फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vitamin-E: ऐसे लोगों के लिए किसी 'रामबाण' से कम नहीं है विटामिन-ई, कई बीमारियों से बचाने में ये सुरक्षाकवच

Tue, 17 Oct 2023 08:43 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Tue, 17 Oct 2023 08:43 PM IST
विज्ञापन
vitamin e helps in skin and lungs problem know vitamin e deficiency treatment
विटामिन-ई वाली चीजों का करें सेवन - फोटो : iStock

स्वस्थ और पौष्टिक आहार न सिर्फ हमें बेहतर फिटनेस और स्वास्थ्य प्रदान करते हैं साथ ही ये कई बीमारियों से बचाने में भी हमारे लिए लाभकारी हैं। क्या आपको अपने आहार से शरीर के लिए आवश्यक पोषक तत्व मिल पा रहे हैं। डॉक्टर कहते हैं, अक्सर हम सभी विटामिन-सी और डी की आवश्यकताओं के बारे में तो चर्चा कर लेते हैं, पर कुछ अन्य पोषक तत्वों को लेकर ज्यादा बात नहीं की जाती है, विटामिन-ई उनमें से एक है। विटामिन-ई, हमारे शरीर के लिए कई प्रकार से आवश्यक है, इतना ही नहीं ये कई गंभीर बीमारियों से बचाने में भी मददगार है।



स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, विटामिन-ई एक प्रकार की एंटीऑक्सीडेंट भी है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाली क्षति को कम करने में मदद करती है। फ्री रेडिकल्स, कोशिकाओं को क्षति पहुंचाते हैं जिससे कई प्रकार की क्रोनिक बीमारियों, यहां तक कि कैंसर तक का भी खतरा हो सकता है। आइए जानते हैं, विटामिन-ई का उचित सेवन किन बीमारियों से बचाने में आपके लिए मददगार हो सकती है?

vitamin e helps in skin and lungs problem know vitamin e deficiency treatment
त्वचा से संबंधित समस्याओं को कैसे कम करें? - फोटो : istock

त्वचा की बीमारियों से बचाती है विटामिन-ई

त्वचा और बालों को स्वस्थ रखने के लिए विटामिन-ई का नियमित मात्रा में सेवन सुनिश्चित किया जाना चाहिए। एक्जिमा जैसे त्वचा विकारों के शिकार लोगों को विटामि-ई सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। अध्ययनकर्ता बताते हैं, अगर आप आहार के माध्यम से इस विटामिन को प्राप्त करते हैं तो ये त्वचा को लंबे समय तक स्वस्थ बनाए रखने में भी आपके लिए मददगार हो सकती है। 

vitamin e helps in skin and lungs problem know vitamin e deficiency treatment
ब्रेन को कैसे स्वस्थ रखें? - फोटो : Pixabay/Pearvideo.com

मस्तिष्क रहता है स्वस्थ

मस्तिष्क को स्वस्थ रखने और कई प्रकार की न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के जोखिमों को कम करने में विटामिन-ई को काफी मददगार माना जाता है। शोधकर्ताओं ने पाया इस विटामिन वाली चीजों का सेवन सुनिश्चित करके संज्ञानात्मक स्वास्थ्य में लाभ मिल सकता है। इतना ही नहीं समय के साथ मस्तिष्क में होने वाली समस्याओं को दूर करने में भी विटामिन-ई वाली चीजों का सेवन करना फायदेमंद है। कुछ शोध बताते हैं, अगर आप नियमित रूप से आहार में विटामिन ई वाली चीजों की मात्रा सुनिश्चित करते हैं तो ये अल्जाइमर जैसे रोगों से बचाने में भी लाभकारी हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin e helps in skin and lungs problem know vitamin e deficiency treatment
फैटी लिवर का खतरा - फोटो : iStock

लिवर की बढ़ती बीमारियों से मिल सकती है सुरक्षा

लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण लिवर से संबंधित समस्याओं के बढ़ने का खतरा रहता है। वैश्विक स्तर पर नॉन अल्कोहलिक फैटी लिवर डिजीज जैसी लिवर की बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। अध्ययनों की समीक्षा में पाया गया कि विटामिन-ई सप्लीमेट्स लिवर एंजाइम एलेनिन एमिनोट्रांस्फरेज़ (एएलटी) और एस्पार्टेट एमिनोट्रांस्फरेज़ (एएसटी) और ब्लड लिपिड के स्तर को कम करने में लाभकारी हो सकते हैं। 

विज्ञापन
vitamin e helps in skin and lungs problem know vitamin e deficiency treatment
विटामिन ई के लिए किन चीजों का करें सेवन? - फोटो : iStock

सप्लीमेंट्स की जगह आहार से प्राप्त करें विटामिन्स

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, किसी भी विटामिन को सप्लीमेंट्स की जगह इसके प्राकृतिक स्रोतों से प्राप्त करना अधिक लाभकारी माना जाता है। विटामिन-ई वसा में घुलनशील विटामिन है। वनस्पति तेलों, साबुत अनाज, मांस, पोल्ट्री, अंडे और फलों से इसे आसानी से प्राप्त किया जा सकता है। स्वस्थ और पौष्टिक आहार का सेवन आपको विटामिन-ई के साथ शरीर के लिए जरूरी अन्य पोषक तत्व भी प्रदान करते हैं। 




-----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed