फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अध्ययन: कोविड-19 में फायदेमंद नहीं है इस विटामिन का सेवन, वैज्ञानिकों ने किया सचेत

Thu, 10 Jun 2021 05:02 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Abhilash Srivastava Updated Thu, 10 Jun 2021 05:02 PM IST
विज्ञापन
vitamin d is not beneficial for covid patients, study claims
विटामिन-डी और कोविड-19 - फोटो : iStock

कोरोना की इस विपरीत परिस्थिति से मुकाबले के लिए लोग तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। कोई विटामिन-डी का बहुत अधिक सेवन कर रहा है तो कोई योग और प्राणायाम से अपनी इम्यूनिटी बढ़ाने की कोशिशों में लगा हुआ है। विशेषज्ञ भी मानते हैं कि शरीर को स्वस्थ रखने के लिए उचित पोषण, व्यायाम और पर्याप्त आराम की जरूरत होती है। आमतौर पर भोजन से हमारी पोषण संबंधी जरूरतें पूरी नहीं हो पाती हैं जिसके लिए लोगों को विटामिन के कैप्सूल और सप्लीमेंट्स लेने की सलाह दी जाती है। पर क्या विटामिन-डी का सेवन वास्तव में कोरोना से सुरक्षा दे सकता है? हाल ही में हुए एक अध्ययन ने लोगों के मन में इस तरह के सवाल पैदा कर दिए हैं। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया है कि कोरोना में विटामिन-डी के सेवन से कोई लाभ नहीं है। गौरतलब है कि कोरोना के इलाज के लिए सरकार द्वारा जारी प्रोटोकॉल में भी रोगियों को विटामिन-डी की गोलियों के सेवन की सलाह दी गई थी।


आइए इस लेख में जानते हैं कि अध्ययन में वैज्ञानिक किस आधार पर विटामिन-डी को कोरोना में अप्रभावी मान रहे हैं? क्या अब से कोरोना के रोगियों को इसकी खुराक नहीं लेनी चाहिए?

vitamin d is not beneficial for covid patients, study claims
कोविड रोगियों के लिए विटामिन डी का सेवन (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : iStock

कोरोना में विटामिन-डी फायदेमंद नहीं
विटामिन-डी द्वारा इम्यूनिटी-बढ़ाने वाले लाभ को देखते हुए अन्य आवश्यक पोषक तत्वों के साथ आहार में इसे भी शामिल करने की सलाह दी जा रही थी। द लैंसेट जर्नल में प्रकाशित एक लेख के अनुसार कोविड-19 को रोगियों में विटामिन-डी के कई तरह से लाभ की परिकल्पना की गई थी। हालांकि कनाडा के क्यूबेक स्थित मैकगिल विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन में इसका खंडन किया गया है। अध्ययन में वैज्ञानिकों ने बताया कि कोरोना में विटामिन डी का उपयोग शरीर के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद नहीं माना जा सकता है।

vitamin d is not beneficial for covid patients, study claims
विटामिन-डी के फायदों को वैज्ञानिकों ने नकारा - फोटो : Pixabay

कोविड-19 और विटामिन-डी
अध्ययन के लेखकों के अनुसार, कोरोना को ठीक करने या इसके लक्षणों को कम करने में सप्लीमेंट के रूप में विटामिन डी को फायदेमंद नहीं पाया गया है। वैज्ञानिकों के मुताबिक- हमारे परिणाम बताते हैं कोविड-19 के रोगियों को इसकी जगह पर अन्य उपायों को प्राथमिकता देनी चाहिए। कोविड रोगियों में विटामिन-डी के उपयोग को बहुत ज्यादा प्रभावी नहीं पाया गया है। चिकित्सकों को इस बारे में विचार करने की आवश्यकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin d is not beneficial for covid patients, study claims
कोविड-19 के गंभीर जोखिमों को कम करने में विटामिन-डी प्रभावी नहीं - फोटो : Social media

अध्ययन से जुड़े डॉ बटलर-लापोर्टे कहते हैं, विटामिन-डी पर किए गए अधिकांश अध्ययनों के आधार पर कहा जा सकता है कि वे कोविड-19 के गंभीर जोखिमों में बहुत प्रभावी साबित नहीं हुए हैं। कोविड के रोगियों में इसके क्या लाभ होंगें, तथा जोखिम कारकों को कम करने में यह कितना कारगर सप्लीमेंट हो सकता है, इस बारे में अभी और अधिक विस्तार से जानने की आवश्यकता है। फिलहाल रोगियों को इसी सप्लीमेंट के भरोसे रखना सही नहीं है।

विज्ञापन
vitamin d is not beneficial for covid patients, study claims
कोविड-19 रोगियों को दी जाती रही हैं विटामिन डी का गोलियां - फोटो : Social media
पहले के अध्ययन क्या कहते हैं?
इससे पहले के कई अध्ययनों में बताया जा रहा था कि कोविड-19 के रोगियों में विटामिन डी का स्तर काफी कम पाया गया जाता है। इसके अलावा रोगियों में बुखार काफी ज्यादा हो जाता है, यह भी शरीर में विटामिन डी के स्तर को कम कर देता है। विटामिन डी की कमी वाले कोविड -19 संक्रमितों में संक्रमण गंभीर होने के साथ मृत्यु का भी खतरा अधिक हो सकता है। यही कारण है कि लोगों को कोविड के समय में विटामिन डी के सेवन की सलाह दी जाती रही है। विशेषज्ञों के मुताबिक विटामिन डी प्रतिरक्षा प्रणाली को स्वास्थ्य रखने में विशेष रूप से महत्वपूर्ण है।
हाल ही में हुए अध्ययन ने लोगों में विटामिन-डी के सेवन को लेकर कई सवाल पैदा कर दिए हैं। फिलहाल कोरोना में यह कितना प्रभावी हो सकता है, इस बारे में जानने के लिए और अधिक अध्ययन की आवश्यकता है।

--------------
स्रोत और संदर्भ: 
Vitamin D and COVID-19 susceptibility and severity in the COVID-19 Host Genetics Initiative: A Mendelian randomization study

अस्वीकरण नोट: यह लेख मैकगिल विश्वविद्यालय में किए गए एक अध्ययन के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। बताए गए उपायों के बारे में विस्तार से जानने के लिए किसी डॉक्टर से संपर्क कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed