फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Osteoporosis Day: विटामिन-डी की कमी बढ़ा देती है ऑस्टियोपोरोसिस का खतरा, इन पोषक तत्व का भी सेवन जरूरी

Thu, 19 Oct 2023 07:05 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Thu, 19 Oct 2023 07:05 PM IST
विज्ञापन
vitamin d insufficiency causes Osteoporosis, vitamins and minerals needed for bone health
ऑस्टियोपोरोसिस डे 2023 - फोटो : iStock

कुछ दशकों पहले तक हड्डियों की कमजोरी, गठिया और ऑस्टियोपोरोसिस जैसी समस्याओं को उम्र बढ़ने के साथ होने वाली बीमारी के रूप में जाना जाता था। हालांकि लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी के कारण अब कम उम्र के लोगों, यहां तक कि 30 की आयु से पहले वालों में भी इन रोगों का खतरा काफी बढ़ गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, हड्डियों में होने वाली किसी भी तरह की समस्या शारीरिक मुद्रा और क्वालिटी ऑफ लाइफ को प्रभावित करने वाली हो सकती है, इसलिए जरूरी है कि कम उम्र से ही हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जाते रहना चाहिए।



हड्डियों से संबंधित रोगों के बढ़ते मामलों को बारे में लोगों को जागरूक करने और बचाव को लेकर लोगों को शिक्षित करने के उद्देश्य से हर साल 20 अक्तूबर को वर्ल्ड ऑस्टियोपोरोसिस डे मनाया जाता है। डॉक्टर्स बताते हैं, कुछ प्रकार के विटामिन्स और पोषक तत्वों की कमी आपमें हड्डियों की बीमारियों को बढ़ाने वाली हो सकती है, विटामिन डी इसमें प्रमुख हैं।

आइए जानते हैं हड्डियों के लिए किन पोषक तत्वों की हमें सबसे ज्यादा जरूरी होती है?

vitamin d insufficiency causes Osteoporosis, vitamins and minerals needed for bone health
विटामिन-डी की कमी से होने वाली समस्या - फोटो : iStock

विटामिन-डी की कमी से हो सकता है ऑस्टियोपोरोसिस

विटामिन-डी को हड्डियों को स्वस्थ रखने के लिए आवश्यक माना जाता है, बच्चों में इसकी कमी से हड्डियों की विकृति होने का जोखिम रहता है जो रिकेट्स रोग का कारण बन सकती है। वयस्कों में विटामिन-डी की कमी के कारण हड्डियों में कमजोरी और इसके घनत्व के कम होने का जोखिम देखा जाता रहा है। शोधकर्ताओं ने पाया विटामिन-डी का निम्न स्तर आम है, ऑस्टियोपोरोसिस के जोखिम को भी बढ़ा सकता है। विटामिन-डी कैल्शियम के अवशोषण के लिए आवश्यक है और कैल्शियम हड्डियों के निर्माण और कोशिकाओं को स्वस्थ रखने के लिए जरूरी है।

vitamin d insufficiency causes Osteoporosis, vitamins and minerals needed for bone health
विटामिन-के वाली चीजों का सेवन - फोटो : iStock

विटामिन-के वाली चीजों का करें सेवन

हड्डियों की सेहत में सुधार करने के लिए विटामिन डी के साथ विटामिन-के भी बहुत आवश्यक है। विटामिन-के रक्त के थक्कों के लिए जरूरी माना जाता है, इसके अलावा यह हड्डियों को स्वस्थ रखने के भी जरूरी विटामिन है। ये विटामिन, हड्डी के निर्माण को बढ़ावा देती है, मार्करों के स्तर को बढ़ाती है। अगर आपके आहार में विटामिन-के से भरपूर चीजें हैं तो ये ऑस्टियोपोरोसिस और हड्डियों की अन्य समस्याओं से बचाने में सहायक हो सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vitamin d insufficiency causes Osteoporosis, vitamins and minerals needed for bone health
कैल्शियम हड्डियों के लिए जरूरी - फोटो : iStock

कैल्शियम की जरूरत

सभी उम्र के लोगों को नियमित रूप से आहार के माध्यम से कैल्शियम प्राप्त करने की सलाह दी जाती है। हड्डियों को मजबूत बनाए रखने और इसके घनत्व से संबंधित समस्याओं को दूर करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि अपर्याप्त कैल्शियम के सेवन से ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों के भंगुर होने का खतरा बढ़ जाता है। जिन लोगों को गठिया या ऑस्टियोपोरोसिस की दिक्कत होती है उन्हें कैल्शियम के सेवन से लाभ मिल सकता है।

विज्ञापन
vitamin d insufficiency causes Osteoporosis, vitamins and minerals needed for bone health
प्रोटीनसे होने वाले स्वास्थ्य लाभ - फोटो : iStock

क्या आप ले रहे हैं पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन?

हड्डियों को स्वस्थ बनाए रखने और ऑस्टियोपोरोसिस की रोकथाम के लिए प्रोटीन एक महत्वपूर्ण पोषक तत्व है। बहुत से लोगों को पर्याप्त प्रोटीन या अन्य महत्वपूर्ण पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं। कम प्रोटीन का मतलब है नाजुक हड्डियां, ये मांसपेशियों को भी कमजोर कर देती है। हड्डियों की सेहत को ठीक रखने और गठिया जैसी गंभीर समस्याओं से बचाव के लिए प्रोटीन का सेवन सुनिश्चित किया जाना जरूरी है।


--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स और स्वास्थ्य विशेषज्ञों की सुझाव के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें  लाइफ़ स्टाइल से संबंधित समाचार (Lifestyle News in Hindi), लाइफ़स्टाइल जगत (Lifestyle section) की अन्य खबरें जैसे हेल्थ एंड फिटनेस न्यूज़ (Health  and fitness news), लाइव फैशन न्यूज़, (live fashion news) लेटेस्ट फूड न्यूज़ इन हिंदी, (latest food news) रिलेशनशिप न्यूज़ (relationship news in Hindi) और यात्रा (travel news in Hindi)  आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़ (Hindi News)।  

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed