ध्यान दिया है, जिसे प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूती देने के लिए बहुत जरूरी माना जाता है। अध्ययन बताते हैं कि मजबूत प्रतिरक्षा प्रणाली का बनना, एक सतत प्रक्रिया है, मतलब यह लगातार शरीर में चलते रहने वाली प्रक्रिया है, ऐसे में हमें हर दिन इस बारे में ध्यान देते रहने की आवश्यकता है। इसके लिए जीवनशैली और स्वस्थ दिनचर्या का विशेष ख्याल रखना चाहिए।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, इम्युनिटी को मजबूती देने में आहार की विशेष भूमिका होती है। हम क्या खाते हैं, इसके साथ ही इस बात का भी विशेष ध्यान रखना आवश्यक है कि हमें किन चीजों से परहेज करना चाहिए? आहार से संबंधित कई चीजें इम्युनिटी को कमजोर बना सकती हैं, इसलिए इसका ख्याल रखना बहुत आवश्यक है। आइए आगे इस बारे में विस्तार से जानते हैं कि किन चीजों के सेवन की आदत प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए नुकसानदायक हो सकती है?

Weak Immunity Symptoms Know Things You Should Avoid, tips to improve immunity
डीप फ्राई चीजों कें नुकसान - फोटो : istock

तला हुआ भोजन है हानिकारक
क्या आपको भी बहुत ज्यादा तली-भुनी चीजें खाना पसंद है? अगर हां तो सावधान हो जाइए इस तरह की चीजों को डॉक्टर्स सेहत के लिए बहुत हानिकारक मानते हैं। तले हुए खाद्य पदार्थों में एडवांस ग्लाइकेशन एंड प्रोडक्ट्स  (एजीई)  अधिक होता है। भोजन को तलने के दौरान जब उच्च तापमान के कारण शर्करा, प्रोटीन या वसा के साथ प्रतिक्रिया करती है, तो इसके कारण एजीई उत्पादित होता है। इसका स्तर बढ़ना शरीर में सूजन और सेलुलर डैमेज का कारण बन सकता है। यही कारण है कि तली हुई चीजों का अधिक सेवन न करने की सलाह दी जाती है।

Weak Immunity Symptoms Know Things You Should Avoid, tips to improve immunity
चीनी का सेवन कम से कम करें - फोटो : Pixabay

मीठी चीजों के अधिक सेवन से बचें
इसमें कोई संदेह नहीं है कि ज्यादा मात्रा में चीनी का सेवन करने से डायबिटीज का खतरा बढ़ जाता है। शोध बताते हैं कि ब्लड शुगर को बढ़ावा देने के साथ मीठी चीजों का अधिक सेवन शरीर की इम्युनिटी को भी कमजोर कर सकती है। मीठी चीजों का सेवन कम करने से स्वास्थ्य और प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा मिलती है। मीठी चीजें, विशेषकर एडेड शुगर वाले खाद्य-पेय पदार्थों को शरीर के लिए बहुत हानिकारक माना जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Weak Immunity Symptoms Know Things You Should Avoid, tips to improve immunity
भोजन में नमक की मात्रा कम रखें - फोटो : iStock

नमक का संयमित मात्रा में करें सेवन
चीनी के साथ-साथ आहार में नमक की भी मात्रा कम करने पर ध्यान देना जरूरी है। अधिक नमक वाली चीजें हाई ब्लड प्रेशर का कारण बनने के साथ प्रतिरक्षा प्रणाली को भी कमजोर कर देती हैं। चिप्स, फ्रोजन और फास्ट फूड्स में नमक की मात्रा अधिक हो सकती है। ज्यादा नमक वाले आहार, ऊतकों में सूजन को ट्रिगर करते हैं जिससे ऑटोइम्यून बीमारियों का जोखिम भी बढ़ सकता है।

विज्ञापन
Weak Immunity Symptoms Know Things You Should Avoid, tips to improve immunity
ओमेगा -6 का ज्यादा सेवन नुकसानदायक - फोटो : iStock

ओमेगा-6 के ज्यादा सेवन से बचें
आपके शरीर को कार्य करने के लिए ओमेगा-6 और ओमेगा-3, दोनों प्रकार के फैट्स की आवश्यकता होती है। पश्चिमी देशों के आहार में ओमेगा-6 की मात्रा अधिक, वहीं ओमेगा-3 की मात्रा कम होती है।  यह असंतुलन इम्युनिटी को कमजोर करने के साथ कई प्रकार के रोगों के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। ओमेगा-6 का अधिक मात्रा में सेवन इंफ्लामेशन का कारण बनती है,  जो प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को कमजोर कर सकती है।


---------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed